Friday, 31 July 2015

दिनेश लाल यादव ‘‘निरहुआ’’ और आम्रपाली का जलवा पूरे भारत में


भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव ‘‘निरहुआ’’ व सुपरहिट अदाकारा आम्रपाली का जलवा पूरे भारत में चल रहा है। ईद के अवसर पर पूरे देश में निरहुआ-आम्रपाली के फिल्मों का जलवा रहा। बिहार-यू०पी० में निरहुआ-आम्रपाली की ‘‘जिगरवाला’’ ने जहाँ रिकार्ड व्यवसाय किया वही मुंबई-बंगाल में ‘‘निरहुआ रिक्शावाला-2’’ ने ऐतिहासिक व्यवसाय किया, तो दिल्ली-पंजाब में ‘पटना से पाकिस्तान’ ने अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन दर्ज किया है। ईद पर निरहुआ-आम्रपाली के प्रति भोजपुरी भाषियों की दीवानगी देखते ही बन रही थी। बिहार-यू०पी०, दिल्ली-पंजाब, बंगाल व मुम्बई के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में निरहुआ - आम्रपाली की फिल्मों ने ‘‘बजरंगी भाईजान’’ को जबरदस्त टक्क्र दी है। बाॅक्स आॅफिस पर सफलता की गाँरटी हो चुके ‘निरहुआ-आम्रपाली’ दर्शको के प्यार से अभिभूत हैं और कहते हैं कि हम हमेशा दर्शकों के भरपुर मनोरंजन करने की कोशिश करेंगे। 
निरहुआ हिन्दुस्तानी, पटना से पाकिस्तान, निरहुआ रिक्शावाला-2, जिगरवाला से बाॅक्स आॅफिस पर सफलता का चैका जड़ चुकी इस जोड़ी की नई फिल्म ‘‘राजा बाबू’’ है। 

पी०आर०ओ० - प्रशांत निशांत 

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल को मिला ईदी

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव को इस ईद दर्शकों ने ईदी दिया है।  खेसारी लाल की ईद के मूबारक मौके पर प्रदर्शित हुई ‘‘इंतकाम’’ ने पूरे बिहार में शानदार व्यवसाय दर्ज किया है। फिल्म में खेसारी को आफताब नामक मुस्लिम यूवक की भूमिका में खूब सराहना मिल रही है। ‘‘इंतकाम’’ ने शंकर (सीतामढ़ी), गणेश (हाजीपुर), अम्बिका (घोड़ासाहन), पीताम्बरा (बेतिया), किसान (बिहार शरीफ), पाराडाईज (गया), ज्योति (छपरा) सहित दो दर्जन सेंटरों पर रिकार्ड व्यवसाय किया है। फिल्म में खेसारी की नायिका काजल राघवानी है। निर्देशक रवि सिन्हा की आदिशक्ति एंटरटेनमेंटस् प्रस्तुत इस फिल्म में खेसारी के साथ विराज भट्ट भी हैं। खेसारी इस फिल्म की सफलता से काफी खुश हैं। खेसारी इन दिनों ‘‘प्रेम रोग’’ की शुटिंग में व्यस्त हैं। खेसारी की ‘‘जानम’’ प्रदर्शन को तैयार है।
पी०आर०ओ० - प्रशांत निशांत




Thursday, 30 July 2015

रानी चटर्जी की तीन फिल्में प्रदर्शन को तैयार



भोजपुरी फिल्मों की रानी रानी चटर्जी की तीन फिल्में धमाल मचाने को तैयार है। रानी की ‘‘माई के कर्ज’’, ‘‘जानम’’ और ‘‘हिम्मतवाली’’ प्रदर्शन को तैयार है। इन तीनों फिलमों में रानी की अलग-अलग व दमदार भूमिकाएँ हैं। ‘‘माई के कर्ज’’ में रानी के नायक विनय आनंद हैं। फिल्म में रानी का ग्लैमरस रोल है। ‘‘जानम’’ में रानी खेसारी के साथ दिखेंगी। इस फिल्म में खेसारी रानी की दमदार जोड़ी है। ‘‘हिम्मतवाली’’ में रानी का एक्शन रोल है। फिल्म में रानी शानदार एक्शन स्टंटस करते दिखेंगी। इस फिल्म के निर्देशक मनोज नारायण हैं। इसके अलावें रानी ने हाल ही में निसार खान के साथ ‘‘शिवरक्षक’’ पूरी की है। रानी की ‘‘रीयल मदर इंडिया’’ भी बनकर तैयार हैं। रानी को इन फिल्मों से काफी उम्मीद हैं।  
पी०आर०ओ० - प्रशांत निशांत 


