Sunday, 21 June 2015

आर्या म्यूजिक ने पंचायती राज का म्यूजिक राईट्स खरीदा


भोजपुरी सिने जगत में संगीत के व्यवसाय को नया आयाम देने वाली म्यूजिक कम्पनी आर्या म्यूजिक (ए यूनिट ऑफ सासपीओ ग्रुप) ने भोजपुरी फिल्म पंचायती राज का सभी डिजिटल राईट्स आर्या म्यूजिक (आर्या डिजिटल प्रा. लि.) ने खरीदा है. सैटेलाईट तथा इलेक्ट्रानिक राईट्स श्री दुर्गा मल्टी ट्रेड प्रा. लि. के तहत लिया गया है. 
सिंह फिल्म्स एंटरटेंमेंट के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म पंचायती राज के निर्माता धनंजय सिंह हैं तथा लेखक व निर्देशक अशोक कुमार हैं. सह निर्माता आर्यन राज, संगीतकार सतीश अर्पित तथा गीतकार अशोक कुमार, पारस कुमार एवं फुन्ना बाबू हैं. छायांकन संतोष के ओझा, नृत्य सोनू, मारधाड़ सुरेश का है. मुख्य कलाकार रवि रंजन, आरती सिंह, उमेश राज, भारत भूषण, अजय अनजाना, शुभांगी पेन्ट्स, मिथिलेश कुमार, श्याम बाबू गिरि, इत्यादि हैं. 

No comments:

Post a Comment