Thursday, 21 August 2014

लैला के प्यार में दिवाना बालेश्वर सिंह

भोजपुरी सिनेमा जगत के खल अभिनेता बालेश्वर सिंह लैला के प्यार के प्यार में खुमार में दीवाना हुए फिर रहे हैं। ये लैला के प्यार में कुछ इस कदर दीवाना हुए हैं कि सबसे सामने ये खुला फरमान जारी कर दिये हैं कि ‘खून के खून बहे चाहे...खून के नदी, अंजली सिर्फ हमार होखे के चाहीं’। इनके इस फरमान से कई लोग संशय में हैं कि अगर इनका दिमाग फिर गया तो पता नहीं क्या होगा। एक मिनट रूकिये। बालेश्वर सिंह सच में किसी अंजली के प्यार में पागल या दीवाना नहीं हैं। दरअसल बात यह है कि 29 अगस्त को बालेश्वर सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘एक लैला तीन छैला’ पूरे बिहार और झारखण्ड में एक साथ प्रदर्शित हो रही है। ई फिल्म में बालेश्वर सिंह नाकारात्म किरदार में है। कहानी के मुताबिक वो जिस लड़की को चाहते हैं उसका नाम अंजली है। ई फिल्म में बालेश्वर सिंह नाकारात्मक और खूंखार किरदार में नजर आने वाले हैं। आर0 एम0 फिल्मस प्रा0 लि0 के बैनर से बनी इस फिल्म के निर्माता सन आॅफ मल्लाह मुकेश सहनी हैं। दर्शकों के लिए फिल्म के हरेक टिकट पर एक लक्की ड्रा कूपन भी है। कार्यकारी निर्माता अतिन दूबे हैं। फिल्म का निर्देशन  शाद कुमार ने किया है। लेखक लालजी यादव संगीतकार  छोटे बाबा तथा गीतकार - अशोक सिन्हा,प्रेम सागर, फणीन्द्र राव एवं  जीतेन्द्र मिर्जापुरी हैं। सिनेमाटोग्राफर - गौरांग सहा, मारधाड़  - दिलीप यादव, नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, कला निर्देशक - प्रदीप कुमार झा, प्रोडक्शन डिजाईनर - मोहन भिंगी, निर्माण प्रबंधक - अजय सिंह, आशीष यादव, विमल तिवारी, अब्दुल सिद्दिकी एवं रंगलाल निषाद हैं। संकलन - गोविन्द दूबे का है। मुख्य भूमिकाओं में रानी चटर्जी, अरविन्द अकेला ’कल्लू’, राकेश मिश्रा, धर्मेश मिश्रा, राजू श्रेष्ठा, के के गोस्वामी, सी पी भट्ट, अनूप अरोरा, रिन्कू घोष, पुष्पा वर्मा, मेहनाज शर्राफ, बालगोविन्द बंजारा, साहिल शेख, सीमा सिंह और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।

No comments:

Post a Comment