Wednesday, 25 June 2014

एस एस फिल्म फैक्टरी प्रस्तुत *विजय पथ - एगो जंग* की एडिटिंग जोरों से

*गरदा* के सफल प्रदर्शन के बाद *एस एस फिल्म फैक्टरी* की दूसरी प्रस्तुति *विजय पथ - एगो जंग* की एडिटिंग जोर शोर से मुंबई के शकुन्तलम स्टूडियो की जा रही है। निर्मात्री - *शाहजहान शेख* द्वारा निर्मित फिल्म - *विजय पथ - एगो जंग* के  निर्देशक - *संजीव बोहरपी* हैं। फिल्म के  लेखक - लाल यादव हैं। गीतकार  - प्यारेलाल यादव, संतोष पुरी, श्याम देहाती तथा संगीतकार - श्याम देहाती हैं।  नृत्य निर्देशन - कानू मुखर्जी, संजय कुर्वे, एंथोनी एवं केदार सुब्बा ने किया है।  छायांकन - नीटू इकबाल सिंह, मारधाड़ - दिलीप यादव, संकलन - जीतेन्द्र सिंह *जीतू* तथा कला - अवधेश राय का है। मुख्य कलाकार - विजय वर्मा, आदित्य मोहन दूबे, अर्चना सिंह, आनन्द मोहन, धर्मेन्द्र सिंह, किरण यादव, विनोद मिश्रा, जसवंत कुमार जैसवार और बालेश्वर सिंह तथा संजय पाण्डेय हैं। साथ ही  नृत्य से मसाला परोसा है सीमा सिंह, सरगम भाटिया ने।  विजय के पथ पर चलते हुए बुराईयों को समाप्त करने हेतु एक जंग के एलान को सफल बनाने के लिए फिल्म - *विजय पथ - एगो जंग*  के जनसम्पर्क अधिकारी रामचन्द्र यादव हैं।  

No comments:

Post a Comment