Thursday, 24 September 2015

काहे एतना प्यार बा तोहसे का मुहूर्त संपन्न

एस. ई. सी एंटरटेनमेंट कृत भोजपुरी फिल्म काहे एतना प्यार बा तोहसे का मुहूर्त हाल ही में पिक्सल डी स्टूडियो में संपन्न हुआ।  इस फिल्म के निर्माता शम्भु गुप्ता और निर्देशक अमिताभ कुमार है लेखक राजेश पाण्डेय संगीतकार राजेश रजनीश गीतकार विनय बिहारी प्यारेलाल यादव श्याम देहाती एवं मारधाड़ चंद्रपंथ का है। काहे एतना प्यार बा तोहसे की रोमांटिक जोड़ी का चयन अभी शेष है।  कलाकारों में अवधेश मिश्रा और सुशील सिंह मुख्य स्तंभ है इनके साथ समीर शेख भी होंगे यह फिल्म  दो दोस्तों के दुश्मन बनने और फिर अपने दायरे में सिमरनेवली एक कहानी है।  यह फिल्म बहोत ही जल्द फ्लोर पर जाएगी। इस अवसर पर अमिताभ कुमार की रिलीज़ होनेवाली फिल्म देवर बिना अंगना न सोभे राजा का ट्रेलर दिखाया गया। 

No comments:

Post a Comment