युवा दिलों की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू ने अभी हाल ही में देश-भक्ति से ओत-प्रोत इंडिया ई कॉमर्स के बैनर तले बन रही फिल्म ’इंडिया वर्सेस पाकिस्तान’ के लिए अपनी सुमधुर आवाज में गीत रिकॉर्ड किये हैं। संगीतकार मधुकर आनंद के संगीत निर्देशन में स्वरबद्ध किया गया है। फिल्म के सभी गीत बहुत ही कर्णप्रिय हैं, जो संगीतप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है। फिल्म के लेखक - निर्देशक फिरोज ए आर खान हैं तथा निर्माता अनिल काबरा एवं प्रदीप सिंह हैं। इस फिल्म में अरविन्द अकेला कल्लू के साथ सिनेतारिका प्रियंका पंडित की खूबसूरत जोड़ी एक बार फिर आने वाली है। साथ ही इस फिल्म में भोजपुरी फिल्म जगत के कई जाने-माने चेहरे नजर आएँगे। इस फिल्म की शूटिंग बहुत बड़े पैमाने पर गुजरात के संजान स्थित वृन्दावन स्टूडियो में की जा रही है।
Sunday, 18 December 2016
सेंसर के लिए तैयार रॉकी राउड़ी
बॉलीवुड में एक नया इतिहास रचने को तैयार हिन्दी फीचर फिल्म रॉकी राउड़ी का पोस्ट प्रोडक्शन पूर्ण कर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट के लिए तैयार कर लिया गया है। हरि ओम क्रिएशन के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म रॉकी राउड़ी के
निर्माता प्रवीण त्यागी, त्रिलोक चन्द्र त्यागी व मोहित त्यागी हैं। सहनिर्माता श्याम मैत्रुनु, राजेन्द्र साडेकर व सिराज खान हैं। फिल्म को उम्दा तकनिकी से निर्देशन किया है निर्देशक दिनेश चन्द्र मिश्र ने। लेखक विंध्या शुक्ला, कैमरामैन राम वासनिक, सहायक कैमरामैन विक्की त्यागी हैं। कर्णप्रिय संगीत बनाया है संगीतकार माणिक दा ने जिसके गीतकार अभय चौहान, मेंहदी हसन व विंध्या शुक्ला हैं। फिल्म के फाईट मास्टर अब्दुल अजीज, डान्स मास्टर मनोज भास्कर हैं तथा एक्शन सीन में गन एन्ड स्पेशल इफेक्ट्स सप्लाई त्रिलोक एस एफ एक्स एन्ड गन ने किया है। ऐक्शन से भरपूर दर्शकों को हैरतअंगेज कर देने वाली यह फिल्म सिनेप्रेमियों को बहुत पसंद आने वाली है। फुल ऐक्शन से भरपूर, रोमांटिक लव स्टोरी के साथ साउथ पैटर्न पर इस फिल्म की मेकिंग गई है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर, बरला, हिमांचल के सिलाई, महाराष्ट्र के मुम्बई, गुजरात के नवसारी आदि कई खूबसूरत स्थलों पर इस फिल्म की शूटिंग की गयी है। फिल्म के मुख्य कलाकार राजवीर मल्होत्रा, देवेश मिश्रा, मोहित त्यागी, जोजी अब्राहम, दीपक त्यागी, आरती शर्मा, पाखी त्यागी, ख़ुशी चौधरी, अनवर कादिर, राजेन्द्र साडेकर, राहुल मिश्रा, विनीत त्यागी, नागेन्द्र जैसवाल, सचिन त्यागी, हरभजन सिंह, बनी सिंघाल तथा कृष्णा पाण्डेय हैं तथा दिव्या गौतम ने आईटम सांग किया है।
Thursday, 8 December 2016
राम इंटरटेन्मेंट द्वारा 'तुम्हारे प्यार की कसम' का निर्माण
भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर में अच्छी और उम्दा फिल्मों के निर्माण की कड़ी में भोजपुरी फिल्म तुम्हारे प्यार की कसम का निर्माण उम्दा तकनिकी से किया जा रहा है। राम इंटरटेन्मेंट तथा इनफिनिटी इंटरनेशनल फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म तुम्हारे प्यार की कसम की 6 दिवसीय शूटिंग पूरी की गई है। शीघ्र ही शेष दिवस की शूटिंग मुम्बई के अलावा कई विभिन्न स्थलों पर पूरी कर ली जायेगी। इस फिल्म के प्रस्तुतकर्ता राम अवध प्रजापति व राज चोपड़ा हैं। इस फिल्म के जरिये राम इंटरटेन्मेंट के ओनर राम अवध प्रजापति फिल्म निर्माण के क्षेत्र में पदार्पण कर रहे हैं। फिल्म की निर्मात्री फारिया शाद हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं कई सुपर हिट फिल्म दे चुके कुशल निर्देशक शाद कुमार। प्रोडक्शन