Monday, 30 June 2014

आर्या म्यूजिक ने *खून भरी हमार माँग* के सभी डिजिटल राईट्स ख़रीदा

भोजपुरी सिनेमा को संगीत के क्षेत्र में व्यवसाय को नया आयाम देने वाली म्यूजिक कम्पनी *आर्या म्यूजिक* ( ए यूनिट ऑफ़ सासपीओ ग्रुप) ने  निर्माता - ग्रीन चिल्ली मीडिया एन्ड फिल्म्स प्रा लि व एडवेन्चर मूवीज प्रा लि द्वारा निर्मित  तथा निर्देशक -राज कुमार आर पाण्डेय  निर्देशित भोजपुरी फिल्म - *खून भरी हमार माँग* का आर्या म्यूजिक के अंतर्गत सभी डिजिटल राईट्स के साथ ऑडियो तथा वीडियो खरीदा है। श्री दुर्गा ट्रेडिंग के तहत इस फिल्म का  सैटेलाइट लिया गया है।
अचला आदर्श जैन - आदर्श जैन फिल्म्स एन्ड सन ऑडियो प्रा लि प्रस्तुत इस फिल्म के कथाकार एवं संगीतकार - राजकुमार आर पाण्डेय हैं। गीतकार - विनय बिहारी, राजकुमार आर पाण्डेय, प्यारेलाल यादव हैं। पटकथा व संवाद - संतोष मिश्रा, छायांकन - फिरोज खान , संकलन - गुरजंट सिंह, नृत्य - पप्पू खन्ना, कानू मुखर्जी, रामदेवन व रिक्की गुप्ता का है तथा मारधाड़ - शकील शेख का है ।  मुख्य कलाकार - खेसारी लाल यादव, मनोज आर पाण्डेय, रिन्कू  घोष, पाखी हेगड़े, मोनालिसा, अनिल यादव, अयाज़ खान और अवधेश मिश्रा तथा संजय पाण्डेय हैं। 

विलेन ने गाड़ा बिहार में कामयाबी का झंडा

बिहार के जाने माने विधायक और फिल्म वितरक तथा निर्माता डाक्टर सुनील की नयी फिल्म विलेन ने भी बिहार में उनकी दुसरी फिल्मों की तरह कामयाबी का झंडा गाड़ा है। डाक्टर सुनील ने अब तक चाचा भतीजा , दामिनी सहित कई कामयाब फिल्मों का निर्माण किया। उनकी बीते साल की फिल्म प्रेम दिवानी को साल की सबसे बड़ी कामयाब फिल्म माना जाता है। डाक्टर सुनील की  विजय लक्ष्मी इंटरनेशनल प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण एम.आर.एस. फिल्म्स के बैनर तले निर्माता निर्माता मनीष कुमार ने किया है। फिल्म के लेखक निर्देशक हैं जी, सुब्बा राव। फिल्म का संगीत दिया है राजेश रजनीश ने। गीतकार हैं प्यारेलाल यादव कवि जबकि एक्शन डायरेक्टर हैं हीरा लाल यादव, संपादक हैं गुरजंत सिंह। कैमरामैन हैं आर. आर. प्रिंस। नृत्य निर्देशक हैं राम देवन। इस फिल्म में अवधेश मिश्रा की मुख्य भुमिका है। साथ में हैं प्रियंका पंडित, के.के. गोश्वामी, आनंद मोहन, अनामिका, दीपक सिंहा, सीमा सिंह, अरुशी खान और रिंकू घोष । बिहार के ५० से ज्यादा सिनेमाघरों में प्रर्दशित हूुयी यह फिल्म हर जगह कामयाबी का झंडा गाड़ रही है।

Sunday, 29 June 2014

जम गयी यश और अंजना की जोड़ी

भोजपुरिया परदे पर अब जम चुकी है यश और अंजना की जोड़ी। दोनों की तीसरी फिल्म दिल लागल दुपट्टा वाली से हाल ही में मुंबई में रिलीज़ हुई है और इस फिल्म को उनकी पिछली दोनों फिल्मो से बहुत ही अच्छी शुरुवात मिली है। मुंबई और गुजरात के ५४ सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद अब दिल लागल दुपट्टा वाली से आगामी ४ जुलाई को बिहार और ११ जुलाई को दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रिलीज़ हॉप रही है। तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्माता हैं दीपक शाह जबकि निर्देशक हैं अहमद फरोग सिद्दीकी , जिन्होंने अजय देवगन के साथ जिगर और विजय पथ सहित कई बड़ी हिंदी फिल्मो का निर्देशन किया है। इस एक्शन प्रधान फिल्म में यश ने जबरदस्त एक्शन किया है जबकि अंजना सिंह के साथ उनकी रोमांटिक केमेस्ट्री भी काफी अच्छी है। फिल्म में यश और अंजना के साथ भोजपुरी फिल्म जगत के दोनों बड़े खलनायक अवधेश मिश्रा और संजय पांडे के अलावा बृजेश त्रिपाठी , अयाज़ खान , माया यादव शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म के तीन अलग अलग गानो में मोनालिसा , प्रिया शर्मा और सीमा सिंह भी नज़र आ रही है। उल्लेखनीय है की फिल्म में गीत और संगीत विनय बिहारी ने दिया है जबकि लेखक है एस के चौहान। यश और अंजना की यह तीसरी फिल्म है इसके पहले दोनों दिलदार साँवरिया और राजा जी आई लव यु में एक साथ दिख चुके हैं। हालांकि निर्देशक विमल कुमार की यश कुमार और रानी चटर्जी अभिनीत हालिया रिलीज़ दरियादिल में अंजना अतिथि भूमिका में नज़र आई थी। यश और अंजना के अनुसार , दिलदार साँवरिया और राजा जी आई लव यु की सफलता से ही यह तय हो गया था की दर्शक उनकी जोड़ी को पसंद कर रहे हैं लेकिन दिल लागल दुपट्टा वाली की जबरदस्त ओपनिंग ने हमारी जोड़ी को अपनी सहमति दे दी है है। अंजना ने जहाँ अपने तीन साल के फ़िल्मी कैरियर में ३० से भी अधिक भोजपुरी फिल्मे की है वहीँ यश की यह चौथी फिल्म है। यश की तारीफ़ करते हुए अंजना ने कहा की यश एक्शन और रोमांटिक भूमिका में बिल्कुल परफेक्ट हैं।

Wednesday, 25 June 2014

*ख़ुश्बू जैन* ने *बागी भइले सजना हमार* के लिए गया गीत

ओम साईं संसार एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माणाधीन सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म * बागी भइले सजना हमार* के लिए मशहूर पार्श्वगायिका - *ख़ुश्बू जैन* ने अपनी सुमधुर आवाज़ में गीत गाया। निर्माता -विनोद श्रीवास्तव व राजेश शुक्ला द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म के लेखक एवं निर्देशक - आर के शुक्ला हैं। फिल्म के संगीतकार - संतोष श्रीवास्तव हैं तथा गीतकार - श्रीकांत मिश्रा हैं। छायांकन - मनीष  व्यास, नृत्य - राम देवन, संकलन - भरत सिंह तथा द्वन्द - हिमाल का है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार - विराज भट्ट, प्रिंस राजपूत, आम्रपाली, रूपा मिश्रा, सूरज गौड़, रोशनी वर्मा, सीमा सिंह, उमा रस्तोगी, रानू पाण्डेय, कपिलदेव शुक्ला, उमेश खड़का, टार्जन तथा एहसान खान हैं। इस फिल्म की पूरी शूटिंग शीघ्र ही बस्ती, उत्तर प्रदेश के विभिन्न खूबसूरत स्थलों में की जाएगी। 

