Saturday, 6 September 2014

‘एक लैला तीन छैला’ का स्टार विजिट जारी

आर.एम. फिल्मस के बैनर से बनी भोजपुरी फिल्म ‘एक लैला तीन छैला’ के प्रमोशन को लेकर स्टार विजिट जारी है। विगत 5 सितम्बर से इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में से  रानी चटर्जी, अरविन्द अकेला ‘कल्लूजी’ बिहार आये हुए हैं उनके साथ फिल्म के कार्यकारी निर्माता अतिन दूबे भी है। जो विभिन्न सिनेमाघरों में दौरा कर फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा कर फिल्म देखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शनिवार को इन लोगों को टीम आरा के मोहन सिनेमाघर के दूसरे शो में दर्शकों के साथ फिल्म का भरपूर आनंद लिया। आपको बताते चलें कि रविवार को इन लोगों की टीम महनार के अमरदीप, दलसिंहसराय के अम्बे, बरौनी के सोना और बेगूसराय के चित्रवाणी सिनेमाघरों में दर्शकों के साथ होगी। अजन्ता भागलपुर, जनता गोपालगंज, अनुरूप समस्तीपुर, चन्द्रा बैरगनिया, गणेश मीरगंज, नाज बिहारशरीफ सहित कई सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुट रही है। इस फिल्म के सभी शो हाउसफुल जा रहे हैं। फिल्म के निर्माता सन आॅफ मल्लाह मुकेश सहनी, निर्देशक शाद कुमार कार्यकारी निर्माता अतिन दूबे हैं। फिल्म का निर्देशन शाद कुमार ने किया है। लेखक लालजी यादव संगीतकार छोटे बाबा तथा गीतकार - अशोक सिन्हा,प्रेम सागर, फणीन्द्र राव एवं जीतेन्द्र मिर्जापुरी हैं। सिनेमाटोग्राफर - गौरांग सहा, मारधाड़ - दिलीप यादव, नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, कला निर्देशक - प्रदीप कुमार झा, प्रोडक्शन डिजाईनर - मोहन भिंगी, निर्माण प्रबंधक - अजय सिंह, आशीष यादव, विमल तिवारी, अब्दुल सिद्दिकी एवं रंगलाल निषाद हैं। संकलन - गोविन्द दूबे का है। मुख्य भूमिकाओं में रानी चटर्जी, अरविन्द अकेला ’कल्लू’, राकेश मिश्रा, धर्मेश मिश्रा, राजू श्रेष्ठा, के के गोस्वामी, सी पी भट्ट, अनूप अरोरा, रिन्कू घोष, पुष्पा वर्मा, मेहनाज शर्राफ, बालगोविन्द बंजारा, साहिल शेख, सीमा सिंह और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।

No comments:

Post a Comment