Friday, 22 August 2014

अब आंचल सोनी के नाम से जानी जायेंगी पायल सेठ

सिनेमा जगत में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ चुकी अभिनेत्री आंचल सोनी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। हर एक किरदार को अपने अंदर बखूबी ढाल लेने में आंचल सोनी को महारथ हासिल है। हाल हीं में आंचल ने एक मराठी फिल्म के लिए फोटो सेशन भी करवाया था। आप सोंच रहे होंगे कि हम किस आंचल सोनी की बात कर रहे तो हम बता दें कि आज तक जिस अदाकारा को आप सब पायल सेठ के नाम से जानते थे उनका हीं कागजी नाम आंचल सोनी है। पायल सेठ अब आंचल सोनी के नाम से हीं जानी जायेंगी। अपने नाम के परिवर्तन को लेकर पायल सेठ ने कहा कि आंचल सोनी नाम हीं मेरे हरेक कागजात में है, पायल तो मेरा घरेलू और पुकार का नाम है। हालांकि आज मेरी पहचान पूरे सिनेमा जगत में पायल सेठ के नाम से है। मैने यह सोंच समझकर फैसला किया है कि अब मैं सिनेमा जगत में भी अपने कागजी नाम आंचल सोनी के नाम से जानी जाउंगी। हाल में आंचल सोनी एक मराठी फिल्म को लेकर व्यस्त हैं।

No comments:

Post a Comment