Wednesday, 23 April 2014

रंजीत सिंह के दर्शक हुए दीवाने

बिहार में सफल प्रदर्शन के बाद मुंबई और गुजरात में प्रदर्शित हुई फिल्म - चरणों की सौगंध में वकील भूमिका निभाकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस फिल्म में सुपर स्टार खेसारी लाल यादव जब जब कानून की चंगुल में फँसते हैं तब तब कोई न कोई कानूनी दाँव पेंच से बचा लेते हैं साथ ही जब भी दुश्मन इनके रास्ते का रोड़ा बनते हैं तो कुशलता पूर्वक हाथ पाँव चलाकर राहें साफ कर लेते हैं। यही दोनों कला पर दर्शक फ़िदा हो गये हैं। बरसात वाला गीत पर नायिका - प्रिया सिंह के रोमांस करना भी सिनेप्रेमियों को खूब मन भाया।
इस बात का ताज़ा उदहारण मुंबई के अँधेरी स्थित "नवरंग सिनेमा" हाल के प्रांगड़ में फिल्म देखने गये रंजीत सिंह को अपने बीच पाकर दर्शक अति प्रसन्न हुए। 
 इस फिल्म में रंजीत सिंह के साथ खेसारी लाल यादव, विशाल तिवारी, शुभी शर्मा, काजल राघवानी, प्रिया सिंह, देव सिंह, सोनू झा इत्यादि हैं। 

मनोज द्विवेदी का कट्टा चल गया दुपट्टा पर



अभिनेता मनोज द्विवेदी  एक सफल अभिनेता होने के साथ ही साथ सच्चे इन्सान भी हैं। ये जो भी काम करते है सोच समझकर बहुत ही कुशलता पूर्वक करते हैं। इन्होने अब तक भोजपुरी सिनेमा में हर तरह का किरदार को जीवंत किया है। यूँ तो इन्होंने *गंगा मिले सागर से* भोजपुरी फिल्म में नकारात्मक किरदार से अपनी अभिनय पारी शुरू की थी मगर दूसरी फिल्म प्रसिद्ध निर्देशक -राजकुमार आर पाण्डेय की फिल्म - *कंगना खनके पिया के अंगना* में अभिनेता विनय आनंद के साथ बतौर नायक भी अपनी उपस्थिति दर्ज़ कर चुके हैं। तब से अब तक सकारात्मक, नकारात्मक, नायक, सहनायक एवं हास्य इत्यादि हर प्रकार के किरदार को रूपहले पर्दे पर जिया है।

अभी हाल ही में बिहार, मुंबई और गुजरात में सफलता के साथ प्रदर्शित हुई एम आई राज निर्देशित  फिल्म - *कट्टा तनल दुपट्टा पर* में बतौर नायक मनोज द्विवेदी ड्रीम गर्ल की तलाश करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। राखी सावंत व कपूर  निर्मित इस फिल्म में इनकी ड्रीम गर्ल अभिनेत्री - श्री कनकानी है। साथ में रवि किशन, पवन सिंह, शुभी शर्मा, शहबाज़ खान, माया यादव, जुबैर खान और बृजेश त्रिपाठी भी हैं।  


Friday, 18 April 2014

आर्या म्यूजिक ने *तेरे नाम* का सभी इलेक्ट्रानिक राइट लिया

 भोजपुरी सिनेमा को संगीत के क्षेत्र में व्यवसाय को नया आयाम देने वाली म्यूजिक कम्पनी *आर्या म्यूजिक* ( ए यूनिट ऑफ़ सासपीओ ग्रुप) ने  अभय सिन्हा प्रस्तुत तथा अजय श्रीवास्तव, विनय तिवारी द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म - तेरे नाम का सभी इलेक्ट्रानिक राइट  अंतर्गत ऑडियो तथा वीडियो खरीदा है। श्री दुर्गा ट्रेडिंग के तहत फिल्म का  सैटेलाइट लिया गया है। इस फिल्म के सह निर्माता संजय मिश्रा हैं । संगीत राजेश - रजनीश ने तैयार किया तथा गीतकार प्यारेलाल यादव व बिपिन बहार है।  पटकथा व संवाद सुरेन्द्र मिश्रा ने लिखा है। छायांकन हीरा  सरोज, संकलन जीतेन्द्र सिंह (जीतू), नृत्य निर्देशन राम देवन का है तथा कार्यकारी निर्माता कमलेश चौहान हैं। मुख्य कलाकार - खेसारी लाल यादव. मोनालिसा, विनय तिवारी , सीमा सिंह तथा राज प्रेमी इत्यादि हैं। 

Tuesday, 1 April 2014

*विपिन एच सिंह* के साथ नच बलिये के बाद *रक्षा ठाकुर* का पहला हिंदी विडियो *तेरी याद*



देवीपटन के बैनर के तले निर्मित किया  जा रहा हिंदी विडियो अल्बम - *तेरी याद* की शूटिंग उत्तर प्रदेश के गोण्डा के खूबसूरत स्थलों पर किया जा रहा है तथा कुछ गीतों की शूटिंग नेपाल के पोखरा में की जायेगी। निर्देशन की बाग़डोर सम्भाला है अंशुमान तिवारी ने।  गायक - राम सुनार व गायिका - अनुप्रिया ने अपनी सुमधुर आवाज़ से गीतों को सजाया है। मॉडल व अभिनेता - विपिन एच सिंह के साथ अभिनेत्री - रक्षा ठाकुर और रिया बिधु अपने सौंदर्य, अभिनय और नृत्य से सिनेप्रेमियों का मन मोह लेंगे।