राकेश कुशवाहा का जन्मदिन फ़िल्मी सितारों के बीच मनाया गया

भोजपुरी फिल्म अभिनेता राकेश कुशवाहा का जन्मदिन फ़िल्मी सितारों के बीच बड़े धूमधाम से मनाया गया। उनके घर पर फ़िल्मी सितारों ने दस्तक देकर तहेदिल से बधाई देते हुए जन्मदिन का केक काटकर जन्मदिन को यादगार बना दिये। राकेश कुशवाहा के जन्मदिन के मौके पर फ़िल्मी सितारों के साथ साथ माता-पिता सहित उनके घर परिवार, रिश्तेदार और सगे-सम्बन्धी भी मौजूद थे। सभी उपस्थित गणमान्य जनों ने राकेश के उज्जवल भविष्य और दीर्घायु होने की मंगल कामनायें किये और ढेर सारी शुभकानाएं दी।  इस शुभ अवसर पर फिल्म जगत से सिनेस्टार अविनाश शाही,  मिस्टर बिहार आदित्य मोहन,  राईजिंग स्टार अमरीश सिंह, खेलअभिनेता अभिनेता गिरीश शर्मा सहित  रवि जी, जीतू शुक्ला, राजेश, इंद्रजीत यादव, अजय जैसवार सहित बहुत से गणमान्य जनों ने राकेश  को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामना दी। 
 गौरतलब है कि राकेश कुशवाहा बतौर अभिनेता कई भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुके हैं। शीघ्र ही  बेहतरीन फिल्मों में दमदार अभिनय करते हुए नज़र आने वाले हैं। इनके अभिनय से सजी एक अनाम फिल्म की जल्द शुरू होने वाली है। 

ख्याति की ख्याति भोजपुरी में . २१ अगस्त से




असमिया फिल्मो की चर्चित अभिनेत्री ख्याति की ख्याति आगामी २१ अगस्त से भोजपुरिया फिल्म जगत में गूंजने वाली है , क्योंकि ख्याति की पहली भोजपुरी फिल्म लेके आजा बैंड बाजा ये पवन राजा इसी दिन बिहार में रिलीज़ हो रही है।  
 क्रिस्प एक्जींप प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्देशक हैं दिनेश यादव जबकि सह निर्माता है मनोज सिंह टाइगर।  फिल्म में सुपर स्टार पवन सिंह और असमिया फिल्म जगत की नामी अभिनेत्री ख्याति मुख्य भूमिका में हैं जबकि उनका साथ दे रहे हैं संजय पांडे, सीमा सिंह, मनोज टाईगर, अनुप अरोड़ा, दिलीप सिंहा, करण पांडे, विनोद मिश्रा, सोनिया मिश्रा, अनुप अरोड़ा, रुपा सिंह, दीपू सिंह चौहान, उत्तम मिश्रा, सनी सिंह, दिनेश यादव और संभावना सेठ । लेके आजा बैंड बाजा ए पवन राजा का संगीत दिया हैं मधुकर आनंद ने जबकि फिल्म के लेखक हैं मनोज टाईगर। गीतकार हैं प्यारे लाल यादव, अरविन्द तिवारी, जाहिद अख्तर और आर आर पंकज। फिल्म के प्रचारक है उदय भगत और रंजन सिन्हा।   इस फिल्म से भोजपुरी फिल्म जगत में कदम रख रही ख्याति ने फिल्म के विषयवस्तु और अपनी भूमिका की तारीफ़ करते हुए कहा की पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में मनोरंजन का हर रंग है।  दर्शको को इमोशन , एक्शन , रोमांस और गीत संगीत का जबरदस्त तड़का इस फिल्म में मिलेगा।  लेके आजा बैंड बाजा के बाद ख्याति की अगली फिल्म बलमुआ तोहरे खातिर भी सितम्बर में प्रदर्शित होगी।

