Sunday, 18 December 2016

अरविन्द अकेला कल्लू की मधुर आवाज में गूँजेगा ’इंडिया वर्सेस पाकिस्तान’ का संगीत

युवा दिलों की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू ने अभी हाल ही में देश-भक्ति से ओत-प्रोत इंडिया ई कॉमर्स के बैनर तले बन रही फिल्म ’इंडिया वर्सेस पाकिस्तान’ के लिए अपनी सुमधुर आवाज में गीत रिकॉर्ड किये हैं। संगीतकार मधुकर आनंद के संगीत निर्देशन में स्वरबद्ध किया गया है। फिल्म के सभी गीत बहुत ही कर्णप्रिय हैं, जो संगीतप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है। फिल्म के लेखक - निर्देशक फिरोज ए आर खान हैं तथा निर्माता अनिल काबरा एवं प्रदीप सिंह हैं। इस फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू के साथ सिनेतारिका प्रियंका पंडित की खूबसूरत जोड़ी एक बार फिर आने वाली है। साथ ही इस फिल्म में भोजपुरी फिल्म जगत के कई जाने-माने चेहरे नजर आएँगे। इस फिल्म की शूटिंग बहुत बड़े पैमाने पर गुजरात के संजान स्थित वृन्दावन स्टूडियो में की जा रही है।

सेंसर के लिए तैयार रॉकी राउड़ी

बॉलीवुड में एक नया इतिहास रचने को तैयार हिन्दी फीचर फिल्म रॉकी राउड़ी का पोस्ट प्रोडक्शन पूर्ण कर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट के लिए तैयार कर लिया गया है। हरि ओम क्रिएशन के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म रॉकी राउड़ी के
निर्माता प्रवीण त्यागी, त्रिलोक चन्द्र त्यागी व मोहित त्यागी हैं। सहनिर्माता  श्याम मैत्रुनु, राजेन्द्र साडेकर व सिराज खान हैं। फिल्म को उम्दा तकनिकी से निर्देशन किया है निर्देशक दिनेश चन्द्र मिश्र ने। लेखक विंध्या शुक्ला, कैमरामैन राम वासनिक, सहायक कैमरामैन विक्की त्यागी हैं। कर्णप्रिय संगीत बनाया है संगीतकार माणिक दा ने जिसके गीतकार अभय चौहान, मेंहदी हसन व विंध्या शुक्ला हैं। फिल्म के फाईट मास्टर अब्दुल अजीज, डान्स मास्टर मनोज भास्कर हैं तथा एक्शन सीन में गन एन्ड स्पेशल इफेक्ट्स सप्लाई त्रिलोक एस एफ एक्स एन्ड गन ने किया है। ऐक्शन से भरपूर दर्शकों को हैरतअंगेज कर देने वाली यह फिल्म सिनेप्रेमियों को बहुत पसंद आने वाली है। फुल ऐक्शन से भरपूर, रोमांटिक लव स्टोरी के साथ साउथ पैटर्न पर इस फिल्म की मेकिंग गई है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर, बरला, हिमांचल के सिलाई, महाराष्ट्र के मुम्बई, गुजरात के नवसारी आदि कई खूबसूरत स्थलों पर इस फिल्म की शूटिंग की गयी है। फिल्म के मुख्य कलाकार राजवीर मल्होत्रा, देवेश मिश्रा, मोहित त्यागी, जोजी अब्राहम, दीपक त्यागी, आरती शर्मा, पाखी त्यागी, ख़ुशी चौधरी, अनवर कादिर, राजेन्द्र साडेकर, राहुल मिश्रा, विनीत त्यागी, नागेन्द्र जैसवाल, सचिन त्यागी, हरभजन सिंह, बनी सिंघाल तथा कृष्णा पाण्डेय हैं तथा दिव्या गौतम ने आईटम सांग किया है।

Thursday, 8 December 2016

राम इंटरटेन्मेंट द्वारा 'तुम्हारे प्यार की कसम' का निर्माण

भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर में अच्छी और उम्दा फिल्मों के निर्माण की कड़ी में भोजपुरी फिल्म तुम्हारे प्यार की कसम का निर्माण उम्दा तकनिकी से किया जा रहा है। राम इंटरटेन्मेंट तथा इनफिनिटी इंटरनेशनल फिल्म्स के बैनर तले  निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म तुम्हारे प्यार की कसम की 6 दिवसीय शूटिंग पूरी की गई है। शीघ्र ही शेष दिवस की शूटिंग मुम्बई के अलावा कई विभिन्न स्थलों पर पूरी कर ली जायेगी। इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता  राम अवध प्रजापति व राज चोपड़ा हैं। इस फिल्म के जरिये राम इंटरटेन्मेंट के ओनर राम अवध प्रजापति फिल्म निर्माण के क्षेत्र में पदार्पण कर रहे हैं। फिल्म की निर्मात्री फारिया शाद हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं कई सुपर हिट फिल्म दे चुके कुशल निर्देशक शाद कुमार। प्रोडक्शन डिज़ाइनर मंगलेश गुप्ता हैं। फिल्म के लेखक संतोष मिश्रा हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि जी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार छोटेबाबा व पॉल कानपुरी ने। सिनेमाटोग्राफर गौरांग शाह हैं। मारधाड़ शाहबुद्दीन, संकलन गोविन्द दूबे, साऊंड सलीम खान का है। मुख्य कलाकार कुणाल सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू, मोनालिसा, ईनुश्री, साहिल खान, अमरीश सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, माया यादव, सीमा सिंह, अभिलाषा प्रसाद, सी पी भट्ट, करन पाण्डेय, अमित शुक्ला, मेहनाज़ श्रॉफ, के के गोस्वामी, उमाकान्त और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं। फ्रेंडली अपीरियेंस में सिनेस्टार विनय आनंद व सिनेतारिका गुंजन पन्त हैं। बाल कलाकार फारिया शाद और आदित्य जैसवाल हैं।  

