Monday, 25 August 2014

प्रेमांशु सिंह का जन्मदिन लाडला के साथ धूमधाम से मनाया गया

भोजपुरी सिनेमा के जाने माने निर्देशक - प्रेमांशु सिंह का जन्मदिन निर्माधीन भोजपुरी फिल्म - लाडला के शूटिंग स्थल पर हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। प्रेमांशु सिंह का यह जन्मदिन एक सरप्राईज बर्थडे पार्टी थी, जिसे फिल्म की मुख्य नायिका - नेहा श्री ने आयोजित कर सेट पर सभी को चैका दिया। सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने बहुत ही खुशीपूर्वक सरप्राईज बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट किया साथ ही जन्मदिन के गीत गाकर माहौल को और भी ज्यादा खुशनुमा बना दिये।  अभिनेता - रंजीत सिंह तथा लेखक व सह निर्माता ने एवं निर्माता - निलाभ तिवारी ने खेसारी लाल यादव और नेहा श्री का साथ देते हुए प्रेमांशु सिंह के जन्मदिन को यादगार बना दिये। इस सरप्राईज बर्थडे पार्टी के आयोजन से भाव विभोर होकर प्रेमांशु सिंह ने तहेदिल दिल से शुक्रिया अदा किया। कृति इंटरटेनमेंट प्रस्तुत तथा रंजीत सिंह इंटरटेनमेंट व आस्था आर्ट कृत भोजपुरी फिल्म - लाडला की शूटिंग इन दिनों मुम्बई में जोर शोर से की जा रही है। यह फिल्म सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की 25वीं सिल्वर जुबली फिल्म है। इस फिल्म के निर्माता - रंजीत सिंह तथा नीलाभ तिवारी हैं। इस फिल्म का कुशल निर्देशन - प्रेमांशु सिंह कर रहे हैं। कथा, पटकथा, संवाद - नन्हे पाण्डेय ने लिखा है। इस फिल्म के सह निर्माता भी नन्हे पाण्डेय हैं। संगीतकार - अविनाश झा घुँघरू हैं तथा गीत लिखे हैं - प्यारे लाल यादव ’कविजी’, प्रोफेसर लक्ष्मण बागी व अजाद सिंह ने। छायांकन - प्रमोद पाण्डेय, नृत्य निर्देशन - राम देवन तथा कला - संदीप तिवारी का है। फिल्म के कलाकार - खेसारी लाल यादव, रंजीत सिंह, नेहा श्री, बृजेश त्रिपाठी, अनूप अरोरा,  मिश्रा, सुबोध सेठ, अलोक यादव, राहुल श्रीवास्तव, स्वीटी सिंह, माया यादव इत्यादि हैं। 

No comments:

Post a Comment