Thursday, 31 July 2014

धारावाहिक ‘आखिर कौन’ की शूटिंग हो रही है दिल्ली में

धारावाहिक ‘आखिर कौन’ की शूटिंग हो रही है दिल्ली में  जोर शोर से की जा रही है। एच. पी. फिल्म के बैनर तले बनाया जा रहा यह हिन्दी टी.वी सीरियल आखिर कौन रियल क्राइम स्टोरी पर आधारित है। समाज में लुटपाट, हत्या, चोरी, बलात्कार जैसे अपराधों का पर्दाफास करते हुए समाज में शांति और नम्रता कायम रखने के लिए इसका निर्माण किया गया है। टी वी सीरियल आखिर कौन  जल्द हीं  बड़े चैनलों पर दिखाई देगा।
आखिर कौन के निर्माता सतीस झा ने बताया की एच.पी फिल्म पहले भी कई प्रसिद्व सीरियल व एल्बमों का निर्माण कर चुकी है। कुछ महिने पहले एच.पी फिल्मस द्वारा लोेकपिय सीरियल साजन का आंगन की  सम्पूर्ण सफलता और लोकप्रियता के बाद आखिर कौन सीरियल के सात एपीसोड शूट कर ली गई है।
सह निर्माता नरेश शनि पांचाल ने बताया कि आखिर कौन सीरियल का निर्देशन बाला जी फिल्मस के कई प्रसीद्ध सीरियलों में डारेक्शन कर चुके निर्देशक चन्दू सिंह आखिर कौन सीरियल में डारेक्शन की कमान सभाल रहे हैं। पांचाल ने बताया कि एच.पी फिल्म प्रोडक्शन में पहले की तरह हीं नये नये कलाकारो को अपनी कला को निखारने का पुरा मौका दिया जाता है।  सीरियल की कास्टिंग कास्टिंग डायरेक्टर अर्पित कपूर, सैम चैधरी और मृणाल कर रहे हैं। इसमें मुम्बई के प्रसिद्व कलाकार दिखाई देंगे जैसे अनूज शर्मा, कौशल वीरेन्द्र, कासान देव शर्मा, सुनीता चैधरी, मिनासी शर्मा, दीप्ती सनवर, आजाद, हर्ष झा, साहिल झा, फरियाद, सन्दीप, अमीत यादव, मुकेश चैधरी सहित कई कलाकार दिखाई देंगे। हिन्दी टी.वी  सीरियल आखिर कौन की कास्टिग मुबई के प्रसिद्ध कलाकारो के साथ नये कलाकारों को जयादा से ज्यादा कास्ट किया गया है।

Monday, 28 July 2014

सुपरहिट तीसरे सप्ताह में ‘सजना मंगिया सजाई दऽ हमार’ दर्शकों की भारी मांग पर

महिलाओं की पहली पसंद भोजपुरी फिल्म - सजना मंगिया सजाई द हमार दर्शकों के भारी मांग पर तीसरे सप्ताह में भी सुपर हिट हो गई है।  मैनास प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता हलचल सिंह द्वारा निर्मित की गई यह फिल्म बेटी के वजूद को आत्मबल प्रदान कर रही है। राजस्थानी सुपरस्टार अभिनेत्री नेहा श्री और स्टार नायक व गायक अरविन्द अकेला उर्फ कल्लूजी के अभिनय का जादू दर्शकों के दिलों दिमाग पर चल रहा है। दर्शक इनके अभिनय एवं युगल प्रेमी जोड़े की खूब तारीफ कर रहे हैं। यह फिल्म महिला दर्शकों की सबसे पसंदीदा फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह एक संपूर्ण रूप से पारिवारिक ‘यू’ सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म है। भोजपुरी का मान-मर्यादा को ध्यान में रखते हुए एक साफ सुथरी फिल्म बनाने का सफल प्रयास किया गया निर्माता हलचल सिंह ने। इनके उम्मीदों को साकार किया है अपने कुशल निर्देशन से ओम प्रकाश यादव ‘ओमजी’ ने।
फिल्म के निर्माता - हलचल सिंह, लेखक व निर्देशक - ओम प्रकाश यादव (ओम जी ), कार्यकारी निर्माता - डॉ. कुलदीप सिंह, गीतकार - राकेश निराला एवं कन्हैया कुशवाहा, संगीतकार - राकेश निराला। छायांकन - विनोद के शर्मा, नृत्य - मयंक अशोक एवं गणेश के सपना, संकलन - कुणाल प्रभु का है। मुख्य भूमिकाओं में  अरविन्द अकेला ’कल्लूजी’, नेहा श्री, रविराज ’दीपू’, अर्चना सिंह, मनोज टाईगर, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, शफीक रंगरेज, प्रीती सिंह, अमित कुमार, जावेद रहमान, उमेश सिंह, सुनीता शर्मा, चन्दन कश्यप तथा सुरेन्द्र पाल इत्यादि है।