Tuesday, 6 December 2016

एक ही वर्ष में चौथी बार दोहा में शो कर बनाया रिकॉर्ड, सीमा सिंह ने खूब जमाया रंग

भोजपुरी सिनेमा की एकमात्र अदाकारा जिन्हें भोजपुरी सिनेजगत में ’आईटम क्वीन’ व ’डांसिंग स्टार’ के खिताब से नवाजा गया है। इन दिनों वे अपनी चंचल अदा व मोहक नृत्य एवं सरल स्वाभाव से नित नए रिकॉर्ड बनाती जा रहीं हैं। सीमा ने अपने नौ साल कॅरियर में जहाँ कई अवार्ड व स्मृति चिन्ह के साथ साथ नौ बड़े अवार्ड अपने नाम कर एक रिकॉर्ड बना ली हैं। इसी कड़ी में एक रिकॉर्ड यह भी है कि सीमा सिंह एक ही साल में चैथी बार 2 दिसंबर को दोहा के एसियन टाउन, सनाया में भोजपुरी - नेपाली मेगा स्टार नाईट में अपने मोहक अदाओं का जादू चला कर भोजपुरी सिनेप्रेमियों का मनोरंजन की हैं। इस शो में इनके चाहने वाले हजारों की तादाद शामिल हुए थे, जिन पर उन्होंने खूब लुभाया है। दोहा वेव्स एवं जीविका फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड एसोसिएट इस शो के आयोजक एम.थॉयइब और फिल्म निर्माता मधुवेंद्र राय थे। इस रंगारंग कार्यक्रम में डांसिंग स्टार सीमा सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, युवा दिलों की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू, राजीव मिश्रा, सिनेतारिका व गायिका निशा दूबे, अभिनेत्री काजल राघवानी, ऋतू सिंह, मधु शर्मा, पूनम दूबे, प्रियंका महाराज, शिविका दीवान आदि ने परफॉर्म किया साथ ही नेपाली सुपरस्टार राजेश हमाल, आर्यन सहगल तथा पॉप सिंगर स्मृति पोखरल संगीतप्रेमियों के बीच अपनी कला व अदा प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किये हैं। 
     बताते चलें कि पिछले साल के अंतिम माह में 18 दिसंबर 2015 को सीमा सिंह ने शो किया था। जिसके आयोजक नऊफल थे। उसके बाद दूसरा शो 4 मार्च 2016 को तोएब और मधुवेंद्र राय के आयोजन में की थी। तीसरा 7 जुलाई 2016 को कल्याण जी के आयोजन में हुआ था। अब 2 दिसंबर 2016 के शो आयोजक एम.थॉयइब और फिल्म निर्माता मधुवेंद्र राय थे।
      गौरतलब है कि आईटम क्वीन सीमा सिंह फिल्मों की शूटिंग के साथ साथ समय पर अपने चाहने वालों के बीच लाईव शो करती रहती हैं। अब तक भोजपुरी फिल्मों के लगभग 500 गानों में वे अपने मोहक नृत्य का जलवा बिखेर चुकी हैं। अभी हाल ही में बर दुबई स्थित रॉयल स्कॉट होटल में आयोजित ’अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी कॉन्फ्रेंस’ में सीमा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा का प्रतिनिधित्व कर एक नया कीर्तिमान स्थापित की हैं। वहाँ पर उन्हें ’डांसिंग क्वीन’ का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। दुबई में दूसरी बार अवार्ड लेने वाली भोजपुरी सिनेमा की वे पहली अदाकारा हैं।

Wednesday, 24 August 2016

प्रताप फाउंडेशन की दही हांडी उत्सव फ़िल्मी सितारों संग 25 अगस्त को

विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी प्रताप फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रताप फाउंडेशन के चेयरमैन विक्रमप्रताप सिंह, फिल्म निर्माता पिन्टू सिंह, शिवा सिंह, विवेक सिंह, अरुण सिंह 'भोजपुरिया काका' द्वारा दही हांडी उत्सव का आयोजन 25 अगस्त को मुंबई के मीरा रोड स्थित शान्ति पार्क में किया जा रहा है। यह दही हांडी उत्सव एवं  सांस्कृतिक कार्यक्रम 25 अगस्त को दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक का समय सुनिश्चित किया गया है।  जिसमे फिल्म जगत से प्रमुख अतिथि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, राकेश मिश्रा, विक्रांत सिंह, अवधेश मिश्रा, संजय पाण्डेय, उमेश सिंह, दीपक भाटिया, समर सिंह, देव सिंह, अविनाश शाही, बालेश्वर सिंह, अमरीश सिंह, संजय वर्मा, रंजीत सिंह, वैभव राय, रमेश दूबे, मोनालिसा, सीमा सिंह, अक्षरा सिंह, अंजना सिंह, अनारा गुप्ता, गुंजन पन्त, संगीता तिवारी, शुभी शर्मा, प्रियंका पंडित, आँचल सोनी, परी सिंघानिया, श्यामली सिन्हा, अपूर्वा बिट तथा तमाम फिल्म निर्माता , निर्देशक, गीतकार, संगीतकार मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम स्थल है - शान्ति प्लाजा बिल्डिंग, बैंक ऑफ़ इंडिया के सामने, सेन्ट्रल प्लाजा हाल के पास, शान्ति पार्क, मीरा रोड ।
गौरतलब है कि पिछले 5 साल से प्रताप फाउंडेशन की तरफ से कृष्णजन्माष्टमी के पावन पर्व पर दही हांडी उत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। जिसमे स्थानीय नगर निवासियों सहित बहुत से जानी मानी गणमान्य हस्तियाँ मौजूद रहती हैं।

Wednesday, 27 April 2016

मेगास्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ अनुबंधित निषाद प्रोडक्शन एवं जीएमएल इंटरटेनमेंट प्रा.लि. की दस करोड़ के बजट की ऐतिहासिक फ़िल्म के लिए

भोजपुरी सिनेजगत के तीसरे दौर के इतिहास में एक और महत्त्वपूर्ण पृष्ठ जुड़ गया है। जी हाँ, भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार निषाद प्रोडक्शन एवं जीएमएल इंटरटेनमेंट प्रा.लि. के बैनर तले ऐतिहासिक फ़िल्म का निर्माण किया जा रहा है। मुख्य भूमिका के लिए जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ को अनुबंधित किया गया है। फ़िल्म का निर्देशन कर रहे हैं स्टाइलिश फ़िल्म निर्देशक इक़बाल बक्श। निर्माता संजय निषाद और गौतम निषाद फ़िल्म का निर्माण कर रहे हैं। यह फ़िल्म उच्चतम दर्जे की तकनीकियों से बनाई जा रही है। भोजपुरी सिनेमा की मौजूदा छवि से द्रवित होकर फ़िल्म निर्माता संजय निषाद ने भोजपुरी सिनेमा का परचम विश्व पटल पर लहराने के लिए यह बीड़ा उठाया है। 20 करोड़ भोजपुरी भाषियों के बीच अब तक वह भोजपुरी फ़िल्म नहीं बन पायी है जिसका इंतज़ार हमेशा से रहा है। बहुत से खास दर्शक वर्ग भोजपुरी फ़िल्म देखने से हमेशा कतराते रहे हैं और भोजपुरी सिनेमा के नाम पर नाक भौं सिकोड़ते रहे हैं। इन्हीं कई बातों को ध्यान में रखते हुए  निर्माता संजय निषाद ऐतिहासिक भोजपुरी फ़िल्म का निर्माण करके एक मिसाल कायम कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक भोजपुरी फ़िल्म की शूटिंग शीघ्र ही उत्तर प्रदेश, मुंबई और राजस्थान के ऐतिहासिक स्थल पर की जायेगी।
गौरतलब है कि निषाद प्रोडक्शन के बैनर तले निर्देशक इक़बाल बक्श निर्देशित निर्माता संजय निषाद की भोजपुरी फ़िल्म टकराव की शूटिंग 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। आगामी 29 अप्रैल से सुपर स्टार पवन सिंह एवं पायस पंडित स्टारर भोजपुरी फ़िल्म लोहा पहलवान की शूटिंग शुरू होगी। इस फ़िल्म के निर्देशक इक़बाल बक्श हैं। ये दोनों फ़िल्म भी सभी वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर भोजपुरी सिनेमा को ऊँचाई देने के लिए बनाई जा रही है।

