Friday, 23 October 2015

राम मिलाये जोड़ी का विजयदशमी पर संगीतमय शुभारम्भ

बिन्द मूवीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फ़िल्म राम मिलाये जोड़ी का विजयदशमी के पावन पर्व पर धूमधाम से संगीतमय मुहूर्त किया गया। लोकप्रिय गीतकार प्यारेलाल यादव कवि जी के लिखे गीत को मशहूर पार्श्वगायिका पामेला जैन के सुमधुर आवाज़ में स्वरबद्ध किया कुशल संगीतकार ओम झा ने। 
फ़िल्म के निर्माता वीरेन्द्र बिन्द, महेन्द्र बिन्द व राम प्रकाश बिन्द हैं। फ़िल्म का निर्देशन कर रहे हैं कई हिन्दी फिल्मों में सहायक निर्देशक रह चुके आफ़ताब अली। फ़िल्म के लेखक अनिल विश्वकर्मा, सिनेमैटोग्राफर डी के शर्मा, नृत्य निर्देशक संतोष कुमार हैं। मुख्य भूमिका में नवोदित भोजपुरी लोकगायक अजय यादव, अर्चना सिंह, गोपाल राय, राम मिश्रा, बंदिनी मिश्रा, संजय वर्मा, पप्पू यादव, पूनम वर्मा, दीपक पंडित तथा बालेश्वर सिंह हैं।
गौरतलब है कि भोजपुरी फ़िल्म राम मिलाये जोड़ी के जरिये भोजपुरी लोक गायक अजय यादव बतौर नायक अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं। रुपहले परदे पर इनका साथ दे रही है नायिका ग्लैमर क्वीन अर्चना सिंह। सिनेप्रेमियों को यह रोमांटिक जोड़ी बेहद पसंद आयेगी। इस फ़िल्म की शूटिंग 5 नवम्बर से उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में की जायेगी।

1 comment: