Monday, 17 November 2014

प्रेम राय की हुकूमत में कल्लू और तनु श्री का रोमांस


फिल्म निर्माण कंपनी श्रेयश फिल्म्स की अगली फिल्म - हुकूमत में अरविन्द अकेला कल्लू और तनु श्री  रोमांस करते हुए नज़र आने वाले हैं। यह रोमांटिक जोड़ी सिनेप्रेमियों को खूब पसंद आने वाली है। निर्माता प्रेम राय व निर्देशक अरविन्द चौबे की इस फिल्म में भोजपुरिया गायकी के सिरमौर व सुपर स्टार पवन सिंह और प्रख्यात गायक व सिने स्टार अरविन्द अकेला कल्लू पहली बार साथ साथ दिखेंगे। इस फिल्म के लेखक एस के चौहान, संगीतकार घुँघरू, गीतकार आज़ाद सिंह, प्यारे लाल कवि जी, मनोज मतलबी और कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह है। फिल्म में पवन सिंह और अरविन्द अकेला कल्लू के साथ साथ काजल राघवानी, तनुश्री, संजय पाण्डेय, जसविंदर जस्सी, सूर्या द्विवेदी, शिवा राजपूत, अनूप अरोरा, विनोद मिश्रा, जशवंत जायसवाल, धर्मेन्द्र तिवारी और माया यादव मुख्य भूमिका में हैं।

गौरतलब है कि फ़िल्म निर्माता प्रेम राय के साथ जुड़कर अरविन्द अकेला कल्लू बहुत खुश हैं और आगे भी उनके साथ फ़िल्म करते रहेंगे। कल्लू कहते हैं कि **मुझे बेहद ख़ुशी है कि प्रेम राय जी के निर्माण कम्पनी श्रेयश फिल्म्स के बैनर में काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रेम राय जी बहुत ही अच्छे इंसान है उनकी जितनी प्रशंसा की जाय वह कम होगी। मुझे आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि हमारी फिल्म - हुकूमत दर्शकों दिल में अमिट छाप छोड़ेगी।  साथ ही मेरे गुरु और बड़े भाई समान पवन सिंह जी के साथ पहली बार काम करके बहुत सीखने को मिला।**

२१ नवम्बर को रिलीज़ होगी औरत खिलौना नहीं


नारी व्यथा को दर्शाती भोजपुरी फिल्मो के जाने माने निर्देशक असलम शेख की फिल्म औरत खिलौना नहीं आगामी २१ नवम्बर को बिहार में प्रदर्शित हो रही है। याशी फिल्म्स ( अभय सिन्हा ) , शंकर रोहरा  , एस आर फिल्म्स प्रजेंट्स व आर ए आई एस फिल्म्स की इस फिल्म के निर्माता हैं अविनाश रोहिरा व मोहम्मद असलम जबकि निर्देशक असलम शेख ने खुद अपनी ही कथा और पटकथा पर इस फिल्म को निर्देशित किया है। फिल्म में भोजपुरी  फिल्मो के मेगा स्टार मनोज तिवारी मृदुल , रिंकू घोष , मोनालिसा , इम्तियाज़ असलम ,   शैलेश सिन्हा , मोहिनी घोष , अयाज़ खान , प्रकाश जैस , रितु पांडे और अवधेश मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं जबकि संगीता तिवारी, श्वीटी छाबरा , सूर्या और आइटम क्वीन संभावना सेठ भी इस  फिल्म में अतिथि लेकिन अहम किरदार में हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी की सांसद बनने के बाद रिलीज़ होने वाली पहली फिल्म है जबकि इस फिल्म से इम्तियाज़ असलम नाम के एक नए अभिनेता का उदय हो रहा है।  उल्लेखनीय है की असलम शेख ना सिर्फ भोजपुरी में सर्वाधिक सफल फिल्मो का निर्देशन कर चुके हैं बल्कि सर्वाधिक हिट फिल्मे उनके ही नाम है।  
   फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों में आलोक यादव , के उल्हास , विजय सिंह , पंकज तिवारी, विकास सिंह, शिवजी सिंह, रवि शंकर रवि, रमेश सिंह, डॉ अर्चना सिंह , अर्जुन सिंह , सुबन्ती  बनर्जी और संतोष पंजियार शामिल हैं। 

