बिहार में सफल प्रदर्शन के बाद 10 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भोजपुरी फिल्म - *राउडी रानी* का सफल प्रदर्शन किया जा रहा है। मारधाड़ और हास्य से भरपूर पूरी तरह से स्वस्थ मनोरंजक भोजपुरी फिल्म - *राउडी रानी* में ’रानी चटर्जी’ और ’अमरीश सिंह’ की जोड़ी नायक - नायिका की है। पूरी तरह से ऐक्शन एवं कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में रानी चटर्जी और अमरीश सिंह का ऐक्शन के साथ ही साथ रानी चटर्जी और मनोज टाईगर का हास्य अभिनय भी भी कबीले तारीफ है।
जीविका फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित तथा प्रकाश चन्द्र ए राय कृत इस फिल्म के निर्माता - मधुवेंद्र पी राय हैं। कार्यकारी निर्माता - राजकुमार शुक्ला हैं। रानी चटर्जी, अमरीश सिंह तथा मनोज टाईगर की केंद्रीय भूमिका वाली फिल्म - राउडी रानी का निर्देशन कुशल निर्देशक - इकबाल बक्श ने किया है। फिल्म के कथा व पटकथा - रमेश मिश्रा तथा पटकथा व संवाद - मनोज टाईगर ने लिखा है। फिल्म के संगीतकार - अमन श्लोक तथा आबिद जमाल हैं तथा गीतकार - विनय बिहारी व प्यारेलाल यादव ’कवी’ हैं। छायांकन - दिनेश आर पटेल, नृत्य - दिलीप मिस्त्री, मारधाड़ - अकबर शरीफ, संकलन - गुड्डु जाफरी का है। मुख्य कलाकार - रानीचटर्जी, अमरीश सिंह, मनोज टाईगर, अभय कुमार, नेहा तिवारी, सोनू दूबे, लल्लन सिंह, सोनिया मिश्रा, शब्बीर कुरैशी, रत्नेश तिवारी, राहुल भिसे, शिवम, सर्वदेव शुक्ल तथा दीपक भाटिया हैं साथ ही आईटम गीत में सम्भावना सेठ ने नृत्य किया है।

No comments:
Post a Comment