Friday, 8 August 2014

बहुरानी *अंजना सिंह* का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

भोजपुरी सिनेमा की हॉट केक कहे जाने वाली सिनेस्टार अभिनेत्री - अंजना सिंह का जन्मदिन मुम्बई के एक क्लब में बड़े धूमधाम से मनाया गया। अंजना सिंह के जन्मदिन पार्टी का आयोजन इनके पति एवं भोजपुरी सिनेस्टार - यश कुमार मिश्रा ने किया था। इस शुभदिन पर अंजना सिंह अभिनीत महिला प्रधान भोजपुरी फिल्म - *बहुरानी* के निर्देशक - पराग पाटिल, निर्माता - राम मिश्रा, खलनायक - बालेश्वर सिंह सहित भोजपुरी सिनेमा के महानायक - रवि किशन, वरिष्ठ - अभिनेता - बृजेश त्रिपाठी, फिल्म निर्देशक - सतीश जैन, राजकुमार आर पाण्डेय, बॉबी सिंह, सनोज मिश्रा, दिनेश एस यादव, फिल्म निर्माता - विकास सिंह, वरदान आस्ता, प्रदीप भईया, अरुण सिंह, अभिनेता - प्रवेश लाल यादव, प्रदीप पाण्डेय चिंटू, आदित्य ओझा, अवधेश मिश्रा, अयाज़ खान, गौरव झा, अभिनेत्री - स्मृति सिन्हा, पायल सेठ, फरीन, फिल्म प्रचारक - उदय भगत, रंजन सिन्हा आदि बहुत से गणमान्य लोग उपस्थित होकर अंजना सिंह को जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयाँ दीं। 

No comments:

Post a Comment