Thursday, 17 July 2014

*विजय वर्मा* व्यस्त हैं *बाबा रंगीला* का प्रमोशन

११ जुलाई से उत्तर प्रदेश में प्रदर्शित हुई भोजपुरी  फिल्म - बाबा रंगीला को उम्मीद से अधिक सफलता मिल रही है। स्माइल टेक मल्टीमीडिया तले निर्मित इस फिल्म के प्रोमोशन में पिछले एक हप्ते से फिल्म  नायक - विजय वर्मा पूरी टीम के साथ  के सिनेमाघरों में जा जाकर दर्शकों से रूबरू हो रहे हैं। जहां भी फिल्म की प्रमोशन में जा हैं सिनेप्रेमियों का बहुत प्यार मिल रहा है। इस फिल्म के निर्माता - विनोद कुमार चैरसिया है तथा निर्देशक - अनुराग मिश्रा हैं। एक्शन - हीरा यादव व शकील शेख का है और छायांकन - पप्पू के. शेट्टी का है। मुख्य भूमिका में - विजय वर्मा के साथ विराज भट्ट, सुशील सिंह, अंजना सिंह, तनुश्री, जसवंत कुमार, रम्पत, कृष्णा भट्ट, अमृत पाल इत्यादि हैं।  आईटम डांस पूनम दुबे व पायल ने किया हैं।
 बाबा रंगीला में विजय वर्मा के प्रेम दीवानगी में साथ दे रही हैं तनु श्री। इस फिल्म में विजय वर्मा प्रेम दीवाने बनकर तनु श्री के प्यार में इस कदर खो जाते हैं कि इन्हें हर जगह हर चीज में प्यार ही प्यार नज़र आता है। प्यार एवं रोमांस के साथ विजय वर्मा ने गज़ब का ऐक्शन भी किया है। विजय वर्मा का फिल्म - *बाबा रंगीला* में जबरदस्त ऐक्शन और रोमांस दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

Tuesday, 15 July 2014

प्रिन्स राजपूत और रीतिका शर्मा ने किया *सपेरा* के लिए फोटो शूट


सुपर सिनेमा फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म - सपेरा के लिए नायक - प्रिन्स राजपूत तथा नायिका - रीतिका शर्मा ने नए लुक में फोटो शूट किया है। सपेरा के जीवनी एवं चरित्र चित्रण को सिनेमा के रूपहले परदे पर बहुत ही तकनीकी के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं निर्देशक - रमाशंकर। फिल्म का निर्माण कर रहे हैं निर्माता - राजेश पटेल। उम्दा और कर्णप्रिय गीतों को लोखा है गीतकार  - प्यारे लाल यादव कवि, संजीत कुमार निर्मल ने संगीत से सजाया है संगीतकार - अमन श्लोक ने। छायांकन - राहुल सक्सेना, नृत्य निर्देशन - कानू मुखर्जी, मयंक अशोक कर रहे हैं। मुख्य कलाकार - प्रिन्स राजपूत, रीतिका शर्मा, पालक तिवारी, मनमौजी, बृजेश त्रिपाठी, सुनीता सिंह, वैभव राय, सीमा सिंह, भूपेंद्र सिंह एवं मास्टर  कृष्णा पटेल इत्यादि हैं। 