Friday, 14 November 2014

आर्या म्यूजिक ने *बाज़ीगर* का म्यूजिक बड़े धूमधाम से लॉन्च किया

भोजपुरी सिनेमा को संगीत के क्षेत्र में व्यवसाय को नया आयाम देने वाली म्यूजिक कम्पनी *आर्या म्यूजिक* ( ए यूनिट ऑफ़ सासपीओ ग्रुप) ने भोजपुरी फिल्म 'बाज़ीगर' का म्यूजिक लांच मुंबई के रहेजा क्लासिक में बड़े ही धूम -धाम से किया। इस फिल्म  का आर्या म्यूजिक के अंतर्गत सभी डिजिटल राईट्स के साथ ऑडियो तथा वीडियो खरीदा है। श्री दुर्गा ट्रेडिंग के तहत इस फिल्म का सैटेलाइट लिया गया है। संगीतकार मधुकर आनंद द्वारा बनाया गया संगीत काफी कर्णप्रिय है  जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं।  म्यूजिक लांच के मौके पर फिल्म के कलाकार पवन सिंह और शुभी शर्मा मौजूद थे, जिन्होंने फिल्म का म्यूजिक लांच किया। यह फिल्म १४ नवम्बर से बिहार में प्रदर्शित की जा रही है। इस फिल्म में रवि किशन, पवन सिंह, शुभी शर्मा, एलीना शेख जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। फिल्म का निर्माण महेंद्र पवन सिंह ने किया है और निर्देशक सनोज मिश्रा है।


मैनास फिल्म इंटरनेशनल ने किया १४ नवंबर से *जो जीता वही सिकंदर* का विराट प्रदर्शन बिहार में

फिल्म वितरण के क्षेत्र में नया आयाम स्थापित करने हेतु अग्रसर *मैनास फिल्म इंटरनेशनल* फिल्म वितरण कंपनी ने बिहार में १४ नवंबर से ६७ सिनेमाघरों में भोजपुरी फिल्म जो जीता वही सिकंदर का विराट प्रदर्शन किया है। आदि शक्ती इंटरटेनमेंट प्रस्तुत और ए.एस. पिक्चर इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म जो जीता वही सिकंदर का निर्माण निर्माता अनुज कुमार ने किया है। इस फिल्म को निर्देशित किया है जाने माने माने निर्देशक अजय झा ने। फिल्म के सह निर्माता  महेश उपाध्याय हैं। फिल्म की कहानी अरविन्द तिवारी ने लिखी है।   संगीतकार घुंघरू हैं तथा  गीतकार  प्यार लाल यादव कवि, जाहिद अख्तर , अरविन्द तिवारी, आजाद सिंह। नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, एथोनी, राम देवन, मारधाड़ - हीरा लाल यादव, छायांकन - नीतू इकबाल सिंह, कला निर्देशक - भाष्कर तिवारी तथा दीपक जॉल हैं।  इस फिल्म जो जीता वही सिकंदर में नायक हैं भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और नायिका प्रियंका पंडित व पूनम दूबे  हैं साथ में कृष्णा कुमार , प्रिया शर्मा, जय प्रकाश्, अभय राय, आनंद मोहन, अनुप अरोरा, अंजू सोलंकी, प्रेम दूबे, हीरा लाल यादव , युगांत, उमेश सिंह और मेहमान कलाकार अक्षरा सिंह हैं। इस फिल्म में डांसिंग क्वीन सीमा सिंह के साथ ही ग्लोरी का भी आयटम नंबर है।