Wednesday, 2 March 2016

पाखी बनीं बावी

भोजपुरी सिनेजगत की लकी चार्म सिनेतारिका पाखी हेगड़े अब बावी बन गयीं हैं। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं भोजपुरी फ़िल्म रानी दिलबर जानी में बावी किरदार के बारे में, जिसे निभा रही हैं चंचल खूबसूरत बाला पाखी हेगड़े। इस फ़िल्म में बावी टाईटल के विशेष गीत पर इन्होंने चुलबुली बार्बी डॉल के अंदाज़ में परफॉर्म की हैं। इस गीत में इनके साथ गीतकार से नायक बने श्याम देहाती हैं। पाखी हेगड़े कमाल की खूबसूरत, नटखट, चंचल बाला की बिंदास लुक में नज़र आने वाली हैं। इनका यह लुक सिनेप्रेमियों को बहुत पसंद आएगा।
श्री नाथजी प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फ़िल्म के निर्माता राजेश सिंह तथा निर्देशक व नृत्य निर्देशक बाली हैं। एक सवाल जवाब में पाखी हेगड़े ने कहा कि जब फिल्म निर्देशक बाली जी ने ऑफर दिया तो मैंने तुरंत हाँ कर दी। मेरी भी दिली ख्वाहिश थी कि मैं बाली जी के साथ फिल्म करूँ। अब आगे भी हम साथ में काम करते रहेंगे। यह सॉन्ग बहुत ही मज़ेदार है। श्याम देहाती के साथ इस गीत पर परफार्म करके मुझे बहुत ही अच्छा लगा। हमारी पहली भोजपुरी फिल्म निरहुआ रिक्शावाला  के गीत इन्होंने लिखे थे। हम बहुत पहले से जुड़े हैं। हमने इस गीत की शूटिंग को बहुत इन्जॉय किया है। उम्मीद है कि दर्शक भी बहुत आनन्दित होंगे।

अरविन्द अकेला कल्लू जलायेंगे लालटेन ४ मार्च से

युवा दिलों की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू ४ मार्च से बिहार और मुंबई में लालटेन जलाने आ रहे हैं। जी हाँ, देवघर इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की गई बलमा बिहार वाला २ आगामी ४ मार्च से बिहार और मुंबई में प्रदर्शित की जा रही है। फिल्म का गीत लालटेन फिर जरी.... बहुत पसंद किया जा रहा है। जिसमें कल्लू बहुत ही लाजवाब परफार्म किये हैं। इनका साथ अंशु तिवारी निभा रही हैं। इस फिल्म के निर्माता रितेश ठाकुर हैं और फिल्म के निर्देशक विष्णुशंकर बेलू हैं। फिल्म के संगीतकार छोटू बाबा हैं, जिन्होंने सभी गीत बहुत ही मधुर व कर्णप्रिय बनाये हैं। इनका किरदार इस फिल्म में इनके प्रशंसकों के लिए एक न्यू सरप्राईज होगा, जो कि बहुत ही रोमांचित करने वाला है। भोजपुरी सिनेजगत में अरविन्द अकेला कल्लू ने भोजपुरी लोकगायन के क्षेत्र में एक अलग छवि बनायीं है, जिससे भोजपुरिया युवाओं ने इनको अपने दिल की धड़कन से जोड़े हुए हैं।  इस फिल्म अरविन्द अकेला कल्लू के साथ लकी चार्म सिनेतारिका पाखी हेगड़े, अनिल सम्राट, गायक से नायक बने रितेश पाण्डेय, प्रिया शर्मा, अंशु तिवारी, माही खान, हीरा यादव, विष्णुशंकर बेलू भी प्रमुख भूमिका में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद किया जा रहा है। लोग बाग़ ट्रेलर देखकर फिल्म की भूरि भूरि तारीफ कर रहे हैं। 
गौरतलब है कि अरविन्द अकेला कल्लू की अगली भोजपुरी फिल्म दिलदार सजना शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली है। जिसमे इनकी नायिका  युवा दिल अज़ीज़ व लोकप्रिय भोजपुरी गायिका निशा दूबे हैं। फ़िल्म के निर्देशक राधेन्द्र यादव हैं तथा निर्माता मुकेश जैन, ओम सिंह व संतोष पाण्डेय हैं।

Sunday, 21 February 2016

गौरव झा ने कहा रानी हम हो गईली तोहार

चॉकलेटी चेहरा, आकर्षक लुक के स्वामी उड़िया सिने स्टार गौरव झा की केंद्रीय भूमिका वाली भोजपुरी फ़िल्म रानी हम हो गईली तोहार की शूटिंग आज से आरंभ । इस फ़िल्म में इनका किरदार बेहद रोमांचक है। रोमांस के साथ साथ हैरतअंगेज एक्शन करते हुए रुपहले पर्दे पर नज़र आने वाले हैं। इनका साथ दे रही हैं भोजपुरी की लाडली व राजस्थानी क्वीन नेहा श्री। इनकी रोमांटिक जोड़ी सिनेप्रेमियों को बहुत पसंद आएगी। विराजी श्री बालाजी आर्ट फिल्म्स  प्रस्तुति भोजपुरी फ़िल्म रानी हम हो गईली तोहार तकनिकी रूप से बहुत ही उम्दा फ़िल्म बनाई जा रही है। फिल्म के निर्माता राजा राम कनोजिया हैं। लेखक व निर्देशक प्रकाश आनंद हैं। प्रकाश आनंद के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार साहिल ने। फ़िल्म में छायांकन अश्वनी मिश्रा, मारधाड़ प्रदीप खड़का, नृत्य अशोक मयंक का है। मुख्य भूमिका में गौरव झा, नेहा श्री, बालेश्वर सिंह, राम मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह, नागेन्द्र, ग्लोरी आदि हैं।
गौरतलब है कि गौरव झा की कल्पना सिने इंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म बाप रे बाप  शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली है। इस की इनकी नायिका आँचल सोनी हैं। इस फिल्म में भी इनका किरदार और लुक बहुत अलग है जो दर्शकों के लिए सरप्राईज पैक होगा। 

परिणय सूत्र में बँधे एस पी खरेल उर्फ परदेशी शाह

बीररगंज, नेपाल के रहने वाले फिल्म अभिनेता एस खरेल उर्फ परदेशी शाह मंगल फेरा लेकर शादी कर लिये हैं।  विगत १२ फरवरी को परदेशी शाह अपने गृह जनपद में सुमित्रा श्रेष्ठा के संग मंगल फेरा लेकर जन्म जन्मांतर तक साथ निभाने की कसमें खाते हुए विवाह के पवित्र बंधन परिणय सूत्र में बंध गए हैं। इस शुभ अवसर पर सगे संबन्धियों के अलावा  इनके बहुत करीबी मित्र भी शुभ विवाह में शामिल हुए। पूरा माहौल बहुत ही खुशमय बना रहा। दूल्हा - दुल्हन के जोड़े में परदेशी शाह और उनकी दुल्हन सुमित्रा श्रेष्ठा बहुत ही सुन्दर लग रहे थे।  शुभ विवाह में आये हुए सभी अतिथि गण ने ढेर सारी बधाईयां दीं और वैवाहिक जीवन  में हमेशा खुशियाँ मिलती रहने की दुआयें भी की।  सिनेतारिका पूनम दूबे, फिल्म निर्माता निर्देशक रमाकान्त प्रसाद सहित फिल्म जगत के उनके बहुत से करीबी मित्रों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बहुत बधाईयाँ दीं।
गौरतलब है कि  इनकी पहली फिल्म एस पी खरेल जब आई थी तभी से ये एस पी खरेल के नाम से चर्चित हो गए है। इनकी फिल्म एस पी खरेल, जय मधेशी के अलावा अब तक भोजपुरी फिल्म जब प्यार किया तो डरना क्या, दीवाना 2 आदि फिल्में प्रदर्शित हो चुकी हैं। इन फिल्मों में अपनी रौबदार मूँछ के जरिये परदेशी शाह ने अपनी पहचान बनायी हैं। इनकी एक फिल्म की शूटिंग शीघ्र ही शुरू होने जा रही है।