पी०आर०ओ० - उदय भगत  

भोजपुरी सिनेस्टार अनिल सम्राट बने बलमा बिहारवाला

प्रतिज्ञा जैसी सुपर हिट फिल्म बनाने के बाद फिल्म निर्माण से अभिनय के क्षेत्र में उतरे अनिल सम्राट अब बलमा बिहार वाला बनकर आ रहे हैं।  उनके अभिनय से सजी फिल्म बलमा बिहारवाला २ की शूटिंग इनदिनों जोर शोर से चल रही है।  फिल्म में अनिल के अपोजिट हैं हॉट अदाकारा पाखी हेगड़े। फिल्म के निर्माता है रितेश ठाकुर जबकि निर्देशक हैं विष्णु शंकर बेलू।  उल्लेखनीय है की अनिल सम्राट ने प्रतिज्ञा के निर्माण के बाद दरार का निर्माण किया था और इस फिल्म में पवन सिंह के साथ वे भी मुख्य भूमिका में थे।  भोजपुरी की पहली सीक्वल फिल्म प्रतिज्ञा २ में भी वे अक्षरा सिंह के साथ थे। अनिल के अनुसार ,  बलमा बिहार वाला २  एक्शन , इमोशन और रोमांस का संगम है।  फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू भी मुख्य भूमिका में हैं।  बकौल अनिल इस फिल्म की शूटिंग के बाद वे एक और फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगे।

पी०आर०ओ० - उदय भगत

Wednesday, 29 July 2015

सिनेस्टार अरविन्द अकेला कल्लू का अठरहवाँ जन्मदिन धूमधाम से बलमा बिहार वाला २ के सेट पर मनाया गया


युवा दिलों की धड़कन भोजपुरी सिनेस्टार अरविन्द अकेला कल्लू  अब सयान हो गये हैं। जी हाँ, वे २६  जुलाई को  १८ वर्ष के हो गए हैं। पिछले दिनों  गुजरात के राजपिपला में भोजपुरी फिल्म बलमा बिहार वाला २ के सेट पर पूरी यूनिट सहित भोजपुरी के दिग्गज सितारों के बीच अरविन्द अकेला कल्लू  का अठरहवाँ जन्मदिन का केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।
यह दिन कल्लू के लिए बहुत बड़ी ख़ुशी का दिन था।  मात्र ९ वर्ष की उम्र से ही अपनी मधुर गायन शैली से अपने चाहने वालों से दिल में घर चुके कल्लु जी उपनाम से बेहद लोकप्रिय एवं युवा दिलों की धड़कन बन गए हैं। उनकी गायकी, अभिनय एवं नृत्य सिनेप्रेमियों को खूब लुभाता है।  इस शुभदिन पर उनको  आशीर्वाद देने के लिए कल्लूजी के पापा, लोकप्रिय सिनेतारिका पाखी हेगड़े, माया  यादव, अंशु तिवारी, माही, मशहूर अभिनेता अनिल सम्राट, फिल्म निर्माता रितेश ठाकुर, फिल्म निर्देशक विष्णुशंकर बेलू, सिनेमाटोग्राफर रवि चन्दन, अभिनेता कौशल शर्मा, मुन्ना, अवधेश, गाँधी आदि बहुत से गणमान्य जनों ने अरविन्द अकेला कल्लू को ढेर सारी शुभकामना और सफलता के लिए आशीर्वाद दिए। 
गौरतलब है कि अरविन्द अकेला कल्लू इन दिनों एक नये लुक में भोजपुरी फिल्म बलमा बिहार वाला २ की शूटिंग  में गुजरात के राजपिपला में व्यस्त  हैं। इस फिल्म में इनके चाहने वालों प्रशंसकों के एक न्यू सरप्राईज होगा, जो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।  फिल्म के निर्माता रितेश ठाकुर हैं और फिल्म का निर्देशन कर रहे निर्देशक विष्णुशंकर बेलू हैं। फिल्म के संगीतकार छोटू बाबा ने तैयार किया है। सभी गीत बहुत ही मधुर व कर्णप्रिय हैं।





















Wednesday, 22 July 2015

भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह स्टारर प्रोडक्शन नं. 2 का शुभारम्भ


