Monday, 28 July 2014

सुपरहिट तीसरे सप्ताह में ‘सजना मंगिया सजाई दऽ हमार’ दर्शकों की भारी मांग पर

महिलाओं की पहली पसंद भोजपुरी फिल्म - सजना मंगिया सजाई द हमार दर्शकों के भारी मांग पर तीसरे सप्ताह में भी सुपर हिट हो गई है।  मैनास प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माता हलचल सिंह द्वारा निर्मित की गई यह फिल्म बेटी के वजूद को आत्मबल प्रदान कर रही है। राजस्थानी सुपरस्टार अभिनेत्री नेहा श्री और स्टार नायक व गायक अरविन्द अकेला उर्फ कल्लूजी के अभिनय का जादू दर्शकों के दिलों दिमाग पर चल रहा है। दर्शक इनके अभिनय एवं युगल प्रेमी जोड़े की खूब तारीफ कर रहे हैं। यह फिल्म महिला दर्शकों की सबसे पसंदीदा फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह एक संपूर्ण रूप से पारिवारिक ‘यू’ सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म है। भोजपुरी का मान-मर्यादा को ध्यान में रखते हुए एक साफ सुथरी फिल्म बनाने का सफल प्रयास किया गया निर्माता हलचल सिंह ने। इनके उम्मीदों को साकार किया है अपने कुशल निर्देशन से ओम प्रकाश यादव ‘ओमजी’ ने।
फिल्म के निर्माता - हलचल सिंह, लेखक व निर्देशक - ओम प्रकाश यादव (ओम जी ), कार्यकारी निर्माता - डॉ. कुलदीप सिंह, गीतकार - राकेश निराला एवं कन्हैया कुशवाहा, संगीतकार - राकेश निराला। छायांकन - विनोद के शर्मा, नृत्य - मयंक अशोक एवं गणेश के सपना, संकलन - कुणाल प्रभु का है। मुख्य भूमिकाओं में  अरविन्द अकेला ’कल्लूजी’, नेहा श्री, रविराज ’दीपू’, अर्चना सिंह, मनोज टाईगर, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, शफीक रंगरेज, प्रीती सिंह, अमित कुमार, जावेद रहमान, उमेश सिंह, सुनीता शर्मा, चन्दन कश्यप तथा सुरेन्द्र पाल इत्यादि है।

No comments:

Post a Comment