Saturday, 20 February 2016

रेलवे ट्रैक का फर्स्ट लुक लॉन्च

भागमभाग की जिन्दगी में सकून के लम्हों का बेसब्री से कर रहे हर किसी का  इंन्तजार ख़त्म हो। ख़ुशी के दो पल तनाव के बोझ को कम कर दें। उदास चेहरा भी खिलखिला कर हँस पड़े। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर गोल्डन आई फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले  हिन्दी फीचर फ़िल्म रेलवे ट्रैक का निर्माण किया गया है। इस फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में जारी किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। फ़िल्म के निर्माता मणीन्द्र रंजितकर व शशी कुमार हैं। निर्देशक  रतन राहा ने फिल्म का बेहतरीन निर्देशन किया है, जिससे फिल्म बहुुत ही उम्दा बन गयी है। फिल्म के लेखक शशी कुमार ने बहुत अच्छी फिल्म लिखी है। समाज की सम सामायिक घटनाओं को मनोरन्जन के साथ रुपहले परदे पर उतारने का ख़ूबसूरती से प्रयास किया है। उम्मीद है फिल्म के निर्माता और निर्देशक की सोच दर्शकों के दिल में अमित छाप छोड़ेगी। यह फ़िल्म सिनेप्रेमियों का मनोरंजन करने के साथ साथ समाज को बहुत ही अच्छा सन्देश भी देगी। फ़िल्म के कलाकारों ने अपने अपने अभिनय में जान फूंक दी है, सभी किरदार बेहद आकर्षक हैं। मुख्य कलाकार आमिर समर खान, अदिति सिंह, पूजा बरोट, विकास चपंगी, चाँदनी गुप्ता तथा दीपक भाटिया हैं। फ़िल्म  का गीत संगीत भी बहुत ही कर्णप्रिय है, जो संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देगा। छायांकन राम शरण उप्रेती, संगीत संतोष राज, नृत्य निर्देशन जे डी तथा संकलन कोमल वर्मा का है। 

कलर्स इंटरटेन्मेंट ने किया विजन इण्डिया कारपोरेशन का प्रचार प्रसार

कलर्स इंटरटेन्मेंट प्रमोशन कंपनी ने विजन इण्डिया कारपोरेशन के ऑप्टिकल ब्रांड का प्रचार प्रसार कर रही है। विजन इण्डिया कारपोरेशन ऑप्टिकल के कुल 6 ब्राण्ड जेडीएस ब्लू, सोलेस, इनफैंसी प्लस, स्टैलियान, इनफैंसी, पनाश हैं। इस सभी ब्रांड में जेडीएस ब्लू किड्स नया ब्रांड बच्चों के लिए लांच किया गया है, जिसमें अलग अलग डिजाईन के सन ग्लासेस हैं। जेडीएस किड्स फर्स्ट टाइम लांच किया गया है, मार्केट में अच्छा रिपॉन्स मिल रहा है। इसी तरह बड़े एवं बुजुर्गों तक के लिए उत्तम गुणवत्ता के सन ग्लासेस लॉन्च किये गए हैं। इन सभी ऑप्टिकल को पूरी सिद्दत से जन जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं कलर इंटरटेन्मेंट के संचालक अरुण खन्ना। इनकी यह कंपनी विगत 16 वर्ष से कार्यरत है, अब तक इन्होंने बहुत से ब्रांड को प्रोमोट किया है।
कलर्स इंटरटेन्मेंट के संचालक अरुण खन्ना ने बताया कि  विजन इंडिया कॉरपोरशन के सभी ऑप्टिकल  ब्रांड के प्रोमोशन में हमने बहुत मेहनत की है। इंटरनेशनल लेबल पर इसके विज्ञापन की शूटिंग एवं फ़ोटो शूट जान्हवी गुप्ता, याशमीन पठान, मीत अरोरा, ख़ुशबू रानी, ऐनेस्थिया आदि मॉडल को लेकर की गई है। हमारे 5 ब्रांड अम्बेसडर हैं चार इन्डियन और एक फॉरेनर। मई में बॉलीवुड के बड़े स्टार को ब्रांड अम्बेसडर बनाने की प्लानिंग है। तीन दिन तक वाशी, सिडको के एक्सिबिशन सेण्टर में स्टाल लगा के बड़े लेबल पर प्रचार प्रसार किया है, जिसमें फ़िल्म स्टार उदय तिवारी, अकबर नकवी, मनोज दाव ने भी  प्रोमोशन किया। ऑल ओवर इण्डिया के अलावा पूरे देश में हम  विजन इंडिया कारपोरेशन का प्रचार प्रसार करेंगे। सभी ब्रांड के प्रोमोशन में पूरे एक महीने से कड़ी मेहनत हम कर रहे थे। हमारी टीम फोटोग्राफर रमेश दिवाकर, दिलीप सिंह भाटी, अदिति खुराना, स्वाति मुखर्जी, कमलेश, नवनीत आदि ने दिन रात एक करके ब्रांड के प्रोमोशन की तैयारी की थी। विजन इण्डिया कारपोरेशन 18 साल पुरानी कंपनी है, इनके ब्राण्ड बहुत अच्छे हैं। इनका एक और नया ब्रांड समर वेअर लांच किया जाना है, उसी की तैयारी में हम लगे हुए हैं।