Friday, 4 July 2014

*विजय वर्मा* का जबरदस्त ऐक्शन और रोमांस *बाबा रंगीला* में

पिछले साल की सफल फिल्म - *धड़केला तोहरे नावे करेजवा* तथा *रानी नंबर 786* से यंग्री यंगमैन की छवि से सिनेप्रेमियों के दिल में जगह बनाने में कामयाब होने के बाद विजय वर्मा यंग्री यंगमैन की छवि से अलग अब शीघ्र प्रदर्शित होने जा रही फिल्म - *बाबा रंगीला* में जबरदस्त ऐक्शन और रोमांस करते हुए नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म के माध्यम से अपनी नयी छवि के साथ रोमांटिक एवं प्रेम दीवाना के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। बाबा रंगीला में विजय वर्मा के प्रेम दीवानगी में साथ दे रही हैं तनु श्री। इस फिल्म में विजय वर्मा प्रेम दीवाने बनकर तनु श्री के प्यार में इस कदर खो जाते हैं कि इन्हें हर जगह हर चीज में प्यार ही प्यार नज़र आता है। प्यार एवं रोमांस के साथ विजय वर्मा ने गज़ब का ऐक्शन भी किया है। स्माइल टेक मल्टीमीडिया की फिल्म बाबा रंगीला के  निर्माता विनोद कुमार चैरसिया है तथा निर्देशक अनुराग मिश्र हैं। एक्शन हीरा यादव व शकील शेख का है और छायांकन पप्पू के. शेट्टी का है। मुख्य भूमिका में - विजय वर्मा के साथ विराज भट्ट, सुशील सिंह, अंजना सिंह, तनुश्री, जसवंत कुमार, रम्पत, कृष्णा भट्ट, अमृत पाल इत्यादि हैं।  पूनम दुबे व पायल ने आईटम डांस किये हैं।
बाबा रंगीला के साथ ही साथ विजय वर्मा *एस एस फिल्म फैक्टरी*  प्रस्तुत फिल्म - *विजय पथ - एगो जंग* की शूटिंग पूरी की है।  इस फिल्म की निर्मात्री शाहजहान शेख विजय वर्मा के काम की तारीफ़ करते नहीं थकती हैं। उनका कहना है कि वह वक़्त दूर नहीं जब गायक से नायक बने विजय वर्मा भोजपुरी सिनेमा जगत के लिए मील  का पत्थर साबित हैं। 

पूरे बिहार में *सजना मंगिया सजाई द हमार* का प्रमोशन जोर शोर से

*यू* सर्टिफिकेट प्राप्त महिला प्रधान सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म - *सजना मंगिया सजाई द हमार* का पूरे बिहार में प्रमोशन जोर शोर से किया जा रहा है। मैनास प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित फिल्म-  *सजना मंगिया सजाई द हमार*  का पोस्टर लगाये हुए परिवार वालों को प्रोत्साहित कर रही सजना मंगिया सजाई द हमार की गाड़ी उत्तरी और दक्षिणी बिहार में प्रतिदिन भ्रमण कर रही है। आलम यह है कि यह गाड़ी जहां भी पहुँच रही है लोगो के जन समूह में गज़ब उत्साह दिखाई दे रहा है। दर्शक दीर्घा में कौतुहल मचा हुआ है इस  फिल्म को देखने के लिए  और लोग इंतज़ार करने लगे हैं फिल्म के रिलीज होने का। निर्माता हलचल सिंह द्वारा निर्मित की यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा का दशा और दिशा ज़रूर बद्लेगी। लेखक व निर्देशक ओम प्रकाश यादव (ओम जी) के कुशल निर्देशन में फिल्म बहुत ही उम्दा बनी है।
फिल्म के निर्माता - हलचल सिंह, लेखक व निर्देशक - ओम प्रकाश यादव (ओम जी ), कार्यकारी निर्माता  - डॉ. कुलदीप सिंह, गीतकार  - राकेश निराला एवं कन्हैया कुशवाहा, संगीतकार - राकेश निराला। छायांकन - विनोद के शर्मा, नृत्य - मयंक अशोक एवं गणेश के सपना, संकलन - कुणाल प्रभु  का है।
मुख्य कलाकार - अरविन्द अकेला *कल्लूजी*, नेहा श्री, रविराज दीपू, अर्चना सिंह, मनोज टाईगर, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, शफीक रंगरेज़, प्रीती सिंह, अमित कुमार, जावेद रहमान, उमेश सिंह, सुनीता शर्मा, चन्दन कश्यप तथा सुरेन्द्र पाल इत्यादि हैं।