डिज़ाइनर मंगलेश गुप्ता हैं। फिल्म के लेखक संतोष मिश्रा हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि जी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार छोटेबाबा व पॉल कानपुरी ने। सिनेमाटोग्राफर गौरांग शाह हैं। मारधाड़ शाहबुद्दीन, संकलन गोविन्द दूबे, साऊंड सलीम खान का है। मुख्य कलाकार कुणाल सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू, मोनालिसा, ईनुश्री, साहिल खान, अमरीश सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, माया यादव, सीमा सिंह, अभिलाषा प्रसाद, सी पी भट्ट, करन पाण्डेय, अमित शुक्ला, मेहनाज़ श्रॉफ, के के गोस्वामी, उमाकान्त और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं। फ्रेंडली अपीरियेंस में सिनेस्टार विनय आनंद व सिनेतारिका गुंजन पन्त हैं। बाल कलाकार फारिया शाद और आदित्य जैसवाल हैं।
Tuesday, 6 December 2016
एक ही वर्ष में चौथी बार दोहा में शो कर बनाया रिकॉर्ड, सीमा सिंह ने खूब जमाया रंग
भोजपुरी सिनेमा की एकमात्र अदाकारा जिन्हें भोजपुरी सिनेजगत में ’आईटम क्वीन’ व ’डांसिंग स्टार’ के खिताब से नवाजा गया है। इन दिनों वे अपनी चंचल अदा व मोहक नृत्य एवं सरल स्वाभाव से नित नए रिकॉर्ड बनाती जा रहीं हैं। सीमा ने अपने नौ साल कॅरियर में जहाँ कई अवार्ड व स्मृति चिन्ह के साथ साथ नौ बड़े अवार्ड अपने नाम कर एक रिकॉर्ड बना ली हैं। इसी कड़ी में एक रिकॉर्ड यह भी है कि सीमा सिंह एक ही साल में चैथी बार 2 दिसंबर को दोहा के एसियन टाउन, सनाया में भोजपुरी - नेपाली मेगा स्टार नाईट में अपने मोहक अदाओं का जादू चला कर भोजपुरी सिनेप्रेमियों का मनोरंजन की हैं। इस शो में इनके चाहने वाले हजारों की तादाद शामिल हुए थे, जिन पर उन्होंने खूब लुभाया है। दोहा वेव्स एवं जीविका फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड एसोसिएट इस शो के आयोजक एम.थॉयइब और फिल्म निर्माता मधुवेंद्र राय थे। इस रंगारंग कार्यक्रम में डांसिंग स्टार सीमा सिंह के साथ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, युवा दिलों की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू, राजीव मिश्रा, सिनेतारिका व गायिका निशा दूबे, अभिनेत्री काजल राघवानी, ऋतू सिंह, मधु शर्मा, पूनम दूबे, प्रियंका महाराज, शिविका दीवान आदि ने परफॉर्म किया साथ ही नेपाली सुपरस्टार राजेश हमाल, आर्यन सहगल तथा पॉप सिंगर स्मृति पोखरल संगीतप्रेमियों के बीच अपनी कला व अदा प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किये हैं।
बताते चलें कि पिछले साल के अंतिम माह में 18 दिसंबर 2015 को सीमा सिंह ने शो किया था। जिसके आयोजक नऊफल थे। उसके बाद दूसरा शो 4 मार्च 2016 को तोएब और मधुवेंद्र राय के आयोजन में की थी। तीसरा 7 जुलाई 2016 को कल्याण जी के आयोजन में हुआ था। अब 2 दिसंबर 2016 के शो आयोजक एम.थॉयइब और फिल्म निर्माता मधुवेंद्र राय थे।
गौरतलब है कि आईटम क्वीन सीमा सिंह फिल्मों की शूटिंग के साथ साथ समय पर अपने चाहने वालों के बीच लाईव शो करती रहती हैं। अब तक भोजपुरी फिल्मों के लगभग 500 गानों में वे अपने मोहक नृत्य का जलवा बिखेर चुकी हैं। अभी हाल ही में बर दुबई स्थित रॉयल स्कॉट होटल में आयोजित ’अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी कॉन्फ्रेंस’ में सीमा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा का प्रतिनिधित्व कर एक नया कीर्तिमान स्थापित की हैं। वहाँ पर उन्हें ’डांसिंग क्वीन’ का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। दुबई में दूसरी बार अवार्ड लेने वाली भोजपुरी सिनेमा की वे पहली अदाकारा हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)