Wednesday, 23 April 2014

रंजीत सिंह के दर्शक हुए दीवाने

बिहार में सफल प्रदर्शन के बाद मुंबई और गुजरात में प्रदर्शित हुई फिल्म - चरणों की सौगंध में वकील भूमिका निभाकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस फिल्म में सुपर स्टार खेसारी लाल यादव जब जब कानून की चंगुल में फँसते हैं तब तब कोई न कोई कानूनी दाँव पेंच से बचा लेते हैं साथ ही जब भी दुश्मन इनके रास्ते का रोड़ा बनते हैं तो कुशलता पूर्वक हाथ पाँव चलाकर राहें साफ कर लेते हैं। यही दोनों कला पर दर्शक फ़िदा हो गये हैं। बरसात वाला गीत पर नायिका - प्रिया सिंह के रोमांस करना भी सिनेप्रेमियों को खूब मन भाया।
इस बात का ताज़ा उदहारण मुंबई के अँधेरी स्थित "नवरंग सिनेमा" हाल के प्रांगड़ में फिल्म देखने गये रंजीत सिंह को अपने बीच पाकर दर्शक अति प्रसन्न हुए। 
 इस फिल्म में रंजीत सिंह के साथ खेसारी लाल यादव, विशाल तिवारी, शुभी शर्मा, काजल राघवानी, प्रिया सिंह, देव सिंह, सोनू झा इत्यादि हैं। 

1 comment: