Thursday, 4 September 2014

एक लैला तीन छैला का भव्य प्रीमियर शो हुआ

आर. एम. फिल्म्स प्रा.लि. के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्माता - सन ऑफ मल्लाह ’मुकेश साहनी’ की फिल्म ‘एक लैला तीन छैला’ का प्रदर्शन 5 सितम्बर से पूरे बिहार और झारखण्ड में हो रहा है। फिल्म के प्रदर्शन से पहले मुम्बई के गोरेगांव ईस्ट स्थित एक मल्टीपलेक्स में भव्य प्रीमियर शो का आयोजन 3 सितम्बर को किया गया। इस मौके पर निर्माता सन आॅफ मल्लाह मुकेश सहनी, निर्देशक शाद कुमार, सहित इस फिल्म से जुड़े कलाकार और फिल्म जगत से जुड़े कई हस्तियां मौजूद थी। इस फिल्म के निर्माता मुकेश साहनी हैं एवं कार्यकारी निर्माता अतिन दूबे हैं। फिल्म का निर्देशन शाद कुमार ने किया है। लेखक लालजी यादव संगीतकार छोटे बाबा तथा गीतकार - अशोक सिन्हा,प्रेम सागर, फणीन्द्र राव एवं जीतेन्द्र मिर्जापुरी हैं। सिनेमाटोग्राफर - गौरांग सहा, मारधाड़ - दिलीप यादव, नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, कला निर्देशक - प्रदीप कुमार झा, प्रोडक्शन डिजाईनर - मोहन भिंगी, निर्माण प्रबंधक - अजय सिंह, आशीष यादव, विमल तिवारी, अब्दुल सिद्दिकी एवं रंगलाल निषाद हैं। संकलन - गोविन्द दूबे का है। मुख्य भूमिकाओं में रानी चटर्जी, अरविन्द अकेला ’कल्लू’, राकेश मिश्रा, धर्मेश मिश्रा, राजू श्रेष्ठा, के के गोस्वामी, सी पी भट्ट, अनूप अरोरा, रिन्कू घोष, पुष्पा वर्मा, मेहनाज शर्राफ, बालगोविन्द बंजारा, साहिल शेख, सीमा सिंह और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।

No comments:

Post a Comment