Thursday, 3 July 2014

*सजना मंगिया सजाई द हमार* को *यू* सर्टिफिकेट मिलना भोजपुरी सिनेमा के लिए गर्व की बात है - 'हलचल सिंह'

मैनास प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले  निर्मित  महिला प्रधान सम्पूर्ण पारिवारिक  भोजपुरी फिल्म - *सजना मंगिया सजाई द हमार* को बिना एक भी कट के सेंसर बोर्ड ने  *यू ( U )* सर्टिफिकेट से नवाज़ा। भोजपुरी सिनेमा के पिछले कुछ सालों के इतिहास में किसी भी भोजपुरी फिल्म को यू सर्टिफिकेट नहीं मिला है। पिछले कुछ  साल की यह पहली भोजपुरी फिल्म है जिसे बिना एक भी कट के सेंसर बोर्ड ने  *यू ( U )* सर्टिफिकेट दिया और इस फिल्म के निर्माता - हलचल सिंह तथा लेखक व निर्देशक - ओम प्रकाश यादव (ओम जी) की जमकर तारीफ सेंसर बोर्ड के सभी सदस्यों ने की। भोजपुरी फिल्म - *सजना मंगिया सजाई द हमार*  भोजपुरिया संस्कृति से जुड़ाव, माटी की खुशबू और भाषा के साथ - साथ अन्य भोजपुरी फिल्मों में परोसी जाने वाले अश्लील दृश्य, द्विअर्थी संवाद तथा  आईटम सॉंग से अलग समाज में साफ़ सुथरी पारिवारिक परिवेश है। इस भोजपुरी फिल्म की भव्यता और निर्माण की तारीफ करते हुए सेंसर बोर्ड के सदस्यों ने समाज में सन्देश देने वाली फिल्म करार दिया है और यह भी कहा है कि भोजपुरी फिल्मों की दशा और दिशा बदलती है तो सजना मंगिया सजाई द हमार की तरफ निर्माताओं को रुख करना पड़ेगा।
एक सवाल के जवाब में फिल्म निर्माता - 'हलचल सिंह' ने कहा कि ** फिल्म समाज का दर्पण है तो क्यों ना भोजपुरी समाज को भाषा, संस्कृति, संस्कार, रीति-रिवाज़ और माटी के महक को प्रस्तुत किया जाय।  बातों का ध्यान रखकर मैंने फिल्म - *सजना मंगिया सजाई द हमार* का निर्माण का निर्माण किया है। हमारी फिल्म को सेंसर बोर्ड द्वारा *यू* सर्टिफिकेट मिलना भोजपुरी सिनेमा के लिए गर्व की बात है।**
फिल्म के निर्माता - हलचल सिंह, लेखक व निर्देशक - ओम प्रकाश यादव (ओम जी ), कार्यकारी निर्माता  - डॉ. कुलदीप सिंह, गीतकार  - राकेश निराला एवं कन्हैया कुशवाहा, संगीतकार - राकेश निराला। छायांकन - विनोद के शर्मा, नृत्य - मयंक अशोक एवं गणेश के सपना, संकलन - कुणाल प्रभु  का है।
मुख्य कलाकार - अरविन्द अकेला *कल्लूजी*, नेहा श्री, रविराज दीपू, अर्चना सिंह, मनोज टाईगर, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, शफीक रंगरेज़, प्रीती सिंह, अमित कुमार, जावेद रहमान, उमेश सिंह, सुनीता शर्मा, चन्दन कश्यप तथा सुरेन्द्र पाल इत्यादि हैं।