Friday, 1 August 2014

चौथे सप्ताह में भी सुपर हिट महिला प्रधान फिल्म - सजना मंगिया सजाई द हमार

  यू सर्टिफिकेट प्राप्त महिला प्रधान सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म - सजना मंगिया सजाई द हमार चौथे सप्ताह में भी सुपर हिट जा रही है। यह फिल्म 11 जुलाई से बिहार  और झारखण्ड में प्रदर्शित की गई है। बेटी कोई अभिशाप नहीं का नारा बुलंद करने तथा  महिला समाज का सम्मान बढ़ाने  के लिए  निर्माता - हलचल सिंह  द्वारा  निर्मित की गई  महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म - सजना मांगिया सजाई द हमार  को देखकर दर्शकों बरबस ही कह देते हैं कि  बड़े  दिनों के बाद बहुत अच्छी फिल्म देखने को मिल रही है। मैनास प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित फिल्म-  *सजना मंगिया सजाई द हमार*  के निर्माता - हलचल सिंह, लेखक व निर्देशक - ओम प्रकाश यादव (ओम जी ), कार्यकारी निर्माता  - डॉ. कुलदीप सिंह, गीतकार  - राकेश निराला एवं कन्हैया कुशवाहा, संगीतकार - राकेश निराला। छायांकन - विनोद के शर्मा, नृत्य - मयंक अशोक एवं गणेश के सपना, संकलन - कुणाल प्रभु  का है।
मुख्य कलाकार - अरविन्द अकेला *कल्लूजी*, नेहा श्री, रविराज दीपू, अर्चना सिंह, मनोज टाईगर, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, शफीक रंगरेज़, प्रीती सिंह, अमित कुमार, जावेद रहमान, उमेश सिंह, सुनीता शर्मा, चन्दन कश्यप तथा सुरेन्द्र पाल इत्यादि हैं।

No comments:

Post a Comment