चॉकलेटी चेहरा, आकर्षक लुक के स्वामी उड़िया सिने स्टार गौरव झा की केंद्रीय भूमिका वाली भोजपुरी फ़िल्म रानी हम हो गईली तोहार की शूटिंग आज से आरंभ । इस फ़िल्म में इनका किरदार बेहद रोमांचक है। रोमांस के साथ साथ हैरतअंगेज एक्शन करते हुए रुपहले पर्दे पर नज़र आने वाले हैं। इनका साथ दे रही हैं भोजपुरी की लाडली व राजस्थानी क्वीन नेहा श्री। इनकी रोमांटिक जोड़ी सिनेप्रेमियों को बहुत पसंद आएगी। विराजी श्री बालाजी आर्ट फिल्म्स प्रस्तुति भोजपुरी फ़िल्म रानी हम हो गईली तोहार तकनिकी रूप से बहुत ही उम्दा फ़िल्म बनाई जा रही है। फिल्म के निर्माता राजा राम कनोजिया हैं। लेखक व निर्देशक प्रकाश आनंद हैं। प्रकाश आनंद के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार साहिल ने। फ़िल्म में छायांकन अश्वनी मिश्रा, मारधाड़ प्रदीप खड़का, नृत्य अशोक मयंक का है। मुख्य भूमिका में गौरव झा, नेहा श्री, बालेश्वर सिंह, राम मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, नागेन्द्र, ग्लोरी आदि हैं।
गौरतलब है कि गौरव झा की कल्पना सिने इंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म बाप रे बाप शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली है। इस की इनकी नायिका आँचल सोनी हैं। इस फिल्म में भी इनका किरदार और लुक बहुत अलग है जो दर्शकों के लिए सरप्राईज पैक होगा।
No comments:
Post a Comment