दिल लागल दुपट्टा वाली की शानदार शुरुआत

अजय देवगन के साथ जिगर और विजय पथ सहित कई बड़ी हिंदी फिल्मो का निर्देशन कर चुके निर्देशक अहमद फरोग सिद्दीकी की भोजपुरी फिल्म दिल लागल दुपट्टा वाली से का शुक्रवार से मुंबई और गुजरात में भव्य रिलीज़ हुई। इस मौके पर भोजपुरी के ऐक्शन हीरो यश कुमार और हॉट केक अंजना सिंह के साथ खलनायक संजय पाण्डेय ने दर्शकों के फिल्म का लुत्फ़ उठाया। भोजपुरी फिल्म जगत के कई जाने माने लोग जैसे निर्देशक - विमल कुमार, असलम शेख, हरीश जयसवाल, अभिनेत्री - परी सिंघानिया, सीमा सिंह, प्रिया शर्मा, स्वीटी, सोनिया मिश्रा, निर्माता - अलोक कुमार आदि मौजूद थे।  तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले निर्माता दीपक शाह की  इस फिल्म में यश कुमार और हॉट केक कही जाने वाली अंजना सिंह मुख्य भूमिका में हैं।  जबकि भोजपुरी के दोनों दिग्गज खलनायक अवधेश मिश्रा और संजय पाण्डेय के साथ साथ बृजेश त्रिपाठी व अयाज़ खान भी खलनायिकी का रंग बिखेरते नज़र आएंगे।   मोनालिसा , प्रिया शर्मा और  सीमा सिंह फिल्म के अलग अलग गानो में नज़र आने वाली हैं।  अन्य मुख्या कलाकारों में अलोक कुमार , पप्पू त्रिपाठी, राधे मिश्रा , शिवराम ठाकुर और पल्लवी कोली आदि शामिल है।  फिल्म में गीत और संगीत विनय बिहारी ने दिया है जबकि लेखक है एस के चौहान।  यश और अंजना की यह तीसरी फिल्म है इसके पहले दोनों दिलदार साँवरिया और राजा जी आई लव यु में एक साथ दिख चुके हैं।  अभिनेता यश के अनुसार , दिल लागल दुपट्टा वाली एक रोमांटिक लेकिन एक्शन फिल्म है।  फिल्म में एक्शन के कई ऐसे दृश्य हैं जो दर्शको के लिए बिल्कुल नया और रोमांचक होगा।  भोजपुरी फिल्मो की सबसे व्यस्त अभिनेत्री कही जाने वाली अंजना सिंह अपनी इस फिल्म की सफलता को लेकर आशान्वित है और कहती है फिल्म में एक्शन, इमोशन, रोमांस और आगे की सीट वाले दर्शको के लिए आयटम का तड़का भी है , इन सबके बीच अच्छी कहानी और अहमद फरोग सिद्दीकी के निर्देशन ने फिल्म को चार चाँद लगा दिया है। 

*तकदीर के फैसला* का भव्य संगीतमय मुहूर्त संपन्न

आनन्द मीडिया प्रस्तुत  भोजपुरी फिल्म - *तकदीर के फैसला* का भव्य संगीतमय मुहूर्त मुंबई के *एम 4 यू* रिकार्डिंग स्टुडियो में प्रसिद्ध पार्श्वगायिका - इन्दू सोनाली की सुमधुर आवाज़ में स्वरबद्ध करके किया गया। निर्माता - राजा साहब पी कुमार द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म का कुशल निर्देशन आनन्द श्रीवास्तव कर रहे हैं। नवोदित नायक - अमन कुमार इस फिल्म से रुपहले परदे पर अपनी फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत कर रहे हैं। आनन्द श्रीवास्तव निर्देशित यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन तो करेगी ही साथ ही भोजपुरी सिनेमा की साफ़ सुथरी छवि बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। फिल्म के लेखक - प्रमोद पाण्डेय (शास्त्री) हैं। संगीतकार - छोटे बाबा व गीतकार - अशोक सिन्हा हैं। सिनेमाटोग्राफर - सिद्धू दुबे तथा नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी हैं। मुख्य भूमिकाओं में अमन कुमार, नेहा श्री, सुशील सिंह, संजय पाण्डेय, मनोज टाईगर, बालेश्वर सिंह, के के गोस्वामी एवं गोपाल राय इत्यादि हैं।

