Monday, 13 October 2014

बिहार में *एक लैला तीन छैला* का सुपर हिट छठवाँ सप्ताह

भोजपुरी फिल्म - *एक लैला तीन छैला*  शानदार सफलता के साथ सुपर हिट छठवाँ सप्ताह का परचम बिहार के सिनेमाघरों में लहरा रही है। आर0एम0 फिल्मस के बैनर तले निर्मित इस फिल्म को पूरे बिहार और झारखण्ड में बम्पर ओपनिंग मिलने के साथ - साथ दर्शकों द्वारा सुपर हिट कर दिया गया है। बिहार और झारखण्ड  तथा मुम्बई, गुजरात  के सिनेमाघरों में इस फिल्म का प्रदर्शन किया गया है। बिहार और झारखण्ड में रेनू विजय फिल्म वितरण कम्पनी द्वारा प्रदर्शित की गई  इस फिल्म का पहले दिन से ही  सभी शो हाउसफुल जा रहे हैं। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। दर्शकों रानी चटर्जी का त्रिकोणीय प्रेम कहानी खूब पसंद आ रहा है। साथ हीं साथ दर्शक हरेक टिकट के साथ लक्की ड्रा कूपन लेकर अपने भाग्य को आजमा भी रहे हैं, कि काश हमे प्रथम पुरस्कार मिल जाता।  फिल्म के निर्माता आॅफ मल्लाह *मुकेश सहनी*,  कार्यकारी निर्माता अतिन दूबे हैं। फिल्म का कुशल निर्देशन *शाद कुमार* ने किया है। लेखक लालजी यादव संगीतकार छोटे बाबा तथा गीतकार - अशोक सिन्हा, आर आर पंकज, प्रेम सागर, फणीन्द्र राव एवं जीतेन्द्र मिर्जापुरी हैं। सिनेमाटोग्राफर - गौरांग शाह, मारधाड़ - दिलीप यादव, नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी, कला निर्देशक - प्रदीप कुमार झा, प्रोडक्शन डिजाईनर - मोहन भिंगी, निर्माण प्रबंधक - अजय सिंह, आशीष यादव, विमल तिवारी, अब्दुल सिद्दिकी एवं रंगलाल निषाद हैं. संकलन - गोविन्द दूबे का है। मुख्य भूमिकाओं में रानी चटर्जी, अरविन्द अकेला ’कल्लू’, राकेश मिश्रा, धर्मेश मिश्रा, राजू श्रेष्ठा, के के गोस्वामी, सी पी भट्ट, अनूप अरोरा, रिन्कू घोष, पुष्पा वर्मा, मेहनाज शर्राफ, बालगोविन्द बंजारा, साहिल शेख, सीमा सिंह और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं।

No comments:

Post a Comment