भोजपुरी सिनेमा को संगीत के क्षेत्र में व्यवसाय को नया आयाम देने वाली म्यूजिक कम्पनी *आर्या म्यूजिक* ( ए यूनिट ऑफ़ सासपीओ ग्रुप) ने निर्माता - ग्रीन चिल्ली मीडिया एन्ड फिल्म्स प्रा लि व एडवेन्चर मूवीज प्रा लि द्वारा निर्मित तथा निर्देशक -राज कुमार आर पाण्डेय निर्देशित भोजपुरी फिल्म - *खून भरी हमार माँग* का आर्या म्यूजिक के अंतर्गत सभी डिजिटल राईट्स के साथ ऑडियो तथा वीडियो खरीदा है। श्री दुर्गा ट्रेडिंग के तहत इस फिल्म का सैटेलाइट लिया गया है।
अचला आदर्श जैन - आदर्श जैन फिल्म्स एन्ड सन ऑडियो प्रा लि प्रस्तुत इस फिल्म के कथाकार एवं संगीतकार - राजकुमार आर पाण्डेय हैं। गीतकार - विनय बिहारी, राजकुमार आर पाण्डेय, प्यारेलाल यादव हैं। पटकथा व संवाद - संतोष मिश्रा, छायांकन - फिरोज खान , संकलन - गुरजंट सिंह, नृत्य - पप्पू खन्ना, कानू मुखर्जी, रामदेवन व रिक्की गुप्ता का है तथा मारधाड़ - शकील शेख का है । मुख्य कलाकार - खेसारी लाल यादव, मनोज आर पाण्डेय, रिन्कू घोष, पाखी हेगड़े, मोनालिसा, अनिल यादव, अयाज़ खान और अवधेश मिश्रा तथा संजय पाण्डेय हैं।
No comments:
Post a Comment