Thursday, 15 May 2014

बागी भइले सजना हमार का भव्य मुहूर्त संपन्न

                              
ओम साईं संसार एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म *बागी भइले सजना हमार* का भव्य मुहूर्त मुंबई के रहेजा क्लासिक क्लब में बड़े धूमधाम से किया गया। निर्माता -विनोद श्रीवास्तव व राजेश शुक्ला द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म के लेखक एवं निर्देशक - आर के शुक्ला हैं। फिल्म के संगीतकार - संतोष श्रीवास्तव हैं तथा गीतकार - श्रीकांत मिश्रा हैं। छायांकन - मनोज व्यास, नृत्य - राम देवन, संकलन - भरत सिंह तथा द्वन्द - हिमाल का है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार - विराज भट्ट, प्रिंस राजपूत, आम्रपाली, एहसान खान, रोशनी वर्मा, सीमा सिंह, रानू पाण्डेय, सूरज कुमार तथा अवधेश मिश्रा हैं।
इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि टी सीरीज के अजीत कोहली, वर्ल्ड वाइड रिकार्ड के  सी एम डी - रत्नाकर सिंह तथा कुलदीप ग्रेवाल इत्यादि उपस्थित होकर फिल्म की पूरी टीम को शुभकामना दिये। 
पूरी फिल्म की शूटिंग 25 मई से  गौतम बुद्ध की तपस्थली सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश में की जाएगी।

Thursday, 8 May 2014

*महाबली* मनमोहन तिवारी 9 मई से बिहार में

हरफन मौला कलाकार एवं हर तरह के किरदार को जीवंत करने में माहिर अभिनेता *मनमोहन तिवारी* 9 मई से बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में *महाबली* फिल्म के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। ग्लोबल पिक्चर्स प्रस्तुत इस फिल्म में महाबली के रूप में मनमोहन तिवारी दर्शको के सम्मुख हो रहे हैं। इनकी नायिका हैं - प्रीति सिंघानिया। फिल्म के निर्माता - अरविन्द कुमार है तथा निर्देशक - वेदांत विश्नोई हैं। छोटे परदे के माध्यम से घर घर में अपनी पहचान बनाने के बाद बड़े परदे पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके बिहार की भोजपुरी माटी के  इस लाल मनमोहन तिवारी ने अपने अभिनय के दम पर अपनी पहली ही फिल्म *रानी चली ससुराल* से सभी पर जादू कर दिया था।गौरतलब है कि छोटा पर्दा का रियलिटी शो *राखी का स्वयंबर* से घर - घर में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के साथ ही धारावाहिक - जमुनिया, आरक्षण, प्रतिज्ञा, होंगे न हम जुदा, अनामिका, क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया इत्यादि के माध्यंम से मनमोहन तिवारी अपनी जबर्दस्त पहचान बना चुके हैं। आज भी सोनी टी वी के चर्चित धारावाहिक - सावधान इंडिया तथा  क्राईम पेट्रोल के साथ ही साथ दूरदर्शन पर सोमवार से शुक्रवार तक  शाम 8:30 बजे प्रसारित हो रहे धारावाहिक - पवित्र बंधन में भी अपने अभिनय का जादू बिखेर रहे हैं। 

*सजना मांगिया सजाई द हमार* की एडिटिंग शुरू

अभिनेता - रविराज दीपू , फिल्म निर्माता - हलचल सिंह,  अभिनेता - अरविन्द अकेला कल्लू 
मैनास प्रोडक्शन प्रा लि के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म - *सजना मांगिया सजाई द हमार* की एडिटिंग तेज गति शुरू है। निर्माता -हलचल सिंह द्वारा    निर्मित की जा रही यह फिल्म साफ़ सुथरी सम्पूर्ण पारिवारिक एवं स्वस्थ मनोरंजक ­है जिसका मुख्य उद्देश्य है भोजपुरी सिनेप्रेमी एक साथ पूरे परिवार सहित सिनेमाहाल में जाकर फ़िल्म देख सकें। कथाकार हैं - एल बी शास्त्री पटकथा और संवाद लिखा है - ओढनिया कमाल करे फेम *ओम प्रकाश यादव* ने।  कार्यकारी निर्माता - डॉ कुलदीप सिंह हैं। छायांकन -विनोद के शर्मा, गीत - संगीत राकेश निराला, कला - विजय दास, नृत्य - मयंक अशोक एवं गणेश के सपना, मारधाड़ - जग्गू साठे, संकलन - कुणाल प्रभु का है। इस महिला प्रधान फिल्म के मुख्य कलाकार - नेहा श्री, अरविन्द अकेला *कल्लूजी*, अर्चना सिंह, रविराज *दीपू* मनोज सिंह टाईगर, बालेश्वर सिंह, सी पी भट्ट, अमित कुमार, प्रीति सिंह, शफीक रंगरेज़, सुनीता शर्मा, उमेश सिंह, चन्दन कश्यप एवं (महाभारत फेम द्रोणाचार्य) सुरेन्द्र पाल  हैं। 

Friday, 2 May 2014

*राउडी रानी* की हो रही है शूटिंग

जीविका फिल्म्स प्रोडक्शन के अंतर्गत मुम्बई स्थित कई फिल्म स्टूडियो में लगातार हो रही है भोजपुरी फिल्म -  राउडी रानी की शूटिंग। दर्शकों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु निर्मित की जा रही इस फिल्म के निर्माता - मधुवेंद्र पी राय  हैं। सहनिर्माता - गोपी यादव तथा विक्की सिंह  हैं। रानी चटर्जी,  अमरीश सिंह तथा मनोज टाईगर की केंद्रीय भूमिका वाली फिल्म - राउडी रानी का निर्देशन  कुशल निर्देशक - इकबाल बक्श द्वारा किया  जा रहा है। फिल्म के कहानीकार - रमेश मिश्रा  हैं तथा पटकथा व संवाद - मनोज टाईगर ने लिखा है। संगीतकार - छोटे बाबा तथा  कैमरामैन - दिनेश पटेल हैं। नृत्य  - दिलीप मिस्त्री, मारधाड़ - अकबर   शरीफ ने करवाया है। 
मुख्य कलाकार - रानी चटर्जी,  अमरीश सिंह,  मनोज टाईगर ,  अभय कुमार,  नेहा तिवारी,  सोनू,  लल्लन सिंह,  सोनिया मिश्रा, राहुल,  शिवम,  सर्वदेव शुक्ल तथा दीपक भाटिया हैं साथ ही आईटम गीत  में सम्भावना सेठ नृत्य कर रही है।