महिला समाज का सम्मान बढ़ाने तथा बेटी कोई अभिशाप नहीं का नारा बुलंद करने के निर्माता -*हलचल सिंह* द्वारा निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म - *सजना मांगिया सजाई द हमार* को सेंसर ने *यू* सर्टिफिकेट दिया है। मैनास प्रोडक्शन प्रा लि के बैनर की भोजपुरी फिल्म - *सजना मांगिया सजाई द हमार* पूरी तरह से साफ़ सुथरी सम्पूर्ण पारिवारिक एवं स्वस्थ मनोरंजक फिल्म है। कुशल निर्देशक - *ओम प्रकाश यादव* द्वारा निर्देशित इस फिल्म के निर्माण का मुख्य उद्देश्य है भोजपुरी सिनेप्रेमी एक साथ पूरे परिवार सहित सिनेमाहाल में जाकर फ़िल्म देख सकें। कथाकार हैं - एल बी शास्त्री पटकथा और संवाद लिखा है - ओढनिया कमाल करे फेम *ओम प्रकाश यादव* ने।
नायिका प्रधान इस फिल्म में नायिका एक गरीब किसान की बेटी हैं, जो पढ़ाई के दमपर बिहार का नाम रोशन करते हुए यह सिद्ध करती हैं कि बेटियाँ भी बेटों से बढ़कर होती है। कार्यकारी निर्माता - डॉ कुलदीप सिंह हैं। छायांकन -विनोद के शर्मा, गीत - संगीत राकेश निराला, कला - विजय दास, नृत्य - मयंक अशोक एवं गणेश के सपना, मारधाड़ - जग्गू साठे, संकलन - कुणाल प्रभु का है। इस महिला प्रधान फिल्म के मुख्य कलाकार - नेहा श्री, अरविन्द अकेला *कल्लूजी*, अर्चना सिंह, रविराज *दीपू* मनोज सिंह टाईगर, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, अमित कुमार, प्रीति सिंह, शफीक रंगरेज़, उमेश सिंह, सुनीता शर्मा, चन्दन कश्यप एवं सुरेन्द्र पाल हैं।
No comments:
Post a Comment