Friday, 10 July 2015

अरविन्द अकेला कल्लू का काँवर अल्बम ’बम नाच ले देवघर में’ इस बार सावन में

इस बार सावन महीने में युवा दिलों की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू का काँवर  अल्बम ’बम नाच ले देवघर में’ शीघ्र ही शंकर भोले बाबा के भक्तों के बीच आने वाला है. इस वीडियो अल्बम की शूटिंग बनारस के कई रमणीय स्थलों पर कर ली गई है. भोले बाबा के भक्तों के लिए एक से बढ़कर एक मनोहारी, मधुर  व कर्णप्रिय काँवर गीत भोजपुरी सिनेस्टार व लोकप्रिय गायक अरविन्द अकेला कल्लू और युवा दिल अजीज  सिनेतारिका व लोकप्रिय गायिका निशा दूबे की सुमधुर आवाज में सुनने व देखने  को मिलेगा. आकांक्षा म्यूजिक प्रस्तुत  काँवर  अल्बम ’बम नाच ले देवघर में’ कल्लू और निशा के सुरीले आवाज सुनने के साथ साथ इनके  मोहक नृत्य और अभिनय भी देखने को मिलेगा. गीतकार कृष्णा बेदर्दी, सुनील सागर, अमित पाण्डेय के लिखे गीतों को संगीत से सँवारा है रत्नेश के राय, शंकर सिंह ’लॉड’ ने. निर्देशन किया है चुनमुन जी चौबे  ने तथा  निर्माता हैं बिजेन्द्र सिंह ’आकांक्षा’ ने. सहयोग बजरंग बली ओझा, भोला यादव का तथा संयोजक व परिकल्पना अरविन्द कुमार मिश्रा का है. 

No comments:

Post a Comment