Saturday, 6 September 2014

‘एक लैला तीन छैला’ का स्टार विजिट जारी

आर.एम. फिल्मस के बैनर से बनी भोजपुरी फिल्म ‘एक लैला तीन छैला’ के प्रमोशन को लेकर स्टार विजिट जारी है। विगत 5 सितम्बर से इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में से  रानी चटर्जी, अरविन्द अकेला ‘कल्लूजी’ बिहार आये हुए हैं उनके साथ फिल्म के कार्यकारी निर्माता अतिन दूबे भी है। जो विभिन्न सिनेमाघरों में दौरा कर फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा कर फिल्म देखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शनिवार को इन लोगों को टीम आरा के मोहन सिनेमाघर के दूसरे शो में दर्शकों के साथ फिल्म का भरपूर आनंद लिया। आपको बताते चलें कि रविवार को इन लोगों की टीम महनार के अमरदीप, दलसिंहसराय के अम्बे, बरौनी के सोना और बेगूसराय के चित्रवाणी सिनेमाघरों में दर्शकों के साथ होगी। अजन्ता भागलपुर, जनता गोपालगंज, अनुरूप समस्तीपुर, चन्द्रा बैरगनिया, गणेश मीरगंज, नाज बिहारशरीफ सहित कई सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुट रही है। इस फिल्म के सभी शो हाउसफुल जा रहे हैं। फिल्म के निर्माता सन आॅफ मल्लाह मुकेश सहनी, निर्देशक शाद कुमार कार्यकारी निर्माता अतिन दूबे हैं। फिल्म का निर्देशन शाद कुमार ने किया है। लेखक लालजी यादव संगीतकार छोटे बाबा तथा गीतकार - अशोक सिन्हा,प्रेम सागर, फणीन्द्र राव एवं जीतेन्द्र मिर्जापुरी हैं। सिनेमाटोग्राफर - गौरांग सहा, मारधाड़ - दिलीप यादव, नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, कला निर्देशक - प्रदीप कुमार झा, प्रोडक्शन डिजाईनर - मोहन भिंगी, निर्माण प्रबंधक - अजय सिंह, आशीष यादव, विमल तिवारी, अब्दुल सिद्दिकी एवं रंगलाल निषाद हैं। संकलन - गोविन्द दूबे का है। मुख्य भूमिकाओं में रानी चटर्जी, अरविन्द अकेला ’कल्लू’, राकेश मिश्रा, धर्मेश मिश्रा, राजू श्रेष्ठा, के के गोस्वामी, सी पी भट्ट, अनूप अरोरा, रिन्कू घोष, पुष्पा वर्मा, मेहनाज शर्राफ, बालगोविन्द बंजारा, साहिल शेख, सीमा सिंह और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।

आनंद मोहन ने डबिंग पूरा किया ‘विजय पथ -एगो जंग’ का

भोजपुरी सिनेमा जगत के चर्चित अभिनेता आनंद मोहन ने ‘विजय पथ-एगो जंग की डबिंग पूरा कर लिए हैं। आनंद मोहन के हर एक किरदार में अपने आप को बखूबी ढाल लेते हैं। इस फिल्म में भी ये दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले हैं। भोजपुरी फिल्म - गरदा के सफल प्रदर्शन के बाद ’एस एस फिल्म फैक्टरी’ की दूसरी प्रस्तुति फिल्म - विजय पथ - एगो जंग’  पूरी तरह से ऐक्शन धमाका के साथ मनोरंजक है।  फिल्म निर्मात्री - ’शाहजहान शेख’ द्वारा निर्मित  इस फिल्म के निर्देशक - संजीव बोहरपी, लेखक - लाल यादव, गीतकार - प्यारेलाल यादव, संतोष पूरी, श्याम देहाती, संगीतकार - श्याम देहाती, संगीत संयोजक - शिशिर पाण्डेय, नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, संजय कोर्वे, एंथोनी व केदार सुब्बा, छायांकन - नीटू इकबाल सिंह, मारधाड़ निर्देशक - दिलीप यादव, संकलन - जीतेन्द्र सिंह जीतू, कला निर्देशक - अवधेश राय हैं। मुख्य कलाकार - विजय वर्मा, आदित्य मोहन, अर्चना सिंह, आनन्द मोहन, मनोज टाईगर, अमरीश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, तेज यादव, किरण यादव, सोना शाह, त्रिपुरारी यादव, विकास शुक्ला, विनोद मिश्रा, जसवंत कुमार और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं। आइटम गीत पर नृत्य किया है सीमा सिंह, प्रिया शर्मा तथा सरगम भाटिया ने।

