युवा दिलों की धड़कन लोकप्रिय गायक और भोजपुरी सिने स्टार अरविन्द अकेला कल्लू की भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। फ़िल्म की शूटिंग देखकर लोग शूटिंग को हकीकत भी समझ ले रहे हैं। या यूँ कहें कि कालेज में कर रहे हैं रोमांस युवा दिलों की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू और युवा दिल की जान निशा दूबे। इनकी प्रेम कहानी सिनेप्रेमियों को खूब मन भायेगी। फ़िलहाल अभी शूटिंग स्थल पर अपने चहेते एवम् मनपसंद स्टार को अपने बीच पाकर लोग फूले नहीं समा रहे हैं। फ़िल्म दिलदार सजना की शूटिंग गुजरात के राजपिपला के मनोरम स्थल पर शुरू की गई है। सोम इंटरटेनमेंट प्रस्तुत निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म दिलदार सजना के निर्माता मुकेश जैन, ओम सिंह, संतोष पाण्डेय हैं। इस फिल्म का निर्देशन राधेन्द्र यादव कर रहे हैं। लेखक अनिल विश्वकर्मा ने बहुत ही उम्दा कहानी लिखा है। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, कृष्णा बेदर्दी, आर आर पंकज, आजाद सिंह, सुरेश साहनी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा ने। कार्यकारी निर्माता गुलाब शेख है। छायांकन प्रमोद पाण्डेय, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ दिलीप यादव का है। युवा दिलों की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू और निशा दूबे रोमांटिक जोड़ी में अपने चाहने वालों खूब मनोरंजन करने वाले हैं साथ ही इस दोनों फनकार के मधुर आवाज में कई कर्णप्रिय गीत भी सुनने को मिलेगा। मुख्य भूमिका में अरविन्द अकेला कल्लू, निशा दूबे, मोहिनी घोष, दीपक भाटिया, दिनेश राय, मेहनाज श्रॉफ, दीपू मिश्रा, द्वारिका पाण्डेय, पूनम वर्मा, रामचन्द्र शाह, कौशल शर्मा तथा गिरीश शर्मा है.
No comments:
Post a Comment