मुंबई: भारतीय जनता पार्टी और बिहार प्रकोष्ठ द्वारा कांदिवली (ईस्ट) स्थित सेंट लॉरेंस स्कूल मैदान में रविवार को विद्यापति स्मृति पर्व समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मैथिली गीत-संगीत और कविताओं के जरिए महाकवि विद्यापति जी की महिमा और उनका मैथिली साहित्य एवं समाज में किए गए योगदान की चर्चा और गुणगान किया गया। समारोह में राज्यमंत्री विद्या ठाकुर, सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक आशीष शेलार और आयोजक अशोक सिन्हा और संयोजक सुधीर मिश्रा की मौजूदगी में मैथिली भाषा के प्रसिद्ध कलाकारों और गायकों द्वारा एक से बढ़कर सांस्कृतिक प्रस्तुति पेश की गई।

सांसद गोपाल शेट्टी ने मीडिया से बात करते हुए कहा की मैथिली समाज का विकास और मैथिली साहित्य में महाकवि विद्यापति जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां रहने वाले लाखों मिथिलवासियों को मुंबई सहित देश के विकास में अहम भागीदारी निभाने की प्रेरणा बाबा विद्यापति से मिलती है, जिसका न सिर्फ मैथिली समाज, बल्कि हम सबको अभिमान है।राज्यमंत्री विद्या ठाकुर, विधायक आशीष शेलार, विधायक अतुल भातखलकर और नगरसेविका सुनिता यादव सहित मैथिली समाज से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर दस हजार से अधिक लोगों ने उपस्थित होकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। मैथिली कलाकार अलका झा, उदय नारायण झा और फूल सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत कर आयोजन में चार चांद लगा दिएं।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें -
मनीष झा
7738873224
No comments:
Post a Comment