वसुंधरा मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत  भोजपुरी फ़िल्म प्रोडक्शन नं. 2 का शुभ मुहूर्त मुम्बई के एम फोर यू स्टूडियो में बड़े धूमधाम से किया गया। फ़िल्म के निर्माता सुधीर सिंह हैं तथा निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं सुजीत कुमार। इस फ़िल्म के लाईन प्रोड्यूसर अरविन्द वर्मा हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार पवन सिंह इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में हैं। इस फ़िल्म में इनका नया लुक सिनेप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है। फ़िल्म के संगीतकार अविनाश झा घुँघुरु हैं और गीतकार मनोज मतलबी व आजाद सिंह हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, सुशील सिंह, उमेश सिंह, बृजेश त्रिपाठी, बालगोविन्द बंजारा आदि हैं।
गौरतलब है कि वसुंधरा मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत पहली भोजपुरी फ़िल्म  हमार भोजपुरिया राजा की शूटिंग उत्तर प्रदेश, लखनऊ के विभिन्न खूबसूरत स्थलों पर पूरी की गई है और अब दूसरी  भोजपुरी फ़िल्म का शुभारम्भ धूमधाम से किया गया है। इस फ़िल्म की शूटिंग लखनऊ के रमणीय स्थलों पर सितम्बर महीने में शुरू की जायेगी।  फ़िल्म  के मुहूर्त के शुभ अवसर पर फ़िल्म निर्देशक जगदीश शर्मा, अरविन्द चौबे, लेखक ललित शुक्ला, फ़िल्म निर्माता विजय यादव तथा कुमार मंजुल सहित फ़िल्म जगत के बहुत से गणमान्य जन उपस्थित होकर फ़िल्म की सफलता के लिए कामना की। 

Thursday, 16 July 2015

भोजपुरी फिल्म दिल्लगी की शूटिंग शुरू

सुपर हिट फिल्म एक लैला तीन छैला से  दर्शकों के चेहते बने धर्मेश मिश्रा शीघ्र ही कई भोजपुरी फिल्मों के जरिये अपने चाहने वालों से रूबरू होने वाले हैं. वे इस समय भोजपुरी फिल्म दिल्लगी की शूटिंग में व्यस्त हैं. साथ में भोजपुरी की लाडली व राजस्थानी क्वीन नेहा श्री अपनी चंचल व रोमांटिक अदाकरी से सिनेप्रेमियों को मंत्रमुग्ध करने वाली हैं. जिया उपाध्याय इस फिल्म से एक अलग पहचान बनायेंगी. यह फिल्म दर्शकों को खूब मनोरंजन करने वाली है. अमद मार्केटिंग एवं इन्फिनिटी एंटरटेनमेंट प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म दिल्लगी की शूटिंग इन दिनों महाराष्ट्र के शाहपुर गॉंव के कई रमणीय स्थलों पर की जा रही है. इस फिल्म का निर्माण साउंड स्टेशन द्वारा किया जा रहा है. फिल्म निर्देशक राम यादव द्वारा निर्देशित की जा रही है यह फिल्म। फिल्म की निर्मात्री दीपा यादव हैं. सह निर्माता अशोक दर्जी, तौफ़ीक़ भोजपुरिया हैं. फिल्म की लेखिका प्रिया सिंह हैं. फिल्म के मुख्य कलाकार धर्मेश मिश्रा, नेहा श्री, जिया उपाध्याय, राजेश सिंह आदि हैं. 

Tuesday, 14 July 2015

आर्या म्यूजिक ने थानेदार रसीली का म्यूजिक राईट्स खरीदा

भोजपुरी सिने जगत में संगीत के व्यवसाय को नया आयाम देने वाली म्यूजिक कम्पनी आर्या म्यूजिक (ए यूनिट ऑफ सासपीओ ग्रुप) के अंतर्गत  भोजपुरी फिल्म थानेदार रसीली का सभी डिजिटल राईट्स आर्या म्यूजिक (आर्या डिजिटल प्रा. लि.)  ने खरीदा है. सभी  इलेक्ट्रानिक राईट्स श्री दुर्गा मल्टी ट्रेड प्रा. लि. के तहत लिया गया है.  ग्रीन लीव्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म थानेदार रसीली  के निर्माता अनिल सिंह है. फिल्म का निर्देशन राकेश सिंह भदौरिया ने किया है. लेखक  सत्येन्द्र स्वामी, सह निर्माता राजेश वशिष्ट हैं. संगीतकार  अशलम सुर्ती तथा  गीतकार सच्चिदानाथ कवच हैं. छायांकन मनोज कुमार सिंह, मारधाड़ मसूद पटेल, नृत्य निर्देशन मयंक अशोक का है.  मुख्य कलाकार रिंकू घोष,  मन्टुलाल, सी.पी भट्ट, राजेश, लिलिपुट इत्यादि हैं. 