‘एक लैला तीन छैला’ को मिली बम्पर ओपनिंग


आर0एम0 फिल्मस के बैनर से बनी पहली भोजपुरी फिल्म ‘एक लैला तीन छैला’ को पूरे बिहार और झारखण्ड में बम्पर ओपनिंग मिली है. बिहार और झारखण्ड के लगभग 60 सिनेमाघरों में तथा मुम्बई के 55 सिनेमाघरों में इस फिल्म का प्रदर्शन किया गया है. शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदर्शित हुई इस फिल्म का पहले दिन का तीन शो (खबर लिखे जाने तक) सभी हाउसफुल जा रहे हैं. दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है. दर्शकों को रानी चटर्जी का त्रिकोणीय प्रेम कहानी खूब पसंद आ रहा है. रानी चटर्जी और राकेश मिश्रा के उपर फिल्माया गया गाना ‘रानी रूसल करऽ हम मनावल करीं’, रानी चटर्जी और अरविन्द अकेला उर्फ कल्लू के उपर फिल्माया गाना ‘ गोरी दाबल करऽ ना तऽ.....’, रानी चटर्जी और धर्मेश मिश्रा के उपर फिल्माया गया गाना ‘बलम हो दाब नाऽ मोर...’ सहित रिंकू घोष और सीमा सिंह के उपर फिल्मांकन किया गया आयटम नंबर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इसके साथ हीं बालेश्वर सिंह का संवाद ‘ अब खून के बून बहे चाहे खून के नदी, अंजली सिर्फ हमार होखे के चाहीं’ और संजय पाण्डेय का संवाद ‘भगवान के पूजा कईला से मन के शांति मिलेला...’ दर्शकों को सबसे अधिक भा रहा है. दर्शक फिल्म देख कर काफी उत्साहित हो रहे हैं और भरपूर मनोरंजन का आनंद ले रहे हैं. साथ हीं साथ दर्शक हरेक टिकट के साथ लक्की ड्रा कूपन लेकर अपने भाग्य को आजमा भी रहे हैं. कि काश हमे प्रथम पुरस्कार मिल जाता. फिल्म के निर्माता सन आॅफ मल्लाह मुकेश सहनी, निर्देशक शाद कुमार कार्यकारी निर्माता अतिन दूबे हैं। फिल्म का निर्देशन शाद कुमार ने किया है। लेखक लालजी यादव संगीतकार छोटे बाबा तथा गीतकार - अशोक सिन्हा,प्रेम सागर, फणीन्द्र राव एवं जीतेन्द्र मिर्जापुरी हैं। सिनेमाटोग्राफर - गौरांग सहा, मारधाड़ - दिलीप यादव, नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, कला निर्देशक - प्रदीप कुमार झा, प्रोडक्शन डिजाईनर - मोहन भिंगी, निर्माण प्रबंधक - अजय सिंह, आशीष यादव, विमल तिवारी, अब्दुल सिद्दिकी एवं रंगलाल निषाद हैं। संकलन - गोविन्द दूबे का है। मुख्य भूमिकाओं में रानी चटर्जी, अरविन्द अकेला ’कल्लू’, राकेश मिश्रा, धर्मेश मिश्रा, राजू श्रेष्ठा, के के गोस्वामी, सी पी भट्ट, अनूप अरोरा, रिन्कू घोष, पुष्पा वर्मा, मेहनाज शर्राफ, बालगोविन्द बंजारा, साहिल शेख, सीमा सिंह और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।

