महिलाओं की पहली पसंद भोजपुरी फिल्म - सजना मंगिया सजाई द हमार दर्शकों के भारी मांग पर तीसरे सप्ताह में भी सुपर हिट हो गई है। मैनास प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता हलचल सिंह द्वारा निर्मित की गई यह फिल्म बेटी के वजूद को आत्मबल प्रदान कर रही है। राजस्थानी सुपरस्टार अभिनेत्री नेहा श्री और स्टार नायक व गायक अरविन्द अकेला उर्फ कल्लूजी के अभिनय का जादू दर्शकों के दिलों दिमाग पर चल रहा है। दर्शक इनके अभिनय एवं युगल प्रेमी जोड़े की खूब तारीफ कर रहे हैं। यह फिल्म महिला दर्शकों की सबसे पसंदीदा फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह एक संपूर्ण रूप से पारिवारिक ‘यू’ सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म है। भोजपुरी का मान-मर्यादा को ध्यान में रखते हुए एक साफ सुथरी फिल्म बनाने का सफल प्रयास किया गया निर्माता हलचल सिंह ने। इनके उम्मीदों को साकार किया है अपने कुशल निर्देशन से ओम प्रकाश यादव ‘ओमजी’ ने।

No comments:
Post a Comment