Tuesday, 9 February 2016

सीमा सिंह का विशेष ठुमका बम बम बोल रहा है काशी में

चंचल चुलबुली मन मोहिनी आईटम क्वीन सीमा सिंह ने भोजपुरी फ़िल्म बम बम बोल रहा है काशी के विशेष आईटम गीत में जबरदस्त ठुमका लगाया है। गुजरात के हलोल में नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी के नृत्य निर्देशन में एक मधुर गाने पर सीमा ने बेहतरीन अदाकारी  के साथ नृत्य किया है। सीमा सिंह के साथ इस गाने पर बताशा चाचा के नाम से मशहूर कॉमेडियन मनोज टाइगर, खलनायक संजय पांडेय व अभिनेता संजय वर्मा ने भी ठुमका लगाया। गाने के बोल बुलेरो की चाबी... की शूटिंग के बाद सीमा सिंह ने लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा, नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी व फिल्म की पूरी यूनिट के प्रति आभार प्रकट किया और बम बम बोल रहा है काशी का हिस्सा बनने पर खुशी जताते हुए कहा कि  संतोष मिश्रा जी और कानू मुखर्जी जी को तहेदिल से धन्यवाद देती हूँ जिन्होंने मुझे इतने अच्छे गीत पर परफार्म करने का मौका दिये। यह गाना बहुत ही हिट होने वाला है। संगीतप्रेमियों के जुबान पर चढ़ने वाला है यह  विशेष गीत।
पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले डॉ मधु चोपड़ा व प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म के लेखक निर्देशक हैं संतोष मिश्रा जबकि एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं रवि शंकर जायसवाल। फिल्म में जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, अंतरा बनर्जी, मनोज टाइगर, संजय पांडेय, प्रकाश जैस आदि मुख्य भूमिका में हैं। बम बम बोल रहा है काशी प्रियंका चोपड़ा की उन पांच फिल्मो में से पहली फिल्म है जिसके निर्माण की घोषणा उन्होंने पिछले महीने ही की थी। अन्य 4 फिल्मो में 2 हिंदी की, एक मराठी व एक पंजाबी फिल्म शामिल है।
गौरतलब है कि इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश की मूल निवासी सीमा सिंह को पिछले दिनों  मुंबई में अभियान के अमरजीत मिश्रा द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह में में डांसिंग क्वीन के ख़िताब से सम्मानित किया गया है। इन्हें यह सम्मान विगत कई वर्षो से भोजपुरी सिनेमा में मोहक नृत्य के जरिये सिनेप्रेमियों के दिलों में एक खास जगह बनाने के लिए दिया गया है। 

Friday, 29 January 2016

बाप रे बाप का किया गया फर्स्ट लुक लॉन्च

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कल्पना सिने इंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म बाप रे बाप का फर्स्ट लुक लांच किया गया है। इस फ़िल्म में गौरव झा और आँचल सोनी की रोमांटिक जोड़ी सिनेप्रेमियों को खूब पसंद आने वाली है। इस फ़िल्म में उड़िया सिने स्टार गौरव झा 4 अलग अलग गेटअप में में दर्शकों को रोमांचित करेंगे। भोजपुरी फिल्मो में अपनी अदाकारी से लाखों  दिलों की धड़कन बनी अभिनेत्री आँचल सोनी का नया अंदाज़ और नया रूप दर्शको को जल्द ही देखने को मिलेगा। इस फ़िल्म में आँचल सोनी दोहरी भूमिका निभा रही हैं और साथ ही साथ फ़िल्म के निर्माण का भी जिम्मा इन्होंने उठा रखा है।
एक सवाल के जवाब में आँचल सोनी ने बताया कि एक अभिनेत्री के दिल में अपने अभिनय को लेकर अनेक तरह के सवाल उठते हैं। अक्सर फिल्मो में उन्हें शो पीस की ही तरह यूज किया जाता है। सार्थक भूमिका मात्र महिला प्रधान फिल्मो में ही देखने को मिलती है इसीलिए उन्होंने एक ऐसे विषय को चुना जिनका हर किरदार फ़िल्म के टाइटल के अनुसार कहेगा बाप रे बाप।
फ़िल्म निर्मात्री आँचल सोनी की इस फिल्म में बहुत कुछ नयापन दिखने वाला है। लोग कहते है कि हम कुछ नया सिनेमा बना रहे हैं, मगर आँचल सोनी कहने में नहीं करने में विश्वास करती हैं। यही वजह है कि बिना कोई शोर शोराबा किये सिर्फ फिल्म के निर्माण में पूरा ध्यान लगाये हुई हैं. फिल्म की पूरी टीम इस फिल्म को लेकर बहुत ही उत्साहित है। उम्मीद है कि दर्शक भी फिल्म देखकर बहुत खुश होंगे। मुख्य भूमिका में गौरव झा, आँचल सोनी, उमेश सिंह, सी पी भट्ट, राम मिश्रा, सोनू झा, देव सिंह, अरुण सिंह भोजपुरिया काका, करन पाण्डेय, रीतू पाण्डेय, रोशन, बॉबी, हिमांगी, प्राची, कान्ति एवं ग्लोरी तथा मास्टर सत्यम सेठ इत्यादि कलाकार अलग अलग अंदाज़ में दर्शकों का मन मोह लेंगे।

शाहजहान शेख का सरप्राईज जन्मदिन मनाया गया

एस एस फिल्म फैक्ट्री की संचालिका व फिल्म निर्मात्री शाहजहान शेख का सरप्राईज जन्मदिन मनाया गया. यह जन्मदिन इनके लिए बहुत ही खास और यादगार बन गया है. इनकी ख़ास खास महिला मित्रों ने जन्मदिन की तारीख शुरू होते ही इनके घर की डोर बेल बजा दीं. दरवाज़ा खोलते ही इनकी सहेलियों ने जन्मदिन का केक और गुलदस्ते व उपहार लिए हुए हैप्पी बर्थडे टू यू कहते हुए घर दाखिल हुईं. ऐसा होने का इन्हें ज़रा भी अंदेशा नहीं था, इस तरह से हैप्पी बर्थडे विश होने पर शाहजहान शेख बहुत ही खुश हुई और कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ा सरप्राईज था, जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगी. सभी सहेलियों को इन्होने तहेदिल से शुक्रिया अदा की हैं. इसके अलावा इनके मोबाइल पर जन्मदिन की बधाई के कॉल और मैसेज आने शुरू हो गये तथा इनके सोशल साईट्स पर जन्मदिन की बधाईयों का अम्बार लगा हुआ था. इन्होने सभी को बहुत प्यार से रिप्लाई किया और तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हुए हार्दिक आभार व्यक्त किया.
गौरतलब है कि एस एस फिल्म फैक्ट्री की संचालिका शाजहान शेख ने २०१४ में प्रदर्शित भोजपुरी फिल्म गरदा को प्रस्तुत किया था. २०१५ में प्रदर्शित फिल्म विजयपथ का निर्माण किया था. इस साल २०१६ में रिलीज़ होने जा रही फिल्म बलिया के दबंगई को प्रस्तुत की हैं. आगामी २०१७ में प्रदर्शित होने वाली इनकी होम प्रोडक्शन भोजपुरी फिल्म दलित है, जिसके निर्माण की तैयारी जोर शोर से की जा रही है. 

सीमा सिंह ने कहा बाली उमारिया में प्यार हो गईल

कहते हैं कि प्यार किया नहीं जाता, हो जाता है. प्यार किसी को भी किसी से भी हो सकता है. जिसमे उम्र कोई मायने नहीं रखती है. जी हाँ, जिन्दगी से जुड़े हुए जितने रिश्ते नाते हैं, सबमें प्यार ही प्यार है. अब हम बात कर रहे हैं प्यार मोहब्बत की तो आप अगर यह सोच रहे हैं कि आईटम क्वीन सीमा सिंह को किसी से इश्क हो गया है, तो हम कहते हैं कि जी नहीं, सीमा सिंह को इश्क नहीं हुआ है. उनका प्यार अपने चाहने वालों के लिए है, जिनके प्यार एवं दुआ से आज लाखों दिलों की चहेती हैं. चंचल, चुलबुली, मनमोहिनी आईटम क्वीन सीमा सिंह 400 सौ से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अपने मोहक नृत्य के बदौलत लाखों दिलों पर राज कर रही हैं. इनके प्रति सिनेप्रेमियों का यह प्यार ही तो है जो सिनेमा के रुपहले परदे से लेकर टीवी शो, लाईव स्टेज शो तक हमेशा भारी भीड़ के साथ चाहने वालों का ताँता लगा रहता है. इस प्यार के लिए सीमा सिंह अपने चाहने वालों का तहेदिल से धन्यवाद देती हैं और ऐसे ही प्यार बनाये रखने की अपील करती हैं.

