कलाकार पानी की तरह होता है जिसे जिस भी बर्तन में रख दिया जाय वह वही आकर धारण कर लेता है। यह बात हरफन मौला कलाकार ’रंजीत सिंह’ पर लागू होती है। ये अपनी अभिनय कला का जौहर दिखाने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करते हैं। अभिनेता को अपनी अभिनय प्रतिभा और कला को रूपहले परदे पर प्रस्तुत करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ - साथ नित नए प्रयोग भी करना पड़ता है। जी हाँ, सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की सिल्वर जुबली 25वीं फिल्म - ’लाडला’ में रंजीत सिंह पहले के सुपर स्टार की भूमिका निभा रहे हैं। इस किरदार को जीवंत करने हेतु पुराने जमाने के हीरो जैसा दिखने के लिए इन्होंने अपना लुक तो बदला ही है साथ ही अपना वजन भी बढ़ाया है। अस्सी के दशक की लगभग 20 हिन्दी फिल्में देखकर रंजीत सिंह ने यह फैसला लिया। चूँकि रंजीत सिंह थियेटर ऐक्टर हैं इसलिए ये इस बात को भलीभाँति जानते हैं कि किरदार को कैसे जीवंत किया जा सकता है। रूपहले परदे पर दर्शक रंजीत सिंह के अभिनय को देखकर लम्बे समय तक भूल नहीं पाएंगे।
कृति इंटरटेनमेंट प्रस्तुत तथा रंजीत सिंह इंटरटेनमेंट व आस्था आर्ट कृत भोजपुरी फिल्म - लाडला की शूटिंग इन दिनों मुम्बई में जोर शोर से की जा रही है। इस फिल्म के निर्माता - रंजीत सिंह तथा नीलाभ तिवारी हैं। इस फिल्म का कुशल निर्देशन - प्रेमांशु सिंह कर रहे हैं। कथा, पटकथा, संवाद - नन्हे पाण्डेय ने लिखा है। इस फिल्म के सह निर्माता भी नन्हे पाण्डेय हैं। संगीतकार - अविनाश झा घुँघरू हैं तथा गीत लिखे हैं - प्यारे लाल यादव ’कविजी’, प्रोफेसर लक्ष्मण बागी व अजाद सिंह ने। छायांकन - प्रमोद पाण्डेय, नृत्य निर्देशन - राम देवन तथा कला - संदीप तिवारी का है। फिल्म के कलाकार - खेसारी लाल यादव, रंजीत सिंह, नेहा श्री, बृजेश त्रिपाठी, अनूप अरोरा, विनोद मिश्रा, सुबोध सेठ, अलोक यादव, राहुल श्रीवास्तव, स्वीटी सिंह, माया यादव इत्यादि हैं।
No comments:
Post a Comment