Tuesday, 23 June 2015

अरविन्द अकेला कल्लू और निशा दूबे ने पूरी की दिलदार सजना की शूटिंग


 युवा दिलों की धड़कन सिनेस्टार अरविन्द अकेला कल्लू और युवा दिल अज़ीज़ सिनेतारिका निशा दूबे ने भोजपुरी फिल्म *दिलदार सजना* की शूटिंग पूरी कर ली है. इस फिल्म की शूटिंग गुजरात के राजपिपला के विभिन्न मनोरम स्थलों पर जोर शोर से की जा रही है। इस फिल्म में  अरविन्द अकेला कल्लू और  निशा दूबे युगल प्रेमी के रूप में सिनेप्रेमियों पर जादू सा असर छोड़ने वाले हैं। शूटिंग स्थल पर अपने चहेते एवं मनपसंद स्टार और  लोकप्रिय गायक - गायिका को अपने बीच शूटिंग करते हुए पाकर लोग फूले नहीं समा रहे हैं तथा  जहां भी शूटिंग होती है हज़ारों की भीड़ जुट जाती है। इस फिल्म में मोहिनी घोष का आकर्षक लुक भी दर्शकों को खूब पसंद आयेगा। 
सोम इंटरटेनमेंट प्रस्तुत निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म दिलदार सजना के निर्माता मुकेश जैनओम सिंहसंतोष पाण्डेय हैं। इस फिल्म का निर्देशन राधेन्द्र यादव कर रहे हैं। लेखक अनिल विश्वकर्मा ने बहुत ही उम्दा कहानी लिखा है। गीतकार प्यारेलाल यादव कविकृष्णा बेदर्दीआर आर पंकजआजाद सिंहसुरेश साहनी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा ने। कार्यकारी निर्माता गुलाब शेख है। छायांकन प्रमोद पाण्डेयनृत्य कानू मुखर्जीमारधाड़ दिलीप यादव का है। युवा दिलों की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू और निशा दूबे रोमांटिक जोड़ी में अपने चाहने वालों खूब मनोरंजन करने वाले हैं साथ ही इस दोनों फनकार के मधुर आवाज में कई कर्णप्रिय गीत भी सुनने को मिलेगा। मुख्य भूमिका में अरविन्द अकेला कल्लूनिशा दूबेमोहिनी घोषदीपक भाटियादिनेश रायमेहनाज श्रॉफदीपू मिश्राद्वारिका पाण्डेयपूनम वर्मारामचन्द्र शाहकौशल शर्मा तथा गिरीश शर्मा है। 

No comments:

Post a Comment