Wednesday, 24 December 2014

जान तू जहान तू को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

भोजपुरी समाज को तथा भोजपुरी सिनेमा की साफ़ सुथरी  छवि बनाने  हेतु निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म -  *जान तू जहान तू*  को सेंसर बोर्ड द्वारा यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है। यू के विभूति प्रस्तुत ख़ुशी फिल्म्ज़  फैक्ट्री के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म से जबरदस्त लोकप्रिय गीत - बड़ी जालीदार बा तोहार कुर्ती फेम अभिनेता - *दिनेश शाह* की बतौर नायक रुपहले परदे पर पदार्पण कर रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता - सुरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा हैं और निर्देशन की कुशल कमान संभाला है लेखक निर्देशक कुंदन कुणाल ने। लेखक एवं निर्देशक - कुंदन कुणाल के अनुसार यह  फिल्म  भोजपुरी समाज को समर्पित है। इस फिल्म को फूहड़ताअश्लीलता और द्विअर्थी संवादों से दूर रखा गया है। फिल्म का संगीत भी भोजपुरी सिनेमा के स्वर्णिम दिनों की याद दिलाता है। यह फिल्म सामाजिक सन्देश देने के साथ-साथ सम्पूर्ण मनोरंजक भी है। फिल्म के नायक - दिनेश शाह तथा नायिका - अर्चना सिंह  का कहना है कि पूरे परिवार के साथ भोजपुरी फिल्म देखने के इच्छुक सिनेप्रेमी यह फिल्म ज़रूर देखें। 
इस फिल्म में संगीत आबिद जमालछायांकन - पुष्पराज गुंजनसंपादन - सदा प्रकाशमेकअप - अजय प्रजापतिकला - मुकेशनृत्य निर्देशन -  गणेश कुमार सपना  तथा मारधाड़ - शिवानिर्माण नियंत्रण  - साहिल मिश्रा का है तथा कार्यकारी निर्माता - राज वर्मा हैं।  मुख्य भूमिका में - दिनेश शाहअर्चना सिंहबाल गोविन्द बंजारासूरज के शाहपूनम सिंह आदि हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग बिहार के  जमुईनालन्दा,  राजगीर तथा महावीर जन्म स्थली कुण्डल पुर इत्यादि भव्य रमणीय स्थलों पर की गई है।

No comments:

Post a Comment