Sunday, 30 March 2014

*सजना मांगिया सजाई द* में शिव चर्चा का वर्णन



उत्तर भारत खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार को देव स्थान एवं तीर्थ स्थली के रूप में भी जाना जाता है। साथ ही देवों के देव महादेव शिव जी की शिव चर्चा का भी बहुत महत्त्व हैं। मैनास प्रोडक्शन प्रा लि के बैनर तले निर्माणाधीन फ़िल्म -  *सजना मंगिया सजाई द हमार* के एक गीत में शिव चर्चा का वर्णन करते हुए भव्य सेट लगाकर स्टार नायक व गायक अरविन्द अकेला कल्लू पर फिल्माया गया। निर्माता -हलचल सिंह द्वारा     निर्मित की जा रही यह फिल्म साफ़ सुथरी सम्पूर्ण पारिवारिक एवं स्वस्थ मनोरंजक ­है जिसका मुख्य उद्देश्य है भोजपुरी सिनेप्रेमी एक साथ पूरे परिवार सहित सिनेमाहाल में जाकर फ़िल्म देख सकें। लेखक - निर्देशक ओम जी (ओम प्रकाश यादव) के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म की अंतिम शेड्यूल की शूटिंग शीघ्र ही समाप्त कर ली जायेगी।

इस फ़िल्म में भोजपुरी सिनेस्टार नायक व गायक - अरविन्द अकेला *कल्लू*,  राजस्थानी सिनेस्टार - नेहा श्री पहली बार एक साथ नज़र आयेंगे। साथ ही गायक व नायक - रवि राज *दीपू*, अर्चना सिंह, मनोज टाईगर सुरेन्द्र पालप्रीती सिंह सी पी भट्टअमित कुमारशफ़ीक़ रंगरेज़चन्दन कश्यप तथा बालेश्वर सिंह भी प्रमुख किरदार में हैं।
एक सवाल के जवाब में *हलचल सिंह* ने कहा कि भोजपुरी भाषा बहुत ही मीठी है जिसे देश के अलावा विदेश के कई देशों में भी बोली जाती है। भोजपुरी भाषा को फिल्मों में तोड़ मरोड़कर पेश किया जाता है उससे दूर हमारी फिल्म में शुद्ध भोजपुरी को संवाद दिया गया है और भोजपुरी साहित्य को फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है।

News by ram.rcy@gmail.com

Saturday, 29 March 2014

ग्लैमर क्वीन *अर्चना* ने कहा - सजना मंगिया सजाई द हमार

मॉडलिंग एवं ग्लैमर की दुनियाँ जलवा बिखेर रही ग्लैमर क्वीन अर्चना सिंह अब सिने जगत में भी अपनी मोहक अदा का जादू चला  रही हैं। जी हाँमैनास प्रोडक्शन प्रा लि के बैनर तले निर्माता  - हलचल सिंह द्वारा निर्माणाधीन फ़िल्म -  सजना मंगिया सजाई द हमार में  ग्लैमर लुक में नज़र आने वाली हैं .  लेखक - निर्देशक ओम जी (ओम प्रकाश यादव) के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म की अंतिम शेड्यूल की शूटिंग शीघ्र ही समाप्त कर ली जायेगी . जिसका मुख्य उद्देश्य है भोजपुरी सिनेप्रेमी एक साथ पूरे परिवार सहित सिनेमाहाल में फ़िल्म देख सकें। -
 सजना मंगियासजाई  हमार फिल्म में अर्चना सिंह के नायक हैं - चर्चित गायक व नायक - रवि राज *दीपू* हैं। साथ ही अरविन्द अकेला *कल्लू*, नेहा श्री, मनोज टाईगर सुरेन्द्र पालप्रीती सिंह सी पी भट्टअमित कुमारशफ़ीक़ रंगरेज़चन्दन कश्यप तथा बालेश्वर सिंह भी प्रमुख किरदार में हैं।
इसके पहले अर्चना नेएस.एस.फ़िल्म फैक्टरी द्वारा निर्मित संजीव बोहरपी निर्देशित फिल्म - विजय पथ की शूटिंग पूरा किया है। इस फिल्म में उनके हीरो हैं विजय वर्मा। विजय पथ के अलावा इन्होंने अरविन्द चौबे निर्देशित - दिल हो गईल दीवाना तोहरा प्यार में की शूटिंग पूरी  कर ली है।  इस फिल्म में ग्लैमर क्वीन का साथ अरविन्द अकेला *कल्लू* दे रहे हैं। 

Friday, 21 March 2014

*सिंह भईया* का संगीतमय मुहूर्त संपन्न

सुजीत सिंह प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित होने जा रही फ़िल्म *सिंह भईया* का संगीतमय मुहूर्त संपन्न किया गया। मुहूर्त गीत मुम्बई के पंचम रिकार्डिंग स्टूडियो में प्रसिद्ध पार्श्व गायिका इन्दू सोनाली की सुमधुर आवाज़ में रिकार्ड किया गया। फ़िल्म निर्माता - सुजीत सिंह की इस फ़िल्म का निर्देशन आशीष सिन्हा कर रहे हैं। क्रिएटिव निर्देशक एवं कार्यकारी निर्माता - राजन उराँव हैं। लेखक - अरविन्द  तिवारी, संगीतकार - अविनाश झा घुंघुरू तथा गीतकार - अजाद सिंह, ऋषि ग्वाला, विभाकर पाण्डेय हैं। पार्श्व गायन किया है - इन्दू सोनाली, खुश्बू जैन, अलोक कुमार, मोहन राठौड़, अमित गुप्ता ने एवं रिकार्डिस्ट - साहिल खान हैं। छायांकन - आनंद कुमार भारती, नृत्य निर्देशन - दिलीप मिस्त्री, मारधाड़ - हीरालाल यादव, कला निर्देशन - मुकेश कुमार का है। केंद्रीय भूमिका में - सुजीत सिंह, प्रिया शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, संजय वर्मा, माया यादव तथा संजय पाण्डेय हैं।



Monday, 3 March 2014

फ़िल्मी सितारों बीच *प्रज्वल* का जन्म दिन मनाया गया


मुम्बई स्थित भांडुप में फ़िल्म निर्माता - सचिन मिश्रा के एक साल के पुत्र *प्रज्वल* का जन्मदिन फ़िल्मी सितारों के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर प्रज्वल को शुभ आशीष देने के लिए फ़िल्म   जगत से जुड़े बहुत से नमी  गिरामी हस्तियां मौजूद रहे। फ़िल्म अभिनेता - के के गोस्वामी, राजू श्रेष्ठा, धर्मेश मिश्रा, अमित शुक्ला, प्रिया कपूर, शेफाली, शयेद, फ़िल्म निर्देशक - राम यादव, रंगलाल, फ़िल्म निर्माता - सचिन मिश्रा, अब्दुल सिद्दिकी, संगीतकार - मुन्ना शर्मा, नगर सेवक - रमेश कोरगावकर (भांडुप) साथ ही प्रज्वल के दादा - गणेश मिश्रा, दादी - चिंता देवी, नाना - सुलभ नारायण तिवारी, नानी - प्रेमलता तिवारी, माता - नीरज  मिश्रा, चाचा - अनूप मिश्रा, मामा - रितेश तिवारी, योगेश तिवारी, दिनेश तिवारी सहित अभय दूबे, पिंकी दूबे, अश्विनी तिवारी रिंकी तिवारी, राम चन्द्र यादव इत्यादि उपस्थित होकर प्रज्वल के शुभ आशीष दिया।