Thursday, 13 August 2015

भोजपुरी सिनेस्टार अरविन्द अकेला कल्लू की दिलदार सजना की डबिंग शुरू

भोजपुरी सिनेस्टार युवा दिलों की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू और युवा दिल अज़ीज़ निशा दूबे अभिनीत भोजपुरी फिल्म दिलदार सजना की डबिंग मुंबई के पीएनपी क्रिएशन स्टूडियो मुंबई में जोर शोर से किया जा रहा है।  
सोम इंटरटेनमेंट प्रस्तुत निर्माणाधीन भोजपुरी फिल्म दिलदार सजना के निर्माता मुकेश जैनओम सिंहसंतोष पाण्डेय हैं। इस फिल्म का निर्देशन राधेन्द्र यादव कर रहे हैं। लेखक अनिल विश्वकर्मा ने बहुत ही उम्दा कहानी लिखा है। गीतकार कृष्णा बेदर्दी, आजाद सिंहसुरेश साहनी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा ने। कार्यकारी निर्माता गुलाब शेख है। छायांकन प्रमोद पाण्डेयनृत्य कानू मुखर्जीमारधाड़ दिलीप यादव, संकलन गोविन्द दूबे का है। युवा दिलों की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू और निशा दूबे रोमांटिक जोड़ी में अपने चाहने वालों खूब मनोरंजन करने वाले हैं साथ ही मोहिनी घोष भी आकर्षक भूमिका में नज़र आने वाली हैं।  मुख्य भूमिका में अरविन्द अकेला कल्लूनिशा दूबेमोहिनी घोषदीपक भाटियादिनेश रायमेहनाज श्रॉफदीपू मिश्राद्वारिका पाण्डेयपूनम वर्मारामचन्द्र शाह तथा गिरीश शर्मा है.

No comments:

Post a Comment