Sunday, 14 May 2017

राहुल खान के लिए लकी हैं दिनेश लाल यादव ’निरहुआ’

भोजपुरी फिल्म इण्डस्ट्री के सुलझे हुए फिल्म निर्माता राहुल खान ने फिल्म निर्माण की श्रृंखला में अब तक तीन भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया है और उन्होंने अपनी पहली ही सुपरडुपर सिल्वर जुबली फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी’  से सिनेमा को नई दिशा प्रदान करते हुए दशा में बदलाव ला दिये। फिल्म के नायक भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और फिल्म निर्माता राहुल खान की हिट जोड़ी ने उसके बाद सुपर हिट फिल्म ’निरहुआ रिक्शावाला 2’ दी। और अब उनकी जोड़ी में हैट्रिक फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ बिहार और झारखण्ड के सिनेमाघरों में प्रदर्शन किया गया है। जिससे एक बार फिर से वे इतिहास रच रहे हैं। इस सफलता के लिए राहुल खान अपने लिए दिनेशलाल यादव निरहुआ को लकी मानते हैं। 
विदित हो कि दिनेशलाल यादव निरहुआ अभिनीत 2014 में प्रदर्शित सिल्वर जुबली भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ ने एक नया इतिहास बनाया था। अब उसी फिल्म का सीक्वल फिल्म ’निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत, राहुल खान प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी 2  बॉक्स ऑफिस पर सफलता के साथ उम्दा व्यवसाय कर रही है। तीसरे दिन भी बहुत से सिनेमा घरों में हॉउसफुल का बोर्ड लगा हुआ दिखा और दर्शकों को अगले शो के लिए एडवांस टिकिट लेना पड़ रहा है। एक सवाल के जवाब में राहुल खान ने कहा कि ’दिनेशलाल यादव निरहुआ जी के साथ मैंने जो भी फिल्म बनाया है। वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट हुई है। इसीलिए मैं उन्हें अपने लिए लकी मानता हूँ। साथ ही पूरी भोजपुरी फिल्म इंड्रस्टी को भी सहयोग देने के लिए मैं तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ। आप सभी ऐसे मुझ पर अपना प्यार आशीर्वाद हमेशा देते रहिएगा। मैं ताउम्र आप सभी का आभारी रहूँगा।
उल्लेखनीय है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ, लकी गर्ल आम्रपाली दूबे और नवोदित अदकारा संचिता बनर्जी के अभिनय से सजी ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ को दर्शक भारी भीड़ के साथ देख रहे हैं। इस फिल्म से ‘संचिता बनर्जी’ भोजपुरी फिल्म जगत में कदम रख रहीं हैं। निरहुआ इंटरटेनमेंट प्रा. लि. प्रस्तुत, राहुल खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी 2’ शुरू से ही चर्चा में रही है। इस फिल्म का निर्देशन सुपर डुपर हिट भोजपुरी फिल्म ’राजा बाबू’ का निर्देशन कर चुके मंजुल ठाकुर ने किया है। कथा मंजुल ठाकुर तथा संवाद अरविन्द तिवारी व गौतम सिन्हा का है। गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, श्याम देहाती, संतोष पुरी के लिखे गीतों को संगीतकार छोटे बाबा व मधुकर आनंद ने संगीत से सजाया है। इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता हरिकेश यादव हैं। छायांकन सरफराज राशिद खान, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ अंदलीब पठान, संकलन संतोष हरावड़े, कला नाजिर शेख, वेशभूषा कविता सुनीता का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर राजेश भगत हैं। फिल्म में नाजिर शेख के आर्ट और कविता सुनीता के ड्रेस डिजाईनिंग की खूब सराहना की जा रही है। मुख्य कलाकारों में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, नवोदित तारिका संचिता बनर्जी, प्रकाश जैस, संजय पाण्डेय, अयाज खान, किरण यादव, समर्थ चतुर्वेदी, संतोष श्रीवास्तव, रीतू पाण्डेय, संजय महानंद, संजय वर्मा, लेजली त्रिपाठी, आशीष शिंदे, हेमलाल, रीमा सिंह, वैभव राय, देव सिंह, प्रेम दूबे, संतोष पहलवान, रवि शंकर जैसवाल, धामा वर्मा, असगर, साहिल शेख, दिवाकर श्रीवास्तव, अर्चना प्रजापति, जे पी सिंह, पल्लवी कोली, जयंत पाटेकर, रंजीत रंदीव, अलोक झा, अनूप झा, इमरान, सुप्रिया अंश चौबे, सोनू पाण्डेय, अंजली, दिलीप यादव, संजना सिंह, सुचित्रा पाटेकर व आइटम क्वीन सीमा सिंह हैं तथा विशेष भूमिका में प्रदीप यादव हैं।

प्रदीप शर्मा निर्देशित ‘दगाबाज़’ की शूटिंग पूरी

ताज़ातरीन समसामयिक घटनाओं पर आधारित फिल्मों के निर्माण कला की ही बात अलग है। सच्चाई से लबालब और ऊपर से फ़िल्मी जामा ओढ़ाना कमाल का समायोजन होता है। सत्य घटना की प्रस्तुतिकरण में मनोरंजन का समावेश सिनेप्रेमियों को बरबस ही रोमांच सराबोर कर देती है। जी हाँ, इन्हीं सभी बातों को चरितार्थ करती है भोजपुरी फिल्म दगाबाज़। सिनेमाटोग्राफर से फिल्म निर्देशक बने प्रदीप शर्मा ने इस फिल्म से निर्देशन की पारी शुरू किये हैं। शिवांग फिल्मस के बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘दगाबाज़’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, कुशीनगर आदि के रमणीय स्थलों पर करके पूरी कर ली गई है। फिल्म के निर्माता अनुसूया दूबे, सुशीला व अतुल पाण्डेय हैं। फिल्म के लेखक, निर्देशक व सिनेमाटोग्राफर प्रदीप शर्मा हैं। गीतकार राजेश मिश्रा, संतोष पुरी, पिन्टु गिरी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार दामोदर राव ने। सभी गीत-संगीत बहुत ही कर्णप्रिय हैं। छायांकन प्रदीप शर्मा का है। एक्शन, प्यार– रोमांस से भरपूर इस फिल्म में एक्शन सम्राट मनोज आर पाण्डेय एक खतरनाक भूमिका में ऩजर आएंगे और वहीं अभिनेता कृष्ण कुमार बतौर नायक समाज के दुश्मनों का सफाया करते हुए दिखेंगे। फिल्म में प्रज्ञा तिवारी अपनी चंचल सोख अदाओं से भोजपुरी सिनेप्रेमियों का मनोरंजन करेंगी। फिल्म के मुख्य कलाकार  मनोज आर पाण्डेय, कृष्ण कुमार, प्रज्ञा तिवारी, संजय पाण्डेय, बालेश्वर सिंह, राम मिश्रा, प्रेम दूबे, हरीश हैप्पी, शमशाद, अमन, सुनील दत्त हैं।