Friday, 21 March 2014

*सिंह भईया* का संगीतमय मुहूर्त संपन्न

सुजीत सिंह प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित होने जा रही फ़िल्म *सिंह भईया* का संगीतमय मुहूर्त संपन्न किया गया। मुहूर्त गीत मुम्बई के पंचम रिकार्डिंग स्टूडियो में प्रसिद्ध पार्श्व गायिका इन्दू सोनाली की सुमधुर आवाज़ में रिकार्ड किया गया। फ़िल्म निर्माता - सुजीत सिंह की इस फ़िल्म का निर्देशन आशीष सिन्हा कर रहे हैं। क्रिएटिव निर्देशक एवं कार्यकारी निर्माता - राजन उराँव हैं। लेखक - अरविन्द  तिवारी, संगीतकार - अविनाश झा घुंघुरू तथा गीतकार - अजाद सिंह, ऋषि ग्वाला, विभाकर पाण्डेय हैं। पार्श्व गायन किया है - इन्दू सोनाली, खुश्बू जैन, अलोक कुमार, मोहन राठौड़, अमित गुप्ता ने एवं रिकार्डिस्ट - साहिल खान हैं। छायांकन - आनंद कुमार भारती, नृत्य निर्देशन - दिलीप मिस्त्री, मारधाड़ - हीरालाल यादव, कला निर्देशन - मुकेश कुमार का है। केंद्रीय भूमिका में - सुजीत सिंह, प्रिया शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, संजय वर्मा, माया यादव तथा संजय पाण्डेय हैं।



No comments:

Post a Comment