Thursday, 4 September 2014

एक लैला तीन छैला का भव्य प्रीमियर शो हुआ

आर. एम. फिल्म्स प्रा.लि. के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्माता - सन ऑफ मल्लाह ’मुकेश साहनी’ की फिल्म ‘एक लैला तीन छैला’ का प्रदर्शन 5 सितम्बर से पूरे बिहार और झारखण्ड में हो रहा है। फिल्म के प्रदर्शन से पहले मुम्बई के गोरेगांव ईस्ट स्थित एक मल्टीपलेक्स में भव्य प्रीमियर शो का आयोजन 3 सितम्बर को किया गया। इस मौके पर निर्माता सन आॅफ मल्लाह मुकेश सहनी, निर्देशक शाद कुमार, सहित इस फिल्म से जुड़े कलाकार और फिल्म जगत से जुड़े कई हस्तियां मौजूद थी। इस फिल्म के निर्माता मुकेश साहनी हैं एवं कार्यकारी निर्माता अतिन दूबे हैं। फिल्म का निर्देशन शाद कुमार ने किया है। लेखक लालजी यादव संगीतकार छोटे बाबा तथा गीतकार - अशोक सिन्हा,प्रेम सागर, फणीन्द्र राव एवं जीतेन्द्र मिर्जापुरी हैं। सिनेमाटोग्राफर - गौरांग सहा, मारधाड़ - दिलीप यादव, नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, कला निर्देशक - प्रदीप कुमार झा, प्रोडक्शन डिजाईनर - मोहन भिंगी, निर्माण प्रबंधक - अजय सिंह, आशीष यादव, विमल तिवारी, अब्दुल सिद्दिकी एवं रंगलाल निषाद हैं। संकलन - गोविन्द दूबे का है। मुख्य भूमिकाओं में रानी चटर्जी, अरविन्द अकेला ’कल्लू’, राकेश मिश्रा, धर्मेश मिश्रा, राजू श्रेष्ठा, के के गोस्वामी, सी पी भट्ट, अनूप अरोरा, रिन्कू घोष, पुष्पा वर्मा, मेहनाज शर्राफ, बालगोविन्द बंजारा, साहिल शेख, सीमा सिंह और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।

Monday, 1 September 2014

स्टूडियो ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स (इंस्टीच्यूट) का शुभारम्भ


लखनऊ मोशन पिक्चर्स के निर्माता निर्देशक भानु प्रकाश शुक्ल एवं प्रफुल्ल बाजपेयी, शाहवाज बुखारी के द्वारा स्टूडियो ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स (इंस्टीच्यूट) का शुभारम्भ किया गया है. यह इंस्टीच्यूट उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित  लाल बँगला क्षेत्र में आरम्भ किया गया है. इस संस्था का उदघाटन भोजपुरीनामा डॉट कॉम के प्रतिनिधि रामचन्द्र यादव तथा लखनऊ मोशन पिक्चर्स के निर्माता निर्देशक भानु प्रकाश शुक्ल ने फीता काटकर किया. इस संस्था का मुख्य उद्देश्य नयी प्रतिभाओं को अभिनय, संगीत तथा फोटोग्राफी का प्रशिक्षण देकर उनकी योग्यतानुसार कामयाबी भरा सफल मंच प्रदान करना हैं. तीन महीने का कुशल प्रशिक्षण पूर्ण करने पर सभी छात्रों को उनके अभिभावकों तथा प्रमुख गणमान्य जनों के बीच उनकी कला का प्रदर्शन कराया जायेगा ताकि संस्था के कुशल प्रशिक्षण का अवलोकन स्वयं छात्र तथा छात्रों के परिजन कर सकें. इस मौके पर ऋषि कान्त शुक्ल, वाहिद बुखारी, शहजाद बुखारी, रिजवान, आनंद सक्सेना, मोहन लाल मुकुंद, विनय शुक्ला आदि उपस्थित थे.