Wednesday, 25 June 2014

*तकदीर के फैसला* का भव्य संगीतमय मुहूर्त संपन्न

आनन्द मीडिया प्रस्तुत  भोजपुरी फिल्म - *तकदीर के फैसला* का भव्य संगीतमय मुहूर्त मुंबई के *एम 4 यू* रिकार्डिंग स्टुडियो में प्रसिद्ध पार्श्वगायिका - इन्दू सोनाली की सुमधुर आवाज़ में स्वरबद्ध करके किया गया। निर्माता - राजा साहब पी कुमार द्वारा निर्मित की जा रही इस फिल्म का कुशल निर्देशन आनन्द श्रीवास्तव कर रहे हैं। नवोदित नायक - अमन कुमार इस फिल्म से रुपहले परदे पर अपनी फ़िल्मी सफ़र की शुरुआत कर रहे हैं। आनन्द श्रीवास्तव निर्देशित यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन तो करेगी ही साथ ही भोजपुरी सिनेमा की साफ़ सुथरी छवि बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। फिल्म के लेखक - प्रमोद पाण्डेय (शास्त्री) हैं। संगीतकार - छोटे बाबा व गीतकार - अशोक सिन्हा हैं। सिनेमाटोग्राफर - सिद्धू दुबे तथा नृत्य निर्देशक - कानू मुखर्जी हैं। मुख्य भूमिकाओं में अमन कुमार, नेहा श्री, सुशील सिंह, संजय पाण्डेय, मनोज टाईगर, बालेश्वर सिंह, के के गोस्वामी एवं गोपाल राय इत्यादि हैं।

No comments:

Post a Comment