आर्या म्यूजिक ने विधायक जी का म्यूजिक राईट्स खरीदा

भोजपुरी सिने जगत में संगीत के व्यवसाय को नया आयाम देने वाली  म्यूजिक कम्पनी आर्या म्यूजिक (ए यूनिट ऑफ सासपीओ ग्रुप) ने भोजपुरी फिल्म विधायक जी  का सभी डिजिटल राईट्स आर्या म्यूजिक (आर्या डिजिटल प्रा. लि.)  खरीदा है।  इलेक्ट्रानिक राईट्स श्री दुर्गा मल्टी ट्रेड प्रा. लि. के तहत लिया गया है।  इंद्रा फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा राजपूत फिल्म्स फैक्ट्री, शोभा फिल्म्स एवं संदीप तिवारी फिल्म्स के तत्वावधान में बनी भोजपुरी फिल्म विधायक जी का निर्माण संजय सिंह राजपूत, भुपेन्द्र विजय सिंह, बबलू गुप्ता व संदीप तिवारी ने किया है। जबकि सहयोगी निर्माता हैं सतीश सिंह । फिल्म विधायक जी को निर्देशित किया है जाने माने निर्देशक शम्मी तिवारी ने।  इस फिल्म की कथा असलम शेख ने  तथा पटकथा व संवाद  नन्हे पांडेय  ने लिखा है।  इस फिल्म का कर्णप्रिय संगीत दिया है धनन्जय मिश्रा और ओम झा ने । गीतकार हैं विनय विहारी और आजाद सिंह । नृत्य निर्देशक हैं रिक्की गुप्ता, अंथोनी, मारधाड़ निर्देशक हैं शहाबुद्दीन, कैमरामैन अजय नारकर, कला राजेश पांडे तथा लाईन प्रोड्यूसर हैं रवि सिंह राजपूत। फिल्म के मुख्य कलाकार राकेश मिश्रा, रंजीत सिंह, शुभी शर्मा, प्रिया शर्मा, अनामिका पांडे, मनोज माहेश्वर, सोनिया मिश्रा, बबलू गुप्ता, रानू पांडे, उल्हास कुंदर, सीमा सिंह, सनी सिंह, रानू पांडे, पूर्णिमा बहल, राजू सिंह माही, अनुप लोटा, स्वीटी सिंह तथा अभय राय हैं। 

भोजपुरी फिल्म डैन्जर की शूटिंग पूरी

सिंह क्रियेशन के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म  डैन्जर की शूटिंग मुम्बई और उत्तर प्रदेश के देवरिया के कई रमणीय स्थानों पर की गई है। फिल्म के निर्माता अभय सिंह, सतीश दूबे हैं। पल्लवी सिंह प्रस्तुत इस फिल्म के निर्देशक मिथिलेश अविनाश हैं। लेखक शंकर सैदपुरी,  संगीतकार छोटे बाबा, गीतकार विनय बिहारी, अशोक सिन्हा हैं। इस फिल्म में कुल नौ गीत हैं, जो बेहद ही कर्णप्रिय हैं। छायांकन राहुल सक्सेना एवम् दिलीप जैन, नृत्य संतोष कुमार, संजय, मयंक अशोक व महेश आचार्य, मारधाड़ हीरा लाल यादव का है। यह फिल्म पूरी तरह से ऐक्शन पैक्ड है। पूरे 36 दिन तक तकनीकि रूप से मजबूती के साथ मुम्बई से उत्तर प्रदेश शूटिंग की गई है। फिल्म का  हर एक सीन एक से बढ़कर एक विशेष आकर्षण लिए हुये है जो दर्शकों को खूब लुभाने वाला है। मुख्य कलाकार अविनाश शाही, पल्लवी सिंह, संतोष यादव, प्रिया शर्मा, कोमल ढिल्लो, बबलू यादव, जीतू शुक्ला, बबलू सिंह, अक्षय यादव, बादल सिंह, पिंकी सिंह, सोनू सावन, आशीष यादव, टिन्नू यादव  तथा हीरा लाल यादव आदि हैं।