एस एस फिल्म फैक्टरी प्रस्तुत *विजय पथ - एगो जंग* की एडिटिंग जोरों से

*गरदा* के सफल प्रदर्शन के बाद *एस एस फिल्म फैक्टरी* की दूसरी प्रस्तुति *विजय पथ - एगो जंग* की एडिटिंग जोर शोर से मुंबई के शकुन्तलम स्टूडियो की जा रही है। निर्मात्री - *शाहजहान शेख* द्वारा निर्मित फिल्म - *विजय पथ - एगो जंग* के  निर्देशक - *संजीव बोहरपी* हैं। फिल्म के  लेखक - लाल यादव हैं। गीतकार  - प्यारेलाल यादव, संतोष पुरी, श्याम देहाती तथा संगीतकार - श्याम देहाती हैं।  नृत्य निर्देशन - कानू मुखर्जी, संजय कुर्वे, एंथोनी एवं केदार सुब्बा ने किया है।  छायांकन - नीटू इकबाल सिंह, मारधाड़ - दिलीप यादव, संकलन - जीतेन्द्र सिंह *जीतू* तथा कला - अवधेश राय का है। मुख्य कलाकार - विजय वर्मा, आदित्य मोहन दूबे, अर्चना सिंह, आनन्द मोहन, धर्मेन्द्र सिंह, किरण यादव, विनोद मिश्रा, जसवंत कुमार जैसवार और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं। साथ ही  नृत्य से मसाला परोसा है सीमा सिंह, सरगम भाटिया ने।  विजय के पथ पर चलते हुए बुराईयों को समाप्त करने हेतु एक जंग के एलान को सफल बनाने के लिए फिल्म - *विजय पथ - एगो जंग*  के जनसम्पर्क अधिकारी रामचन्द्र यादव हैं।  

Thursday, 19 June 2014

*सजना मांगिया सजाई द हमार* को सेंसर ने दिया *यू* सर्टिफिकेट

महिला समाज का सम्मान बढ़ाने  तथा बेटी कोई अभिशाप नहीं का नारा बुलंद करने के  निर्माता -*हलचल सिंह* द्वारा  निर्मित की गई भोजपुरी  फिल्म - *सजना मांगिया सजाई द हमार* को सेंसर ने  *यू* सर्टिफिकेट  दिया है। मैनास प्रोडक्शन प्रा लि के बैनर की भोजपुरी फिल्म - *सजना मांगिया सजाई द हमार*  पूरी तरह से साफ़ सुथरी सम्पूर्ण पारिवारिक एवं स्वस्थ मनोरंजक ­फिल्म है। कुशल निर्देशक - *ओम प्रकाश यादव* द्वारा निर्देशित इस फिल्म  के निर्माण का मुख्य उद्देश्य है भोजपुरी सिनेप्रेमी एक साथ पूरे परिवार सहित सिनेमाहाल में जाकर फ़िल्म देख सकें।  कथाकार हैं - एल बी शास्त्री पटकथा और संवाद लिखा है - ओढनिया कमाल करे फेम *ओम प्रकाश यादव* ने। 
नायिका प्रधान इस फिल्म में नायिका एक गरीब किसान की बेटी हैं, जो पढ़ाई के दमपर बिहार का नाम रोशन करते हुए यह सिद्ध करती हैं कि बेटियाँ भी बेटों से बढ़कर होती है। कार्यकारी निर्माता - डॉ कुलदीप सिंह हैं। छायांकन -विनोद के शर्मा, गीत - संगीत राकेश निराला, कला - विजय दास, नृत्य - मयंक अशोक एवं गणेश के सपना, मारधाड़ - जग्गू साठे, संकलन - कुणाल प्रभु का है। इस महिला प्रधान फिल्म के मुख्य कलाकार - नेहा श्री, अरविन्द अकेला *कल्लूजी*, अर्चना सिंह, रविराज *दीपू* मनोज सिंह टाईगर, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, अमित कुमार, प्रीति सिंह, शफीक रंगरेज़, उमेश सिंह,  सुनीता शर्मा, चन्दन कश्यप एवं सुरेन्द्र पाल  हैं।