अभी हाल ही में भोजपुरी फिल्म बाली उमरिया में प्यार हो गईल के लिए सीमा सिंह ने एक विशेष आईटम गीत पर परफार्म की हैं. इन्होने मुंबई के मढ़ में कड़ाके की ठंडी वाली रात में इस गीत की शूटिंग की हैं. इस गाने की कोरियोग्राफी की डांस मास्टर राम देवन ने. इस फिल्म के निर्देशक है जाने माने फिल्म लेखक व निर्देशक कुंदन कुनाल. जिन्होंने सुपरहिट भोजपुरी फिल्म छपरा मुंबई एक्सप्रेस लिखा था तथा जान तू जहान तू का लेखन निर्देशन किया था. फिल्म के प्रोडक्शन हेड रवि पंडा, लाइन प्रोडूसर कुंदन सिंह हैं. इस फिल्म के मुख्य कलाकार ऋप्रज चौहान, पल्लवी सिंह, अवधेश मिश्र, यशोधन राणा, रमेश द्विवेदी आदि है. 

Monday, 25 January 2016

अरविन्द अकेला कल्लू ने नववर्ष के शुरुआत माँ के आशीर्वाद से की

युवा दिलों की धड़कन सिनेस्टार अरविन्द अकेला कल्लू अपने चाहने वालों के बीच उनकी खुशी के लिए हमेशा मौजूद रहते हैं. सिनेमा के रुपहले परदे पर सिनेमा के माध्यम से तथा स्टेज शो के जरिये अपने प्रशसंकों में खुशियाँ बांटते हैं और ढेर सारा प्यार भी पाते हैं. अपने माता पिता के आदर्श बेटे अरविन्द अकेला कल्लू युवा दिलों की धड़कन बने हुए हैं. इन्होने अपने नववर्ष की शुरुआत माता पिता के आशीर्वाद से शुरू की है. साथ ही नूतनवर्ष २०१६ का पहला शो माँ काली के धाम कलकत्ता में माँ काली का आशीर्वाद ले कर शुरू किये. इनका यह शो सफल तो रहा ही साथ ही साथ इन्हें ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भी मिला. उसके बाद से कलकत्ता में ही कई शो और फिर मुंबई के पुणे में अपने भोजपुरिया संगीत प्रेमियों के बीच मकर संक्रांति के दिन के शो में भी अपार प्रेम स्नेह मिला है. पूरे जनवरी महीने में स्टेज शो में व्यस्त हैं. 
अरविन्द अकेला कल्लू की वर्ष के शुरुआत में शीघ्र ही दो भोजपुरी फिल्में ‘बलमा बिहार वाला २’ तथा ‘दिलदार सजना’ प्रदर्शित होने वाली है. सोम इंटरटेनमेंट प्रस्तुत निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म दिलदार सजना के निर्माता मुकेश जैन, ओम सिंह, संतोष पाण्डेय हैं. निर्देशक राधेन्द्र यादव हैं तथा देवघर एंटरटेनमेंट प्रस्तुत  व आकाश फिल्म्स् इंटरटेनमेंट कृत बलमा बिहार वाला २ जिसके निर्माता रितेश ठाकुर व निर्देशक विष्णुशंकर बेलू है. इसके अलावा और भी कई इनकी भोजपुरी फिल्में रिलीज होंगी. सिनेप्रेमी अपने चहेते सिनेस्टार अरविन्द अकेला कल्लू को सिनेमा हाल और स्टेज शो में हमेशा देखते और मिलते रहेंगे. 

Sunday, 24 January 2016

सीमा सिंह का सफ़र इलाहाबाद से इस्लामाबाद

सीमा सिंह का सफ़र इलाहाबाद से इस्लामाबाद
चंचल चुलबुली मन मोहिनी आईटम क्वीन सीमा सिंह का सफर बेहद रोमांचक होता है। यात्रा करना इनके जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। परियों की रानी की तरह उड़न खटोले पर होकर  सवार कब कहाँ के लिए उड़ान भर लेंगी, इन्हें खुद भी नहीं इल्म होता है। ये जहाँ भी पहुँच जाती हैं, इनके चाहने वालों के बीच अपार हर्ष का सैलाब उमड़ पड़ता है। इसी बीच सीमा सिंह ने सफर किया है इलाहाबाद से इस्लामाबाद। सोचने वाली बात यह है कि इलाहाबाद की सीमा सिंह ने  इस्लामाबाद का सफर क्यूँ किया, अब इसका खुलासा भी होना चाहिए। माजरा यह है कि अभी हाल ही में सीमा सिंह ने  बहुत ही उम्दा तकनिकी के साथ निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म  इलाहाबाद से इस्लामाबाद में विशेष  आईटम गीत की शूटिंग की हैं। इस फ़िल्म के निर्माता नासिफ नूरदीन इब्राहिम तथा निर्देशक साहिल सन्नी हैं। केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर सिनेतारिका रानी चटर्जी, सिनेस्टार शुभम तिवारी एवं मनोज टाइगर हैं। सीमा सिंह के आईटम सांग की शूटिंग का  नृत्य निर्देशन किया है संजय कोर्वे ने, जिन्होंने इनके साथ परफार्म भी किया है। यह आईटम सांग दर्शकों के लिए विशेष आकर्षक इसलिए भी होगा क्योंकि सीमा सिंह और डांस मास्टर संजय कोर्वे की जुगलबंदी बेहद दर्शनीय व रोमांचक है। 
अनेक फिल्मों में आईटम डांस के ठुमके से शमाँ बाँध देने वाली सीमा सिंह की अदा दर्शकों को सिनेमाघरों तक बरबस ही खींच लाती है। इनके प्रशंसकों को तादाद में दिन व दिन इजाफा होता ही जा रहा है। सीमा सिंह अपने चाहने वालों को बहुत बहुत धन्यवाद् देते हुए उनका आभार व्यक्त करती हैं। और हमेशा प्यार, आशीर्वाद बनाये रखने की अपील करती हैं।