Monday, 13 July 2015

*शाजहान शेख* राष्ट्रीय महिला सम्मान समारोह में सम्मानित

भोजपुरी सिनेमा को ऊँचाई देने के लिए अग्रणी भूमिका निभा रही फिल्म निर्मात्री शाजहान शेख को  राष्ट्रीय महिला सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री चन्द्रशेखर जी प्रेरणा समिति एवं अंतर प्रान्तीय भोजपुरी समाज  द्वारा आयोजित राष्ट्रीय महिला सम्मान समारोह में  शाजहान शेख और इनकी  कंपनी एस. एस. फिल्म फैक्टरी को भोजपुरी सिनेजगत में कार्यरत महिला निर्मात्री और फिल्म प्रेजेंटर  के लिए सम्मानित किया गया। अंतर प्रान्तीय भोजपुरी समाज के संयोजक राजकुमार बबलू द्वारा आयोजन किया गया  यह सम्मान समारोह  सात जुलाई को शाम ६ बजे जुहू स्थित इस्कान मंदिर में  धूम- धाम से मनाया गया। अपने कार्य से समाज को नई दिशा देने वाली 11 महिलाओं को शाल, सर्टिफेकट और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। जिसमे प्रमुख नाम अभिनेत्री व कवित्री पुष्प वर्मा, निर्माता और फाइनेंसर शाहजहान शेख, अभिनेत्री श्यामली श्रीवास्तव, गिल इत्यादि प्रमुख नाम है। इस शुभ अवसर पर इस संस्थान के मुख्य संरक्षक व पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जयनारायण प्रसाद निषाद, मुख्य अतिथि संसद सदस्य नीलम सोनकर, नागेन्द्र साहनी अध्यक्ष यूपी-बिहार समाज, चंद्रभूषण सिंह युवा नेता और अध्यक्ष NIFTA, दिनेश पंचाल वरिष्ठ समाज सेवी, केडी सिंह वरिष्ठ समाज सेवी, आशा सिंह उपमहापौर (दिल्ली), पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, सुपर स्टार रवि किशन, गायक उदित नारायण, युवा पत्रकार और निर्माता मधुप श्रीवास्तव और अन्य प्रमुख गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। 
गौरतलब है कि शाजहान शेख भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर को और भी ज्यादा मज़बूत बनाने के लिए अपनी  कार्पोरेट कम्पनी *एस एस फिल्म फैक्ट्री* द्वारा भोजपुरी फिल्म निर्माण के साथ-साथ  फिल्मों को प्रेजेंट भी कर रही हैं। इनका मुख्य उद्देश्य - *नए फिल्म निर्माताओं के  आर्थिक समस्या को दूर करना और भोजपुरी सिनेमा का उत्थान करना है*

Friday, 10 July 2015

अरविन्द अकेला कल्लू का काँवर अल्बम ’बम नाच ले देवघर में’ इस बार सावन में

इस बार सावन महीने में युवा दिलों की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू का काँवर  अल्बम ’बम नाच ले देवघर में’ शीघ्र ही शंकर भोले बाबा के भक्तों के बीच आने वाला है. इस वीडियो अल्बम की शूटिंग बनारस के कई रमणीय स्थलों पर कर ली गई है. भोले बाबा के भक्तों के लिए एक से बढ़कर एक मनोहारी, मधुर  व कर्णप्रिय काँवर गीत भोजपुरी सिनेस्टार व लोकप्रिय गायक अरविन्द अकेला कल्लू और युवा दिल अजीज  सिनेतारिका व लोकप्रिय गायिका निशा दूबे की सुमधुर आवाज में सुनने व देखने  को मिलेगा. आकांक्षा म्यूजिक प्रस्तुत  काँवर  अल्बम ’बम नाच ले देवघर में’ कल्लू और निशा के सुरीले आवाज सुनने के साथ साथ इनके  मोहक नृत्य और अभिनय भी देखने को मिलेगा. गीतकार कृष्णा बेदर्दी, सुनील सागर, अमित पाण्डेय के लिखे गीतों को संगीत से सँवारा है रत्नेश के राय, शंकर सिंह ’लॉड’ ने. निर्देशन किया है चुनमुन जी चौबे  ने तथा  निर्माता हैं बिजेन्द्र सिंह ’आकांक्षा’ ने. सहयोग बजरंग बली ओझा, भोला यादव का तथा संयोजक व परिकल्पना अरविन्द कुमार मिश्रा का है.