Wednesday, 25 June 2014

दिल लागल दुपट्टा वाली की शानदार शुरुआत

अजय देवगन के साथ जिगर और विजय पथ सहित कई बड़ी हिंदी फिल्मो का निर्देशन कर चुके निर्देशक अहमद फरोग सिद्दीकी की भोजपुरी फिल्म दिल लागल दुपट्टा वाली से का शुक्रवार से मुंबई और गुजरात में भव्य रिलीज़ हुई। इस मौके पर भोजपुरी के ऐक्शन हीरो यश कुमार और हॉट केक अंजना सिंह के साथ खलनायक संजय पाण्डेय ने दर्शकों के फिल्म का लुत्फ़ उठाया। भोजपुरी फिल्म जगत के कई जाने माने लोग जैसे निर्देशक - विमल कुमार, असलम शेख, हरीश जयसवाल, अभिनेत्री - परी सिंघानिया, सीमा सिंह, प्रिया शर्मा, स्वीटी, सोनिया मिश्रा, निर्माता - अलोक कुमार आदि मौजूद थे।  तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले निर्माता दीपक शाह की  इस फिल्म में यश कुमार और हॉट केक कही जाने वाली अंजना सिंह मुख्य भूमिका में हैं।  जबकि भोजपुरी के दोनों दिग्गज खलनायक अवधेश मिश्रा और संजय पाण्डेय के साथ साथ बृजेश त्रिपाठी व अयाज़ खान भी खलनायिकी का रंग बिखेरते नज़र आएंगे।   मोनालिसा , प्रिया शर्मा और  सीमा सिंह फिल्म के अलग अलग गानो में नज़र आने वाली हैं।  अन्य मुख्या कलाकारों में अलोक कुमार , पप्पू त्रिपाठी, राधे मिश्रा , शिवराम ठाकुर और पल्लवी कोली आदि शामिल है।  फिल्म में गीत और संगीत विनय बिहारी ने दिया है जबकि लेखक है एस के चौहान।  यश और अंजना की यह तीसरी फिल्म है इसके पहले दोनों दिलदार साँवरिया और राजा जी आई लव यु में एक साथ दिख चुके हैं।  अभिनेता यश के अनुसार , दिल लागल दुपट्टा वाली एक रोमांटिक लेकिन एक्शन फिल्म है।  फिल्म में एक्शन के कई ऐसे दृश्य हैं जो दर्शको के लिए बिल्कुल नया और रोमांचक होगा।  भोजपुरी फिल्मो की सबसे व्यस्त अभिनेत्री कही जाने वाली अंजना सिंह अपनी इस फिल्म की सफलता को लेकर आशान्वित है और कहती है फिल्म में एक्शन, इमोशन, रोमांस और आगे की सीट वाले दर्शको के लिए आयटम का तड़का भी है , इन सबके बीच अच्छी कहानी और अहमद फरोग सिद्दीकी के निर्देशन ने फिल्म को चार चाँद लगा दिया है। 

No comments:

Post a Comment