Saturday, 23 January 2016

हरी ओम हैरी की शुभ शुरुआत

हरी ओम हैरी की शुभ शुरुआत
जीवन के संघर्ष रुपी सफ़र में नाना प्रकार के उतार चढ़ाव का सामना करना ही पड़ जाता है. ऐसे में जिन्दगी के आमोद प्रमोद के क्षण कब लुप्त विलुप्त हो जाते हैं, इसका भान भी नहीं हो पाता और जिंदगी यूँ कट जाती है. मगर जब कभी किसी मोड़ पर मिल जाते ख़ुशी के पल तो चहुँओर सिर्फ और सिर्फ महसूस होती है आनंद परमानन्द की अनुभूति. इन्हीं सब स्थिति परिस्थिति को मनोरंजन को चोला पहनाकर गहन सन्देश देने की कोशिश की जा रही है भोजपुरी फिल्म हरी ओम हैरी के माध्यम से. आर पी फिल्म्स विज़न के बैनर तले जाने माने फिल्म निर्देशक बालकृष्ण सिंह के निर्देशन में बन रही भोजपुरी फिल्म हैरी ओम हैरी सम्पूर्ण पारिवारिक मनोरंजक होने के साथ साथ संदेशवाहक भी है. इस फिल्म के निर्माता राम करन गौड़ हैं. कार्यकारी निर्माता काजल आज़मी हैं. लेखक राज शुक्ला है. गीतकार आजाद सिंह के लिखे गीतों को संगीत से संवारा है मशहूर संगीतकार मधुकर आनन्द ने. छायांकन रवि चंद्रन, नृत्य निर्देशन नरेश शिकारी, मारधाड़ दिलीप यादव तथा वेशभूषा अर्चना सिंह का है. फिल्म  प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं. फिल्म के मुख्य कलाकार राकेश मिश्रा,  राजेश निकुम्भ, राधेश्याम गौड़, ऋतु सिंह, संजय पाण्डेय, मनोज टाइगर, मनीषा सिंह, शालू सिंह, करिश्मा डंडोतिया, संजय वर्मा, गोपाल चौहान, पंकज कुमार, रामजी मिश्रा, अरविन्द तिवारी, राज बहादुर राज आदि हैं. 

Friday, 22 January 2016

मिस्टर बिहार आदित्य मोहन ने कहा आखिर कब तक

आकर्षक व्यक्तित्व के धनी व युवा पीढ़ी के चहेते मिस्टर बिहार आदित्य मोहन मॉडलिंग और थियेटर की दुनियाँ में धूम मचाने के बाद अब कह रहे हैं आखिर कब तक। जी हाँ, मित्रों ये कोई जुमला नहीं बल्कि इनकी हिन्दी फ़ीचर फ़िल्म का नाम है। इस फ़िल्म में इनका किरदार बहुत ही लाजवाब है जो दर्शकों को लंबे समय तक याद रहने वाला है।
पी एन जे फिल्म्स् क बैनर तले हिंदी फिल्म आखिर कब तक की शूटिंग ब्रजेश्वरी में शुरू हो गयी है।फ़िल्म के निर्माता हैं निशिकांत झा जो समाजसेवा के लिए जाने जाते हैं और इनका गृह निर्माण का व्यवसाय है। बतौर फिल्म निर्माता आखिर कब तक उनकी पहली फिल्म है। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं मिथलेश अविनाश। फिल्म की कहानी मो. शाहबाज़ ने लिखा है जिसके लिए गीत लिखे हैं रूप कुमार जायसवाल ने और उनको संगीत से सजाया है जयंत आर्यन ने। फिल्म के नृत्य निर्देशक हैं संतोष कुमार और छायांकन की जिम्मेवारी है डी के शर्मा की। फिल्म आखिर कब तक में मारधाड़ करा रहे हैं हीरा यादव और उसे सम्पादित करेंगे धर्म सोनी। फिल्म में प्रोडक्शन को सँभालने का जिम्मा है कपिल शाह का और रूप सज्जा कर रहे हैं श्रीकांत, वस्त्र और परिधान हैं मुन्ना के। फिल्म आखिर कब तक में मिस्टर बिहार आदित्य मोहन के साथ विनय राणा, मनीषा सिंह, अजय प्रताप, मधु सरकार, धीरज पंडित, प्रतिभा पाण्डेय, राम सुजान सिंह, हबीब भाई, करिश्मा मित्तल, मेहनाज़ श्रॉफ, विनोद मिश्रा, सोनी पटेल और सुमन झा आदि अपने अभिनय का जलवा दिखायेंगे।
फिल्म आखिर कब तक के बारे में बात करते हुए निर्देशक मिथिलेश अविनाश ने बताया कि यह एक ऐसे परिवार की कहानी है जो दहेज़ प्रथा जैसी कुरीतियों और अत्याचार से लड़ता है और इस कहानी में हिन्दू मुसलमान की शहादत भी होती है और तब फिल्म बनती है आखिर कब तक। 

तुमको न भूल पायेंगे का मुहूर्त धूमधाम से संपन्न

बाबा फिल्म इंटरटेनमेंट एंड सेलिओंस प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म तुमको न भूल  पायेंगे  का मुहूर्त धूमधाम से किया गया। फिल्म के निर्माता अनिल सिंह व पवन तुलस्यान है। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं कुशल निर्देशक सुनील मांझी। गीतकार राजेश मिश्रा व प्यारेलाल यादव कविजी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार दामोदर राव ने। सभी गीत बहुत ही कर्णप्रिय संगीत से सजे हुए सुमधुर बन रहे हैं। फिल्म में मारधाड़ हीरालाल यादव करवायेंगे। मुख्य भूमिका में साहिल खान, आकांक्षा राय, अवधेश मिश्रा, संजय पाण्डेय, मनोज टाईगर, सुशील सिंह, बादल बवाली एवं बालेश्वर सिंह आदि हैं। इस फिल्म के मुख्य सितारा साहिल खान के साथ भोजपुरी सिनेमा का एक बड़े सुपर स्टार रुपहले परदे पर जलवा बिखेरने वाले हैं। जिनका नाम अभी गुप्त रखा गया है, जोकि एक बड़ा धमाका होगा। सैकड़ों सुपरहिट गीतों के गायक बादल बवाली भी अहम भूमिका में पहली बार सिने परदे पर नजर आएंगे।  इस फिल्म की खासियत यह है कि फिल्म में एक भी आईटम सांग नहीं है। अब तक की सबसे बड़ी ऐक्शन व रोमांटिक फिल्म साबित होगी यह फिल्म। अश्लीलता व फूहड़ता से कोसो दूर साफ सुथरी व सपारिवारिक फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म ने निर्माता तथा निर्देशक इस फिल्म को  लेकर बहुत ही उत्साहित है। 

