Sunday, 18 December 2016

सेंसर के लिए तैयार रॉकी राउड़ी

बॉलीवुड में एक नया इतिहास रचने को तैयार हिन्दी फीचर फिल्म रॉकी राउड़ी का पोस्ट प्रोडक्शन पूर्ण कर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट के लिए तैयार कर लिया गया है। हरि ओम क्रिएशन के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म रॉकी राउड़ी के
निर्माता प्रवीण त्यागी, त्रिलोक चन्द्र त्यागी व मोहित त्यागी हैं। सहनिर्माता  श्याम मैत्रुनु, राजेन्द्र साडेकर व सिराज खान हैं। फिल्म को उम्दा तकनिकी से निर्देशन किया है निर्देशक दिनेश चन्द्र मिश्र ने। लेखक विंध्या शुक्ला, कैमरामैन राम वासनिक, सहायक कैमरामैन विक्की त्यागी हैं। कर्णप्रिय संगीत बनाया है संगीतकार माणिक दा ने जिसके गीतकार अभय चौहान, मेंहदी हसन व विंध्या शुक्ला हैं। फिल्म के फाईट मास्टर अब्दुल अजीज, डान्स मास्टर मनोज भास्कर हैं तथा एक्शन सीन में गन एन्ड स्पेशल इफेक्ट्स सप्लाई त्रिलोक एस एफ एक्स एन्ड गन ने किया है। ऐक्शन से भरपूर दर्शकों को हैरतअंगेज कर देने वाली यह फिल्म सिनेप्रेमियों को बहुत पसंद आने वाली है। फुल ऐक्शन से भरपूर, रोमांटिक लव स्टोरी के साथ साउथ पैटर्न पर इस फिल्म की मेकिंग गई है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर, बरला, हिमांचल के सिलाई, महाराष्ट्र के मुम्बई, गुजरात के नवसारी आदि कई खूबसूरत स्थलों पर इस फिल्म की शूटिंग की गयी है। फिल्म के मुख्य कलाकार राजवीर मल्होत्रा, देवेश मिश्रा, मोहित त्यागी, जोजी अब्राहम, दीपक त्यागी, आरती शर्मा, पाखी त्यागी, ख़ुशी चौधरी, अनवर कादिर, राजेन्द्र साडेकर, राहुल मिश्रा, विनीत त्यागी, नागेन्द्र जैसवाल, सचिन त्यागी, हरभजन सिंह, बनी सिंघाल तथा कृष्णा पाण्डेय हैं तथा दिव्या गौतम ने आईटम सांग किया है।

1 comment:

  1. Caesars welcomes two new slot players on Caesars
    Caesars 출장마사지 Entertainment said today it has 당진 출장안마 integrated 문경 출장마사지 two 성남 출장샵 New 안성 출장안마 Jersey slot machines to the brand-new Caesars Aug 30, 2020

    ReplyDelete