Wednesday, 12 November 2014

सोनू झा लागी तोहसे लगन के लिए अनुबंधित

अभिनेता - सोनू झा निर्देशक रवि कश्यप की अगली भोजपुरी फिल्म लागी तोहसे लगन के लिए बतौर खलनायक अनुबंधित किये गए हैं। इस की फिल्म की शुरुवात दीपावली के अवसर पर फिल्म के गानो की रिकॉर्डिंग से हुई। संगीत निर्देशक एस कुमार के निर्देशन ने गायक आलोक कुमार व गायिका पामेला जैन ने फिल्म के पहले गाने में अपनी आवाज़ दी। रामपरी इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता संतोष सुमन व मुमताज़ आलम हैं। फिल्म की कथा - पटकथा खुद रवि कश्यप की है जबकि संवाद लिखा है के मनोज सिंह ने। लागी तोहसे लगन के संगीतकार एस कुमार हैं। फिल्म में विराज भट्ट , यश मिश्रा , काजल राघवानी, भाषा झा , रिश्ता बसंत , राजन मोदी, सोनू झा , दिलीप सिन्हा, ललितेश झा , दीपक सिन्हा , अरुण सिंह , राहुल श्रीवास्तव आदि है , जबकि अन्य कलाकारों का चयन अभी बाकी है। निर्देशक रवि कश्यप के अनुसार , लागी तोहसे लगन ने एक रोमांटिक फिल्म है जिसमे एक्शन , इमोशन और मसाला का भरपूर मिश्रण है और फिल्म की कहानी इसे आम भोजपुरी फिल्मो से अलग करती है। उन्होंने बताया की फिल्म की शूटिंग नवम्बर महीने में बिहार के मुंगेर, सीतामढी आदि शहरो में किया जाएगा।

Tuesday, 4 November 2014

दंड नायक का संगीतमय मुहूर्त संपन्न

सिंह क्रियेशन कृत  संगीतमय पारिवारिक भोजपुरी फिल्म - दंड नायक का मुहूर्त मुम्बई के एम फॉर यू रिकॉर्डिंग स्टूडियो में धूमधाम से किया गया। फिल्म का मुहूर्त गीत सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका इन्दू सोनाली ने गाया है। फिल्म निर्मात्री पल्लवी सिंह द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म दंड नायक में ऐक्शन, प्यार, रोमांस  के साथ ही साथ सिनेप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले कई  आकर्षक कारनामें हैं। फिल्म निर्मात्री पल्लवी सिंह का कहना है कि **हमारी फिल्म - दंड नायक दर्शकों का मनोरंजन करने साथ-साथ समाज को सन्देश भी देगी। हमारी यह फिल्म मील का पत्थर साबित होगी। इस फिल्म के लेखक - निर्देशक मिथिलेश अविनाश हैं। संगीतकार - छोटे बाबा तथा गीतकार - राजेश मिश्रा  अशोक सिन्हा हैं। इस फिल्म के जरिये नवोदित अभिनेता - संजय धीवर बतौर हीरो अपना फ़िल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म के अन्य कलाकारों का चयन जारी है। 

जान तू जहान तू का पोस्ट प्रोडक्शन पूर्ण

 भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर को मज़बूती देने के लिए निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म -  *जान तू जहान तू का पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य पूरा  कर लिया गया है। जबरदस्त लोकप्रिय गीत - बड़ी जालीदार बा तोहार कुर्ती फेम अभिनेता - *दिनेश शाह* की बतौर नायक वाली इस फिल्म का निर्माण ख़ुशी फिल्म फैक्ट्री तथा सुरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने किया है और निर्देशक की कुशल कमान संभाला है कुंदन कुणाल ने। लेखक एवं निर्देशक - कुंदन कुणाल के अनुसार यह  फिल्म  भोजपुरी समाज को समर्पित है। इस फिल्म को फूहड़ता, अश्लीलता और द्विअर्थी संवादों से दूर रखा गया है। फिल्म का संगीत भी भोजपुरी सिनेमा के स्वर्णिम दिनों की याद दिलाता है।यह फिल्म सामाजिक सन्देश देने के साथ-साथ सम्पूर्ण मनोरंजक भी है। फिल्म के नायक - दिनेश शाह तथा नायिका - अर्चना सिंह  का कहना है कि पूरे परिवार के साथ भोजपुरी फिल्म देखने के इच्छुक सिनेप्रेमी यह फिल्म ज़रूर देखें। 
फिल्म में संगीत आबिद जमाल, छायांकन - पुष्पराज गुंजन, संपादन साहिल मिश्रा, मेकआप - साहिल अजय, कला - मुकेश तथा मारधाड़ - शिवा का है।  मुख्य भूमिका में - दिनेश शाह, अर्चना सिंह, बाल गोविन्द, सूरज के शाह, पूनम सिंह आदि हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग बिहार के  जमुई, नालन्दा,  राजगीर तथा महावीर जन्म स्थली कुण्डल पुर इत्यादि भव्य रमणीय स्थलों पर की गई है।