मेगास्टार रवि किशन २४ जनवरी को बंगलौर में बढ़ायेंगे भोजपुरी दबंग टीम का उत्साह

मेगास्टार रवि किशन द रीयल हीरो आगामी २४ जनवरी को २० करोड़ भोजपुरियों की शान भोजपुरी दबंग क्रिकेट टीम का बंगलौर के स्टेडियम में उत्साह बढ़ायेंगे ।  एक नये जोश, नयी स्फूर्ति के साथ रवि किशन खेल के मैदान में प्रतिस्पर्धी पंजाबी सितारों की टीम से जंगी मुकाबला मे  भोजपुरी दबंग टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद रहेंगे। जबरदस्त छक्का चौका जड़ने की पूरी  तैयारी कर चुकी  भोजपुरी  दबंग टीम के साथ साथ हमारे चहेते मेगास्टार रवि किशन पूरे जोश में हैं। यह मैच बेहद रोमांचकारी होगा। उम्मीद है कि  खेल  के मैदान में ज्यादा से ज्यादा रनों की बरसात होने वाली है।  इनके साथ भोजपुरी दबंग टीम के कप्तान मेगास्टार व सांसद मनोज तिवारी, उपकप्तान जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ सहित पूरी टीम अपना जौहर दिखायेगी। सेलीब्रेटी क्रिकेट लीग में  रवि किशन  पूर्ण विश्वास जाहिर करते हैं कि  इस बार भोजपुरी दबंग सभी खिलाड़ी पूरे जोश में हैं और  सी सी एल के इस सीजन में भोजपुरी दबंग की टीम विजेता बनकर लौटेगी।
  गौरतलब है कि  विगत  १७ दिसंबर की शाम को तेलगु फिल्म सुप्रिम की जैसलमेर, राजस्थान में शूटिंग दौरान  रवि किशन ४ स्टंटमैन की जान बचाते समय उन पर गिर रही जीप को अपने ऊपर ले लिये थे। इनकी  कसरती मज़बूत शरीर ने चार लोगों की जान बचा ली।  इस बड़े हादसे में इन्हें 6 फैक्चर हुआ था। इसके बावजूद भी रवि किशन ने कहा कि मुझे जख्मी होने का कोई गम नहीं है बल्कि 4 लोगों की जान बच गयी उसकी मुझे ख़ुशी है। गज़ब के दिलेर,  प्रबल दृढ़ इच्छाशक्ति, अडिग आत्मविश्वास के धनी रवि किशन शांत बैठने वालों में से नहीं हैं। बुलंद इरादे के साथ चल पड़े हैं भोजपुरी दबंग क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम का मनोबल बढ़ने के लिये  खेल के मैदान में। पूरे एक महीने  के बाद नववर्ष में यह इनका पहला कदम है जो बंगलौर के स्टेडियम में होगा। सीसीएल क्रिकेट लीग का यह पहला मैच है जो २४ जनवरी को भोजपुरी दबंग और पंजाबी सितारों की टीम के बीच जोरदार भिड़ंत होगी।

राजस्थानी फिल्म सांवरिया म्हारी लाज रखियो का संगीतमय मुहूर्त संपन्न


एसल्लेंट फिल्म्स इन्टरनॅशनल प्रा. लि. एंड सागर क्रिएशन कॉम्बाईन ज्वाइंट प्रोडक्शन की राजस्थानी फिल्म सांवरिया म्हारी लाज रखियो का संगीतमय मुहूर्त संपन्न मुम्बई के आदेश श्रीवास्तव रिकॉर्डिंग स्टूडियो में संगीतमय मुहूर्त किया गया. फिल्म का मुहूर्त गीत सुप्रसिद्ध गायिका विजेता पंडित की सुमधुर आवाज़ में रिकॉर्ड किया गया. फिल्म के निर्माता शरद बागला हैं तथा  लेखक व निर्देशक राजकुमार बागला हैं, जिन्होंने अब तक  कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया है. पटकथा व संवाद ललित शुक्ला ने लिखा है. संगीतकार राज सेन हैं. गीतकार निरंजन, रफीक खान हैं. छायांकन विनोद जय, नृत्य निर्देशन बप्पी  का है. मुख्य कलाकार अमाना,मिक्की, जमितेश श्रीराम, ओम त्रिपाठी, शुभांगी, मोहम्मद खत्री आदि हैं. भारतीय संस्कृति एवं राजस्थानी धरोहर को एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया जा रहा है इस फिल्म के जरिये. लोक लुभावन व मन मोहक कथा पटकथा के माध्यम से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाबी हासिल करेगी यह फ़िल्म. फ़िल्म के सभी कलाकारों का चयन कहानी के चरित्र के अनुसार किया गया है, जिससे फ़िल्म का हर किरदार सजीव लगे और फ़िल्म देखते समय दर्शकों में रोमांच व उत्सुकता बरक़रार रहे.

Tuesday, 12 January 2016

गुंजन पन्त ने फैमिली के साथ मनाया हर्षोल्लास से अपना जन्मदिन

भोजपुरी क्वीन गुंजन पन्त ने इस बार अपना जन्मदिन अपने गृह भोपाल में अपनी मम्मी का आशीर्वाद लेते हुए पूरी फैमिली के साथ हर्षोल्लास से मनाया. हर बार शूटिंग के चलते ये अपना जन्मदिन शूटिंग के सेट पर या मुंबई के घर पर ही मनाती रही हैं. इस बार इनको खुशी का यह सुनहरा अवसर बहुत ही सौभाग्य से मिला. इनके जन्मदिन पर इनकी पूरी फैमिली के बीच में खुशी का माहौल बना हुआ था. इस शुभ दिन पर गुंजन पन्त अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहती हैं कि इस बार का मेरा जन्मदिन वाकई बहुत ही यादगार बन गया है. अपनी फैमिली के साथ बर्थडे मनाना मुझे बहुत ही अच्छा लगा. इससे मेरी खुशी दुगुनी हो गई. मैं अपने सभी मित्रों और प्रशंसकों का तहेदिल से शुक्रिया व विशेष आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने मुझे जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयाँ दी हैं. आप सब ऐसे ही प्यार आशीर्वाद बनाये रखिये.
गौतलब है कि भोजपुरी क्वीन गुंजन पन्त इस साल २०१६ में अति व्यस्त अभिनेत्री रहने वाली हैं. जहाँ इनकी मेगास्टार भोजपुरी फिल्म यादव पान भण्डार बड़े पैमाने पर प्रदशित होने जा रही है वहीँ कई और भी फिल्मे प्रदर्शित होगी. इतना ही नहीं ये इस वर्ष कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग में भी काफी व्यस्त रहेंगी.

Sunday, 10 January 2016

मेगास्टार रवि किशन की लव और राजनीति बिहार में भारी भीड़ के साथ सफल प्रदर्शित

सदाबहार मेगास्टार रवि किशन स्टारर भोजपुरी फिल्म लव और राजनीति को बिहार में जबरदस्त ओपनिंग मिली है. दर्शकों की भारी भीड़ के साथ बिहार के 25 सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शित यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. अपने मस्त मौला अंदाज़ में सिनेप्रेमियों का खूब मनोरंजन करने वाले हरफन मौला मेगास्टार रवि किशन का लुक और किरदार दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं. इनके साथ भोजपुरी सिनेमा की हॉट केक अंजना सिंह की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब लुभा रही है. आज की राजनीति पर प्रहार करने वाली इस फिल्म में रोमांस के साथ साथ राजनीतिक विसातों पर चलने वाली चाल को भी दर्शाया गया है. यह फिल्म जिस भी सिनेमाघरों में लगी है दर्शक भीड़ के साथ देखने जा रहे हैं. दर्शकों से मिल रहे प्यार और सहयोग के लिए सदाबहार मेगास्टार रवि किशन अपने चाहने वालों का विशेष आभार व्यक्त किये हैं. फिल्म के शानदार प्रदर्शन से फिल्म की पूरी टीम बहुत ही खुश हैंओरियो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित की गई फिल्म लव और राजनीति की निर्मात्री आशा देवी व सुचेता टागरा हैं तथा सह निर्माता दिनेश गलायन हैं. फिल्म के संगीतकार लवली शर्माएस डी सिंह  सतीश अर्पित हैं. गीतकार अखिलेश पाण्डेय हैं. फिल्म के छायाकार अनूप पांथरी, नृत्य निर्देशक जुलियानावीकेअसलम  वरुण हैं.